Close Menu
    What's Hot

    डोंगरगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई : अवैध अंग्रेजी शराब के साथ आदतन अपराधी गिरफ्तार

    May 10, 2026

    आईटीआई बालिका छात्रावास में चोरी : खिड़कियों के फ्रेम ले उड़े चोर, लालबाग पुलिस ने एक को दबोचा

    May 10, 2026

    लालबाग पुलिस ने अवैध शराब बिक्री करने वाले को धर-दबोचा, 35 पौवा शराब जब्त

    May 10, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    Facebook X (Twitter) Instagram
    टाइम्स ऑफ छत्तीसगढ़
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • छत्तीसगढ़
    • राजनीति
    • खेल
    • बिजनेस
    • शिक्षा
    • रोजगार
    • सिनेमा
    टाइम्स ऑफ छत्तीसगढ़
    Home » दूसरों को जिंदगी देने की ड्यूटी करते जख्मी हुआ ईएमटी, आखिरकार हार गया अपनी ही जिंदगी की जंग
    छत्तीसगढ़

    दूसरों को जिंदगी देने की ड्यूटी करते जख्मी हुआ ईएमटी, आखिरकार हार गया अपनी ही जिंदगी की जंग

    chhattisgarhmailBy chhattisgarhmailOctober 26, 2025No Comments2 Mins Read
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Telegram Email

    मोहला। मोहला-मानपुर जिले के बीहड़ वनांचल में पिछले डेढ़ दशक से दूसरों की जिंदगी बचाने की ड्यूटी निभा रहे 108 एम्ब्युलेंस के इमरजेंसी मेडिकल टेक्नीशियन (ईएमटी) घनश्याम साहू ने अंततः अपनी ही जिंदगी की जंग हार दी। 22 अक्टूबर को मानपुर में एक सड़क दुर्घटना में गंभीर रूप से जख्मी होने के बाद वे रायपुर के एक निजी अस्पताल में वेंटीलेटर पर जिंदगी और मौत के बीच संघर्ष कर रहे थे। 26 अक्टूबर की अलसुबह 5 बजे अस्पताल में उन्होंने अंतिम सांस ली।
    मृत्यु की पुष्टि करते हुए मानपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के बीएमओ डॉ. गिरीश खोब्रागढ़े ने बताया कि घनश्याम साहू का निधन आज सुबह हुआ। वे पिछले करीब 15 वर्षों से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मानपुर में संचालित 108 एम्ब्युलेंस सेवा में बतौर ईएमटी कार्यरत थे। घनश्याम साहू ने न केवल सड़क दुर्घटनाओं में घायल मरीजों को अस्पताल पहुंचाया, बल्कि कोरोना महामारी के दौरान भी संक्रमितों को सुरक्षित अस्पताल ले जाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी।
    घनश्याम साहू, जो बालोद जिले के निवासी थे, अपनी पत्नी और दो बच्चों को छोड़कर दुनिया से रुकसत हो गए। वे बीते 22 अक्टूबर की रात को 108 एम्ब्युलेंस में चालक के साथ मानपुर अस्पताल से एक घायल मरीज को राजनांदगांव मेडिकल कॉलेज रेफर कर रहे थे। रास्ते में मानपुर अस्पताल से महज 3-4 किलोमीटर दूर नेशनल हाईवे पर उनकी एम्ब्युलेंस खड़ी ट्रक से टकरा गई। इस दुर्घटना में घनश्याम साहू को गंभीर चोटें आईं, जबकि चालक और मरीज को हल्की चोटें आईं, जिन्हें उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई।
    घनश्याम साहू की मौत से स्वास्थ्य महकमे और क्षेत्रवासियों में शोक की लहर दौड़ गई है। उनका समर्पण और कड़ी मेहनत हमेशा याद किया जाएगा।

    Share. Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Telegram Email

    Related Posts

    डोंगरगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई : अवैध अंग्रेजी शराब के साथ आदतन अपराधी गिरफ्तार

    May 10, 2026

    आईटीआई बालिका छात्रावास में चोरी : खिड़कियों के फ्रेम ले उड़े चोर, लालबाग पुलिस ने एक को दबोचा

    May 10, 2026

    लालबाग पुलिस ने अवैध शराब बिक्री करने वाले को धर-दबोचा, 35 पौवा शराब जब्त

    May 10, 2026

    मस्ती की पाठशाला : पारंपरिक खेलों और जुम्बा की मस्ती में डूबा संस्कारधानी का बचपन

    May 10, 2026

    घुमका चुनाव के लिए कांग्रेस ने कसी कमर : ‘नगर पंचायत कांग्रेस ने बनाया, कांग्रेस ही संवारेगी’

    May 10, 2026

    दिग्विजय कॉलेज की अव्यवस्थाओं पर एबीवीपी ने खोला मोर्चा, विधानसभा अध्यक्ष से प्राचार्या को हटाने की मांग

    May 10, 2026
    Top Posts

    डोंगरगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई : अवैध अंग्रेजी शराब के साथ आदतन अपराधी गिरफ्तार

    May 10, 20261 Views

    आईटीआई बालिका छात्रावास में चोरी : खिड़कियों के फ्रेम ले उड़े चोर, लालबाग पुलिस ने एक को दबोचा

    May 10, 20261 Views

    बस्तर के होनहार अविनाश तिवारी से टोक्यो में मिले मुख्यमंत्री : छत्तीसगढ़ में उद्योग स्थापना को लेकर हुई सकारात्मक चर्चा

    August 24, 20251 Views

    लालबाग पुलिस ने अवैध शराब बिक्री करने वाले को धर-दबोचा, 35 पौवा शराब जब्त

    May 10, 20260 Views

    मस्ती की पाठशाला : पारंपरिक खेलों और जुम्बा की मस्ती में डूबा संस्कारधानी का बचपन

    May 10, 20260 Views

    घुमका चुनाव के लिए कांग्रेस ने कसी कमर : ‘नगर पंचायत कांग्रेस ने बनाया, कांग्रेस ही संवारेगी’

    May 10, 20260 Views
    Stay In Touch
    • Facebook
    • YouTube
    • WhatsApp
    • Twitter
    • Instagram
    • Telegram
    copyright © 2026 टाइम्स ऑफ छत्तीसगढ़
    • Home
    • छत्तीसगढ़
    • देश
    • विदेश
    • राजनीति
    • शिक्षा
    • खेल
    • रोजगार
    • बिजनेस
    • सिनेमा

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.