Close Menu
    What's Hot

    अवैध रूप से शराब परिवहन करते हुए 115 पौवा देशी शराब के साथ एक आरोपी गिरफ्तार

    October 11, 2026

    नेहरू कॉलेज रोड पर चाकू लहराकर लोगों को धमका रहा युवक गिरफ्तार

    October 11, 2026

    पुरानी रंजिश को लेकर महिला और बच्चों को चाकू दिखाकर धमकाने वाला आरोपी गिरफ्तार

    October 11, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    Facebook X (Twitter) Instagram
    टाइम्स ऑफ छत्तीसगढ़
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • छत्तीसगढ़
    • राजनीति
    • खेल
    • बिजनेस
    • शिक्षा
    • रोजगार
    • सिनेमा
    टाइम्स ऑफ छत्तीसगढ़
    Home » लाटमेटा में राज्य स्तरीय खो-खो प्रतियोगिता सम्पन्न, दुर्ग जिला का दबदबा
    खेल

    लाटमेटा में राज्य स्तरीय खो-खो प्रतियोगिता सम्पन्न, दुर्ग जिला का दबदबा

    timesofcgBy timesofcgDecember 11, 2025No Comments3 Mins Read
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Telegram Email

    छुरिया। समीपस्थ ग्राम लाटमेटा नावटोला में छत्तीसगढ़ खो-खो संघ एवं जिला खो-खो संघ के संयुक्त तत्वावधान में तीन दिवसीय राज्य स्तरीय जूनियर बालक-बालिका खो-खो प्रतियोगिता का भव्य आयोजन 5 से 7 दिसंबर तक हुआ। 26 जिलों की 52 टीमों के 730 खिलाड़ी, कोच, मैनेजर और 50 तकनीकी अधिकारियों सहित कुल 850 प्रतिभागियों ने प्रतियोगिता में हिस्सा लिया।
    प्रतियोगिता का शुभारंभ खुज्जी विधायक भोलाराम साहू ने किया। सरपंच नरेश शुक्ला की अध्यक्षता में हुए उद्घाटन समारोह में विधायक साहू ने खिलाड़ियों को शुभकामनाएं देते हुए गांव की मांग पर कला मंच हेतु 5 लाख और सीसी रोड निर्माण हेतु 5 लाख रुपये की घोषणा की। खिलाड़ियों के भोजन-आवास से लेकर मैदान और पुरस्कार की सभी व्यवस्थाएं ग्रामवासियों, शुक्ला परिवार, तिरुपति राइस मिल प्रबंधन एवं पुलिस अधीक्षक अंकिता शर्मा के सहयोग से की गईं। तीन मिट्टी और एक मैट मैदान पर सौ से अधिक मैच खेले गए।
    दूसरे दिन सांसद संतोष पांडेय ने प्रतियोगिता स्थल पहुंचकर खिलाड़ियों को आशीर्वाद दिया। उन्होंने खेल को स्वस्थ जीवन का आधार बताते हुए चौथी बार लगातार आयोजन के लिए ग्रामवासियों को बधाई दी तथा मैदान में सात लाख रुपये की लाइट व्यवस्था कराने की घोषणा की। जनपद अध्यक्ष संजय सिन्हा ने प्राथमिक शाला में मंच निर्माण के लिए दो लाख रुपये स्वीकृत किए।
    सेमीफाइनल मुकाबलों में बालिका वर्ग में दुर्ग जिला, राजनांदगांव, दुर्ग कार्पोरेशन और भिलाई इस्पात संयंत्र ने दम दिखाया, वहीं बालक वर्ग में दुर्ग, बलौदा, कांकेर और दुर्ग कार्पो के बीच कड़े मुकाबले हुए। फाइनल में दुर्ग जिला ने शानदार प्रदर्शन करते हुए बालक और बालिका दोनों वर्गों में विजेता ट्रॉफी पर कब्जा जमाया। बालिका वर्ग में राजनांदगांव तीसरे और बीएसपी चौथे स्थान पर रहा। बालक वर्ग में दुर्ग कार्पो ने तीसरा तथा बालोद ने चौथा स्थान प्राप्त किया।
    समापन समारोह में छत्तीसगढ़ शासन के उपमुख्यमंत्री एवं खेल मंत्री अरुण साव मुख्य अतिथि रहे। कार्यक्रम में जिला पंचायत अध्यक्ष किरण वैष्णव, जनपद अध्यक्ष संजय सिन्हा, जिला भाजपा अध्यक्ष कोमल राजपूत, जनप्रतिनिधि एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। महासचिव तरुण शुक्ला द्वारा राजनांदगांव में 2 करोड़ रुपये के इनडोर खो.खो स्टेडियम की मांग पर उपस्थित खिलाड़ियों और अधिकारियों ने जोरदार समर्थन दिया।
    खेल मंत्री अरुण साव ने संबोधन में कहा कि खो-खो गांव की मिट्टी में बसने वाला भारतीय खेल है, जिसे हर बच्चे को सीखना चाहिए। उन्होंने लाटमेटा में खेल भवन निर्माण के लिए 30 लाख रुपये तथा मुख्य मार्ग से लाटमेटा तक तीन किलोमीटर सड़क के निर्माण को बजट में शामिल करने की घोषणा की। साथ ही ग्राम को खेल ग्राम घोषित करने की प्रक्रिया आगे बढ़ाने की बात कही।
    पुरस्कार वितरण में विजेता टीमों को 11-11 हजार रुपये, उपविजेता को 7-7 हजार, तृतीय स्थान को 5-5 हजार, चतुर्थ को 3-3 हजार तथा पंचम स्थान प्राप्त टीमों को नगद राशि प्रदान की गई। सभी विजेताओं को ट्रॉफी और मेडल पुलिस अधीक्षक अंकिता शर्मा के सौजन्य से दिए गए। व्यक्तिगत श्रेणी में भी सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ियों का सम्मान हुआ।
    अंत में महासचिव तरुण शुक्ला आयोजन को सफल में सहयोग देने वाले सभी ग्रामीणों, अधिकारियों, शिक्षकों, महिला मंडल, राजमिस्त्री समूह, सुरक्षा अमले और खेलप्रेमियों के प्रति आभार व्यक्त किया।
    ग्राम लाटमेटा में आयोजित यह राज्य स्तरीय प्रतियोगिता ग्रामीण एकजुटता, खेल भावना और शानदार प्रबंधन का उदाहरण बनकर संपन्न हुई।

    Share. Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Telegram Email

    Related Posts

    छत्तीसगढ़ हॉकी की विजयी शुरुआत, असम को 8-0 से हराया

    October 11, 2026

    महापौर एवं आयुक्त ने किया राज्य स्तरीय शालेय क्रीड़ा प्रतियोगिता के पदक विजेताओं का सम्मान

    October 4, 2026

    स्पीड हैंडबॉल में राजनांदगांव का डबल धमाल, पुरुष-महिला दोनों वर्गों में चैंपियन

    October 4, 2026

    डोंगरगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई : अवैध अंग्रेजी शराब के साथ आदतन अपराधी गिरफ्तार

    May 10, 2026

    आईटीआई बालिका छात्रावास में चोरी : खिड़कियों के फ्रेम ले उड़े चोर, लालबाग पुलिस ने एक को दबोचा

    May 10, 2026

    लालबाग पुलिस ने अवैध शराब बिक्री करने वाले को धर-दबोचा, 35 पौवा शराब जब्त

    May 10, 2026
    Top Posts

    नवोदय विद्यालय डोंगरगढ़ में मेगा टिंकरिंग डे, विद्यार्थियों ने बनाया वैक्यूम क्लीनर

    August 14, 2025

    अपराध दर्ज करना समस्या का हल नहीं, अन्नदाताओं को खाद संकट से निजात दिलाए प्रशासन : शिवसेना

    August 14, 2025

    भारत का विभाजन इतिहास की एक गहरी पीड़ा : विष्णु देव साय

    August 14, 2025

    स्व. कुमार दिलीप सिंह जूदेव सनातन धर्म के सच्चे ध्वजवाहक : विष्णुदेव साय

    August 14, 2025

    27 अगस्त तक कर सकेंगे नवोदय कक्षा 6वीं प्रवेश परीक्षा के लिए पंजीयन

    August 14, 2025

    शिव वर्मा विश्व हिंदू परिषद के नगर अध्यक्ष नियुक्त

    August 14, 2025
    Stay In Touch
    • Facebook
    • YouTube
    • WhatsApp
    • Twitter
    • Instagram
    • Telegram
    copyright © 2026 टाइम्स ऑफ छत्तीसगढ़
    • Home
    • छत्तीसगढ़
    • देश
    • विदेश
    • राजनीति
    • शिक्षा
    • खेल
    • रोजगार
    • बिजनेस
    • सिनेमा

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.