Close Menu
    What's Hot

    रिपोर्ट वापस लेने का दबाव बनाकर विवाद करने वाले दो भाइयों पर प्रतिबंधात्मक कार्रवाई

    November 23, 2026

    एंबुलेंस चालक से मारपीट के मामले में दो और आरोपी गिरफ्तार

    November 23, 2026

    राजनांदगांव में 7 दिन में 29820 मीट्रिक टन धान खरीदी, अवैध भंडारण पर 31 प्रकरणों में 2855 क्विंटल जब्त

    November 23, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    Facebook X (Twitter) Instagram
    टाइम्स ऑफ छत्तीसगढ़
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • छत्तीसगढ़
    • राजनीति
    • खेल
    • बिजनेस
    • शिक्षा
    • रोजगार
    • सिनेमा
    टाइम्स ऑफ छत्तीसगढ़
    Home » देश की महिलाएं सबसे ज्यादा आर्थिक संकट झेल रही है : आफताब आलम
    राजनांदगांव

    देश की महिलाएं सबसे ज्यादा आर्थिक संकट झेल रही है : आफताब आलम

    timesofcgBy timesofcgMay 4, 2026No Comments2 Mins Read
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Telegram Email

    राजनांदगांव। छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस के संयुक्त महासचिव आफताब आलम ने कहा कि देश आज महंगाई की भीषण मार झेल रहा है। रसोई गैस, पेट्रोल-डीजल, खाद्य सामग्री, दाल, तेल, दूध और सब्जियों के दाम आसमान छू रहे हैं, लेकिन केंद्र की भाजपा सरकार आम जनता की पीड़ा से पूरी तरह बेपरवाह नजर आ रही है।
    श्री आलम ने कहा कि यह कांग्रेस का स्पष्ट आरोप है कि यह महंगाई प्राकृतिक नहीं, बल्कि केंद्र सरकार द्वारा बनाई गई आर्थिक आपदा है। जनता की जेब काटकर टैक्स वसूली करना ही वर्तमान सरकार की सबसे बड़ी उपलब्धि बन चुकी है। पेट्रोल-डीजल पर भारी केंद्रीय टैक्स लगाकर सरकार ने महंगाई की आग पूरे देश में फैला दी है, जब कच्चे तेल के अंतर्राष्ट्रीय दाम कम हुए तब जनता को राहत क्यों नहीं दी गई? रसोई गैस की कीमतों ने गरीब और मध्यम वर्ग की रसोई बुझा दी है। आज देश की महिलाएं सबसे ज्यादा आर्थिक संकट झेल रही है।
    श्री आलम ने कहा कि आज जनमानस के बीच एक ही सवाल है कि क्या अच्छे दिन का मतलब महंगाई का बोझ है, क्या सरकार केवल बड़े उद्योगपतियों के लिए चल रही है। आम आदमी, किसान, मजदूर और युवा आखिर कब तक आर्थिक शोषण सहेंगे। सच्चाई यह है कि केंद्र सरकार की गलत आर्थिक नीतियों, बेरोजगारी और आय घटने के कारण जनता दोहरी मार झेल रही है, कमाई कम, खर्चा ज्यादा है। छत्तीसगढ़ सहित कांग्रेस शासित राज्यों ने यह साबित किया है कि यदि सरकार की नीयत जनता के साथ हो तो राहत संभव है। किसानों को समर्थन, सस्ती बिजली, सामाजिक सुरक्षा और जनकल्याणकारी योजनाओं के माध्यम से जनता को वास्तविक मदद दी जा सकती है। कांग्रेस पार्टी केंद्र सरकार से तत्काल मांग करती है कि पेट्रोल-डीजल व रसोई गैस पर केंद्रीय करों में बड़ी कटौती की जाए। आवश्यक वस्तुओं की कीमत नियंत्रित करने हेतु राष्ट्रीय महंगाई नियंत्रण योजना लागू की जाए। गरीब और मध्यम वर्ग को प्रत्यक्ष आर्थिक राहत पैकेज दिया जाए। बेरोजगार युवाओं के लिए रोजगार सृजन पर तत्काल राष्ट्रीय कार्यक्रम घोषित किया जाए।

    Share. Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Telegram Email

    Related Posts

    कांग्रेस ने मुख्यमंत्री और भरत वर्मा का पुतला फूंककर जताया विरोध

    November 23, 2026

    कौशल रखने वाले युवाओं की बढ़ेगी मांग, आने वाला समय हुनरमंद लोगों का होगा : कमलेश प्रजापति

    November 23, 2026

    जनता युवा कांग्रेस ने कलेक्ट्रेट में किया जोरदार प्रदर्शन, भ्रष्टाचार एवं जनहित के छह प्रमुख मुद्दों को लेकर कलेक्टर के नाम सौंपा ज्ञापन, शमसुल आलम बोले- सरकारी धन की बंदरबांट और जनता की अनदेखी बर्दाश्त नहीं होगी

    November 23, 2026

    यूपी में भाजपा की चुनावी तैयारी तेज, छत्तीसगढ़ की महिला नेत्रियां फतेहपुर-जहानाबाद में सक्रिय

    November 21, 2026

    भाजपाईयों ने किया देवी-देवताओं का अपमान : कुलबीर छाबड़ा

    November 21, 2026

    इंदिरा जयंती पर कांग्रेस भवन में विविध आयोजन, संगठनात्मक मजबूती का लिया संकल्प

    November 20, 2026
    Top Posts

    रिपोर्ट वापस लेने का दबाव बनाकर विवाद करने वाले दो भाइयों पर प्रतिबंधात्मक कार्रवाई

    November 23, 2026

    एंबुलेंस चालक से मारपीट के मामले में दो और आरोपी गिरफ्तार

    November 23, 2026

    राजनांदगांव में 7 दिन में 29820 मीट्रिक टन धान खरीदी, अवैध भंडारण पर 31 प्रकरणों में 2855 क्विंटल जब्त

    November 23, 2026

    फर्जी इंस्टाग्राम आईडी से अश्लील फोटो-वीडियो वायरल करने वाला आरोपी व नाबालिग गिरफ्तार

    November 23, 2026

    ऑनलाइन गेमिंग का 10 लाख का कर्ज चुकाने रची चोरी की साजिश, दो आरोपी गिरफ्तार

    November 23, 2026

    बहन की सहेली के घर से 2.20 लाख के जेवरात चुराने वाली युवती गिरफ्तार

    November 23, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • YouTube
    • WhatsApp
    • Twitter
    • Instagram
    • Telegram
    copyright © 2026 टाइम्स ऑफ छत्तीसगढ़
    • Home
    • छत्तीसगढ़
    • देश
    • विदेश
    • राजनीति
    • शिक्षा
    • खेल
    • रोजगार
    • बिजनेस
    • सिनेमा

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.