Close Menu
    What's Hot

    बिजली के बढ़े दामों के खिलाफ कांग्रेस का हस्ताक्षर अभियान, घर-घर पहुंचकर जुटाया जनसमर्थन

    October 6, 2026

    छत्तीसगढ़ में तीसरे विकल्प की कवायद : 25 अक्टूबर को व्यापक राजनीतिक बैठक, रायपुर में जुटे कई दलों के नेता

    October 6, 2026

    आईटीबीपी जवानों और पूर्व छात्रों के सहयोग से पीएम श्री नवोदय विद्यालय में रोपे गए 180 नारियल के पौधे

    October 6, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    Facebook X (Twitter) Instagram
    टाइम्स ऑफ छत्तीसगढ़
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • छत्तीसगढ़
    • राजनीति
    • खेल
    • बिजनेस
    • शिक्षा
    • रोजगार
    • सिनेमा
    टाइम्स ऑफ छत्तीसगढ़
    Home » छत्तीसगढ़ हॉकी की 18वीं वार्षिक आमसभा, राष्ट्रीय खेल नीति लागू करने पर जोर
    खेल

    छत्तीसगढ़ हॉकी की 18वीं वार्षिक आमसभा, राष्ट्रीय खेल नीति लागू करने पर जोर

    timesofcgBy timesofcgApril 20, 2026No Comments5 Mins Read
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Telegram Email

    राजनांदगांव। न्यायधानी बिलासपुर में आज छत्तीसगढ़ हॉकी की 18वीं वार्षिक आमसभा छत्तीसगढ़ हॉकी के अध्यक्ष फिरोज अंसारी की अध्यक्षता में संपन्न हुई। छत्तीसगढ़ हॉकी के अध्यक्ष फिरोज अंसारी के स्वागत भाषण के साथ महासचिव मनीष श्रीवास्तव ने छत्तीसगढ़ हॉकी के वार्षिक आमसभा की कार्यवाही को प्रारंभ करते हुए उपस्थित पदाधिकारियों का स्वागत किया।
    बिलासपुर के बल्ले बल्ले बैंक्वेट हॉल में आज दोपहर में आयोजित कि गई छत्तीसगढ हॉकी की 18वीं वार्षिक आमसभा में हॉकी के उत्थान एवं विकास के साथ ही खिलाड़ियों की प्रतिभाओं को आगे लाने का प्रयास किए जाने पर विचार-विमर्श किया गया।
    बैठक में छत्तीसगढ़ हॉकी के अध्यक्ष अंसारी ने बताया कि इस बैठक का मुख्य उद्देश्य भारत सरकार के राजपत्र के राष्ट्रीय खेल सरकारी अधिनियम 2025, राष्ट्रीय खेल निकाय नियम 2025, दिनांक 31.12.2025 की अधिसूचना, जिसमें राष्ट्रीय खेल शासन अधिनियम, 2025 के प्रावधानों को अधिसूचित कर निर्देशों का पालन करने प्रस्ताव पारित करने के उद्देश्य से किया गया है।
    फिरोज अंसारी ने अपने स्वागत उद्बोधन में कहा कि विगत वर्ष छत्तीसगढ़ हॉकी के लिए ऐतिहासिक एवं उत्साहपूर्ण रहा। उन्होंने बताया कि छत्तीसगढ़ शासन व खेल विभाग खिलाड़ियों की सुविधाओं के विस्तार हेतु अत्याधिक महत्व दें रहे है। प्रदेश के उप मुख्यमंत्री व खेलमंत्री अरुण साव खेल गतिविधियों में स्वयं रूची ले रहे है और हम सबका यही प्रयास रहेगा कि प्रदेश की प्रतिभाओं को हमेशा सम्मान मिले। फिरोज अंसारी ने सभी जिलों को निर्देश दिया कि हॉकी को बढ़ाने के लिए हम सभी को एकजूट होकर कार्य करना है, इस हेतु सभी जिला हॉकी संघ ग्रासरूट लेवल पर हॉकी पर कार्य करें। इन्होंने बताया कि अगर सभी जिला हॉकी अपने दस्तावेज सही तरीके से तैयार करती है जिसमें फर्म सोसायटी से रजिस्ट्रेशन, पेन कार्ड और जिला हॉकी संघ का बैंक खाता पूर्ण होना शामिल है। रजिस्ट्रेशन के नियम का पालन करने पर हॉकी इंडिया द्वारा सभी जिला इकाइयों को अनुदान की राशि प्रदान की जाएगी। इसी के साथ जिले के रजिस्टर्ड खिलाड़ियों को हॉकी स्टिक छत्तीसगढ़ हॉकी द्वारा प्रदान किया जाएगा।
    छत्तीसगढ़ हॉकी के महासचिव मनीष श्रीवास्तव ने वर्ष 2025-26 के बजट के अनुपादन के साथ ही इस कार्यकाल में हॉकी छत्तीसगढ़ के द्वारा हॉकी के विकास के लिए किए गये कार्यो का विस्तार पूर्वक जानकारी एवं आगामी वर्ष सबजूनियर, जूनियर व सीनियर राज्य स्तरीय प्रतियोगिताओं के लिए स्थल चयन की प्रक्रिया भी पूर्ण की गई, इसके पश्चात् अगामी कार्यकाल के लिए सभी हॉकी जिला ईकाईयों के साथ ही हॉकी से जुडें लोगो व पदाधिकारियों से सहायोग की अपेक्षा करते हुए हॉकी के विकास की बात कही। इस अवसर पर छत्तीसगढ़ प्रदेश के हॉकी खिलाड़ियों के द्वारा किए गए उत्कृष्ट प्रदर्शन एवं उपलब्धियां की जानकारी दी गई। उपस्थितजन व हॉकी छत्तीसगढ के पदाधिकारियों ने प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, उपमुख्यमंत्री व खेल मंत्री अरुण साव, संचालक खेल एवं युवा कल्याण विभाग तनुजा सलाम (आईपीएस) को खेल को बढ़ावा देने के उद्देश्य उद्वेश्य पहली बार ट्राइबल गेम्स 2015 के शानदार व सफल आयोजन के लिए धन्यवाद ज्ञापित किया। साथ ही छत्तीसगढ़ के पुरुष टीम को कांस्य पदक जीतने पर बधाई दी।
    बैठक में उपस्थित छत्तीसगढ़ हॉकी के पदाधिकारी ने हॉकी के विकास हेतु कुछ महत्वपूर्ण सुझाव दिए। जिला हॉकी संघ बिलासपुर के अध्यक्ष रोहित बाजपई ने कहा कि इस बैठक में जो निर्णय लिया जा रहा है, उनको सभी जिला हॉकी संघ के पदाधिकारियों द्वारा पालन करना चाहिए। सभी एकजुट होकर ग्रासरूट हॉकी को बढ़ाने के लिए कार्य करे तथा स्पोर्ट्स कोड के नियम व निर्देश का पालन करें। छत्तीसगढ़ ओलम्पिक संघ के संयुक्त सचिव एवं छत्तीसगढ़ की के इस वार्षिक आमसभा के पर्यवेक्षक के रूप में उपस्थित अमरनाथ सिंह ने कहा कि हॉकी को बढ़ाने के लिए प्रदेश के क्वालीफाईड कोचों का सेमिनार आयोजित करना चाहिए। इस सेमिनार मे देश के उत्कृष्ट एवं क्वालिफाइड कोच को आमंत्रित कर प्रदेश के स्थानीय प्रशिक्षकों को आधुनिक कोचिंग प्रणाली से अवगत कराना चाहिए।
    अंतर्राष्ट्रीय हॉकी खिलाड़ी मृणाल चौबे ने कहा कि हॉकी को ग्रासरूट लेवल पर बढ़ावा देने के लिए छत्तीसगढ़ हॉकी सराहनीय कार्य कर रहा है। साथ ही सभी जिला हॉकी संघ बहुत अच्छा कार्य कर रही है। संघ के द्वारा किये गए उत्कृष्ट कार्यों का ही यह परिणाम है कि छत्तीसगढ़ हॉकी के विभिन्न आयु वर्गों की टीम देश के टॉप 8 टीमों में अपनी जगह बनाई हुई है और छत्तीसगढ़ की जूनियर महिला टीम देश के शीर्ष 4 टीमों में शामिल है। छत्तीसगढ़ हॉकी द्वारा खिलाड़ियों को सारी सुविधाएं मुहैया कराया जा रहा है।
    छत्तीसगढ़ हॉकी के संयुक्त सचिव गोपेश्वर कहरा ने कहा कि छत्तीसगढ़ हॉकी ग्राउंड स्तर पर बहुत अच्छा कार्य कर रही है। छत्तीसगढ़ हॉकी द्वारा जिलों में हॉकी स्टिक प्रदाय किया जा रहा है, जिससे खिलाड़ियों को सुविधा प्राप्त हो रही है।
    इस अवसर पर उपस्थित वरिष्ठ हॉकी प्रशिक्षक अनुराज श्रीवास्तव ने छत्तीसगढ़ हॉकी द्वारा आयोजित प्रशिक्षण शिविर मैं उत्कृष्ट एवं क्वालिफाइड कोच द्वारा खिलाड़ियों को प्रशिक्षण प्रदान करने की बात कही। इसी के साथ इन्होंने कहा की प्रशिक्षण शिविर में उपस्थित कोच के द्वारा किए गए उत्कृष्ट कार्य से ही राष्ट्रीय स्तर के प्रतियोगिताओं में प्रदेश के टीम की उत्कृष्ट खेल के प्रदर्शन की उम्मीद की जा सकती है।
    अंत में 18वीं आमसभा का आभार प्रदर्शन हॉकी छत्तीसगढ के संयुक्त सचिव गोपेश्वर कहरा ने किया तथा उक्त सभा का संचालन छत्तीसगढ़ हॉकी के महासचिव मनीष श्रीवास्तव ने किया।
    उक्त आमसभा में प्रमुख रूप से छत्तीसगढ़ हॉकी के अध्यक्ष फिरोज अंसारी, छत्तीसगढ़ हॉकी के महासचिव मनीष श्रीवास्तव, छत्तीसगढ़ ओलम्पिक संघ के संयुक्त सचिव अमरनाथ सिंह, खेल एवं युवा कल्याण विभाग के सहायक संचालक, जिला हॉकी संघ के अध्यक्ष रोहित बाजपई, गोपेश्वर कहरा, राजेंद्र जायसवाल, मृणाल चौबे, अनुराज श्रीवास्तव, राकेश गढ़वाल, अमिताभ मानिकपुरी, अंसार अहमद, रवि पारीक, मोहम्मद तारिक, राजेश हेनरी, अमित खलखो, सचिन खोब्रागढ़े, धनीराम यादव, सोनू सिंग, विजयकांत्व जायसवाल, विकास तिवारी, अभिनव मिश्रा, रोहित रजक, देवव्रत साहू, कृष्णा यादव आदि प्रमुख रूप से उपास्थित।

    Share. Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Telegram Email

    Related Posts

    छत्तीसगढ़ में तीसरे विकल्प की कवायद : 25 अक्टूबर को व्यापक राजनीतिक बैठक, रायपुर में जुटे कई दलों के नेता

    October 6, 2026

    देशभर के 128 उत्कृष्ट शिक्षकों के साथ ‘शिक्षा ज्योति सम्मान’ से सम्मानित हुईं शिक्षिका चित्रा साहू

    October 5, 2026

    लता फाउंडेशन ने जयपुर में आयोजित किया अंतर्राष्ट्रीय उत्कर्ष श्री सम्मान समारोह, छत्तीसगढ़ के डॉ. हेमशंकर साहू हुए सम्मानित

    October 4, 2026

    महापौर एवं आयुक्त ने किया राज्य स्तरीय शालेय क्रीड़ा प्रतियोगिता के पदक विजेताओं का सम्मान

    October 4, 2026

    सियान मितान सप्ताह में 150 से अधिक वरिष्ठ नागरिकों ने लिया प्राकृतिक चिकित्सा का लाभ

    October 4, 2026

    स्पीड हैंडबॉल में राजनांदगांव का डबल धमाल, पुरुष-महिला दोनों वर्गों में चैंपियन

    October 4, 2026
    Top Posts

    नवोदय विद्यालय डोंगरगढ़ में मेगा टिंकरिंग डे, विद्यार्थियों ने बनाया वैक्यूम क्लीनर

    August 14, 2025

    अपराध दर्ज करना समस्या का हल नहीं, अन्नदाताओं को खाद संकट से निजात दिलाए प्रशासन : शिवसेना

    August 14, 2025

    भारत का विभाजन इतिहास की एक गहरी पीड़ा : विष्णु देव साय

    August 14, 2025

    स्व. कुमार दिलीप सिंह जूदेव सनातन धर्म के सच्चे ध्वजवाहक : विष्णुदेव साय

    August 14, 2025

    27 अगस्त तक कर सकेंगे नवोदय कक्षा 6वीं प्रवेश परीक्षा के लिए पंजीयन

    August 14, 2025

    शिव वर्मा विश्व हिंदू परिषद के नगर अध्यक्ष नियुक्त

    August 14, 2025
    Stay In Touch
    • Facebook
    • YouTube
    • WhatsApp
    • Twitter
    • Instagram
    • Telegram
    copyright © 2026 टाइम्स ऑफ छत्तीसगढ़
    • Home
    • छत्तीसगढ़
    • देश
    • विदेश
    • राजनीति
    • शिक्षा
    • खेल
    • रोजगार
    • बिजनेस
    • सिनेमा

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.