Close Menu
    What's Hot

    रेवाडीह शराब भट्ठी के पास पुरानी रंजिश को लेकर विवाद करने वाले 2 आरोपी गिरफ्तार

    November 11, 2026

    गौरा-गौरी विसर्जन के दौरान पुरानी रंजिश पर बढ़ा विवाद, शांति भंग करने वाले 4 आरोपी गिरफ्तार

    November 11, 2026

    वोट बचाओ-देश बचाओ अभियान : जन चौपाल में कांग्रेस ने उठाई मताधिकार की रक्षा की आवाज

    November 11, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    Facebook X (Twitter) Instagram
    टाइम्स ऑफ छत्तीसगढ़
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • छत्तीसगढ़
    • राजनीति
    • खेल
    • बिजनेस
    • शिक्षा
    • रोजगार
    • सिनेमा
    टाइम्स ऑफ छत्तीसगढ़
    Home » मोहला धान उपार्जन केंद्र में विधायक डोमनलाल कोर्सेवाड़ा ने किया धान खरीदी का शुभारंभ
    मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी

    मोहला धान उपार्जन केंद्र में विधायक डोमनलाल कोर्सेवाड़ा ने किया धान खरीदी का शुभारंभ

    timesofcgBy timesofcgNovember 15, 2025No Comments2 Mins Read
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Telegram Email

    मोहला। जिले में आज से समर्थन मूल्य पर धान खरीदी का औपचारिक शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर विधायक अहिवारा डोमनलाल कोर्सेवाड़ा, जिला पंचायत अध्यक्ष नम्रता सिंह, स्थानीय जनप्रतिनिधि एवं अधिकारी मौजूद रहे। उन्होंने मोहला धान उपार्जन केंद्र में छत्तीसगढ़ महतारी, तौल मशीन और बांट की विधिवत पूजा-अर्चना कर धान खरीदी का काम शुरू किया।

    कलेक्टर तुलिका प्रजापति और एसडीएम मोहला हेमेन्द्र भुआर्य सहित आम नागरिक भी कार्यक्रम में उपस्थित रहे। जिले की 19 समितियों के 27 उपार्जन केंद्रों के माध्यम से आज से धान खरीदी की जाएगी।

    राज्य सरकार ने किसानों को आर्थिक सहयोग प्रदान करते हुए धान का समर्थन मूल्य 3100 रुपए प्रति क्विंटल निर्धारित किया है। किसानों को प्रति एकड़ अधिकतम 21 क्विंटल धान बेचने की सुविधा होगी। प्रत्येक उपार्जन केंद्र पर खरीदी केंद्र प्रभारी और नोडल अधिकारी नियुक्त किए गए हैं, जबकि सीमावर्ती क्षेत्रों से अवैध धान की आवक रोकने के लिए जांच चौकियां स्थापित की गई हैं।

    धान की खरीदी इलेक्ट्रॉनिक तौल यंत्र के माध्यम से की जाएगी और भुगतान सीधे किसानों के बैंक खातों में डिजिटल माध्यम से किया जाएगा। बारदाने की व्यवस्था में 50 प्रतिशत नए और 50 प्रतिशत पुराने बारदाने उपलब्ध कराए गए हैं। किसानों को तुंहर टोकन मोबाइल ऐप के माध्यम से टोकन प्राप्त करने की सुविधा दी गई है। छोटे और सीमांत किसानों को अधिकतम 2 टोकन और बड़े किसानों को अधिकतम 3 टोकन जारी किए जाएंगे। खरीदी केवल एग्रीस्टैक पोर्टल पर पंजीकृत किसानों से ही की जाएगी, जिसमें वन अधिकार पट्टाधारकों को पंजीकरण में छूट दी गई है।

    किसानों के मार्गदर्शन के लिए राज्य सरकार ने टोलफ्री नंबर 1800-233-3663 जारी किया है, जिससे कृषक अपनी शंकाओं का समाधान कर सकते हैं।

    Share. Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Telegram Email

    Related Posts

    प्रोजेक्ट सम्बल : कहेगांव में 15 दिव्यांगजनों ने सीखा साबुन, हैंडवॉश और फिनाइल निर्माण का हुनर

    October 14, 2026

    सियान मितान सप्ताह में 150 से अधिक वरिष्ठ नागरिकों ने लिया प्राकृतिक चिकित्सा का लाभ

    October 4, 2026

    सियान मितान सप्ताह का शुभारंभ, 100 वरिष्ठ नागरिकों का सम्मान

    October 2, 2026

    जनता के बीच सक्रिय जिला पंचायत अध्यक्ष नम्रता सिंह, जिलेभर में दौरे और विकास कार्यों की समीक्षा

    May 2, 2026

    मोहला-मानपुर-अम्बागढ़ चौकी में पुलिस को बड़ी कामयाबी, माओवादियों का हथियार जखीरा बरामद

    March 30, 2026

    हनुमान जयंती महोत्सव का भव्य आयोजन

    March 29, 2026
    Top Posts

    रेवाडीह शराब भट्ठी के पास पुरानी रंजिश को लेकर विवाद करने वाले 2 आरोपी गिरफ्तार

    November 11, 2026

    गौरा-गौरी विसर्जन के दौरान पुरानी रंजिश पर बढ़ा विवाद, शांति भंग करने वाले 4 आरोपी गिरफ्तार

    November 11, 2026

    वोट बचाओ-देश बचाओ अभियान : जन चौपाल में कांग्रेस ने उठाई मताधिकार की रक्षा की आवाज

    November 11, 2026

    मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की पाती पाकर भावुक हुईं लखपति दीदी रुखमणी साहू

    November 11, 2026

    दीपावली पर राजनांदगांव पुलिस ने बाल आश्रय और वृद्धाश्रम में बांटी खुशियां, बच्चों व बुजुर्गों के साथ साझा किए पर्व के पल

    November 11, 2026

    पत्नी की हत्या करने वाला आरोपी चंद घंटों में गिरफ्तार, डोंगरगढ़ से दबोचा गया

    November 11, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • YouTube
    • WhatsApp
    • Twitter
    • Instagram
    • Telegram
    copyright © 2026 टाइम्स ऑफ छत्तीसगढ़
    • Home
    • छत्तीसगढ़
    • देश
    • विदेश
    • राजनीति
    • शिक्षा
    • खेल
    • रोजगार
    • बिजनेस
    • सिनेमा

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.