Close Menu
    What's Hot

    दुकानों का ताला तोड़कर चोरी करने वाले 6 नाबालिग महज 12 घंटे के भीतर गिरफ्तार

    November 18, 2026

    आजाद चौक मुख्य गौशाला में श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया गया गोपाष्टमी पर्व

    November 18, 2026

    अवैध मुरूम उत्खनन के खिलाफ प्रशासन की बड़ी कार्रवाई, एक जेसीबी और हाईवा वाहन जब्त

    November 18, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    Facebook X (Twitter) Instagram
    टाइम्स ऑफ छत्तीसगढ़
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • छत्तीसगढ़
    • राजनीति
    • खेल
    • बिजनेस
    • शिक्षा
    • रोजगार
    • सिनेमा
    टाइम्स ऑफ छत्तीसगढ़
    Home » त्योहारों के मद्देनज़र निगम आयुक्त ने शहर की सफाई व्यवस्था का लिया जायजा
    छत्तीसगढ़

    त्योहारों के मद्देनज़र निगम आयुक्त ने शहर की सफाई व्यवस्था का लिया जायजा

    timesofcgBy timesofcgOctober 8, 2025No Comments2 Mins Read
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Telegram Email

    राजनांदगांव। दीपावली पर्व को देखते हुए नगर निगम द्वारा शहर की सफाई व्यवस्था को दुरुस्त करने व्यापक अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में नगर निगम आयुक्त श्री अतुल विश्वकर्मा ने आज प्रातः गोकुल नगर व इंदिरा नगर एसएलआरएम सेंटर का निरीक्षण कर वहां की व्यवस्थाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने साफ-सफाई को लेकर जिम्मेदार अधिकारियों को जरूरी निर्देश दिए।

    आयुक्त ने एसएलआरएम केंद्रों में गीला-सूखा कचरा पृथक करने, समय पर निपटान, खाद निर्माण प्रक्रिया में तेजी लाने तथा झिल्ली-पन्नी आदि को बेलिंग मशीन से बंडल कर व्यवस्थित रखने के निर्देश दिए। साथ ही कबाड़ की वस्तुओं का निष्पादन कर सेंटर को साफ-सुथरा बनाए रखने पर जोर दिया।

    एकेडमिक परिसर का भी किया निरीक्षण
    श्री विश्वकर्मा ने नंदई क्षेत्र के एकेडमिक परिसर का निरीक्षण कर परिसर की साफ-सफाई, कटिली झाड़ियों की सफाई और निर्माण कार्यों की प्रगति की समीक्षा की। उन्होंने स्वास्थ्य अधिकारी श्री राजेश मिश्रा को परिसर के बाहर झाड़ियों की कटाई और सफाई के निर्देश दिए, वहीं तकनीकी अधिकारियों को एकेडमिक के शेष निर्माण कार्य शीघ्र पूर्ण करने को कहा।

    उन्होंने बताया कि निकट भविष्य में एकेडमी में प्रशिक्षणार्थियों की कक्षाएं शुरू होने वाली हैं, इसलिए सभी निर्माण और मरम्मत कार्य समय-सीमा में पूर्ण कर लिया जाए।

    नंदई क्षेत्र में अतिक्रमण पर निर्देश
    निरीक्षण के दौरान नंदई क्षेत्र में सफाई व्यवस्था की भी समीक्षा की गई। इस दौरान एक दुकानदार द्वारा पाइप बाहर रखने पर आयुक्त ने तत्काल हटाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि दीपावली के पूर्व शहर की सफाई व्यवस्था में सुधार, अतिक्रमण हटाने और गंदगी फैलाने वालों पर कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।

    नगर निगम द्वारा चलाए जा रहे त्योहार विशेष स्वच्छता अभियान को लेकर आयुक्त ने अधिकारियों को लगातार फील्ड में रहकर सक्रिय निगरानी और त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं।

    Share. Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Telegram Email

    Related Posts

    शिक्षिका चन्द्रिका टोडर को मिला नवदीप गुरु गौरव सम्मान

    November 17, 2026

    कोलिहा स्कूल में सजा आनंद बाल मेला, ‘बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ’ नाटक ने मोहा मन

    November 14, 2026

    लाभ पाचम पर भगतों ने अन्नकूट का लिया लाभ

    November 14, 2026

    सीखने की ललक और सेवा भावना के साथ आगे बढ़ रहीं शिक्षिका चित्रा साहू

    November 5, 2026

    ऋषि राजपूत ने समस्त राज्य कर्मचारियों के लिए छत्तीसगढ़ सरकार से मांगा 2 माह का पैरैंट्स केयर लिव, वृद्धजन सेवा अवकाश

    November 5, 2026

    एनएचएम कर्मचारियों की सात प्रमुख मांगों पर बनी सहमति, जल्द जारी होंगे आदेश

    November 3, 2026
    Top Posts

    दुकानों का ताला तोड़कर चोरी करने वाले 6 नाबालिग महज 12 घंटे के भीतर गिरफ्तार

    November 18, 2026

    आजाद चौक मुख्य गौशाला में श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया गया गोपाष्टमी पर्व

    November 18, 2026

    अवैध मुरूम उत्खनन के खिलाफ प्रशासन की बड़ी कार्रवाई, एक जेसीबी और हाईवा वाहन जब्त

    November 18, 2026

    प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र बुचाटोला को मिली 108 संजीवनी एक्सप्रेस एंबुलेंस की सौगात, महापौर ने दिखाई हरी झंडी

    November 18, 2026

    चार दिन में 15,442 मीट्रिक टन धान खरीदा, अवैध धान के 18 प्रकरणों में 3915 कट्टा जब्त

    November 18, 2026

    समर्थन मूल्य पर धान खरीदी से अन्नदाताओं में खुशी की लहर, रेंगाकठेरा के किसान भेनलाल साहू ने बेचे 50 क्विंटल धान

    November 18, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • YouTube
    • WhatsApp
    • Twitter
    • Instagram
    • Telegram
    copyright © 2026 टाइम्स ऑफ छत्तीसगढ़
    • Home
    • छत्तीसगढ़
    • देश
    • विदेश
    • राजनीति
    • शिक्षा
    • खेल
    • रोजगार
    • बिजनेस
    • सिनेमा

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.