Close Menu
    What's Hot

    रेवाडीह शराब भट्ठी के पास पुरानी रंजिश को लेकर विवाद करने वाले 2 आरोपी गिरफ्तार

    November 11, 2026

    गौरा-गौरी विसर्जन के दौरान पुरानी रंजिश पर बढ़ा विवाद, शांति भंग करने वाले 4 आरोपी गिरफ्तार

    November 11, 2026

    वोट बचाओ-देश बचाओ अभियान : जन चौपाल में कांग्रेस ने उठाई मताधिकार की रक्षा की आवाज

    November 11, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    Facebook X (Twitter) Instagram
    टाइम्स ऑफ छत्तीसगढ़
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • छत्तीसगढ़
    • राजनीति
    • खेल
    • बिजनेस
    • शिक्षा
    • रोजगार
    • सिनेमा
    टाइम्स ऑफ छत्तीसगढ़
    Home » शहीद वीर अहीरों का अपमान नहीं सहेगा यादव समाज : हरीश यादव
    छत्तीसगढ़

    शहीद वीर अहीरों का अपमान नहीं सहेगा यादव समाज : हरीश यादव

    timesofcgBy timesofcgSeptember 19, 2025No Comments2 Mins Read
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Telegram Email

    राजनांदगांव। सर्व यादव समाज ने फिल्म निर्माता-निर्देशक फरहान अख्तर द्वारा बनाई गई फिल्म 120 वीर बहादुर का विरोध करते हुए आज राज्यपाल के नाम अपर कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा। यादव समाज का आरोप है कि फिल्म में 1962 के रेजंगला युद्ध में शहीद हुए वीर अहीरों के शौर्य और बलिदान को नजरअंदाज किया गया है।
    ज्ञात हो कि वर्ष 1962 में भारत-चीन युद्ध के दौरान लड़े गए रेज़ंगला युद्ध में कुंमाऊँ रेजीमेंट के 120 जवानों ने अदम्य साहस का परिचय देते हुए वीरगति प्राप्त की थी। इन 120 में से 117 जवान अहीर समुदाय से थे। सर्व यादव समाज का कहना है कि फिल्म के नाम और प्रचार सामग्री में इस ऐतिहासिक सच्चाई को नजरअंदाज कर वीर शहीदों का अपमान किया गया है।
    प्रदेश उपाध्यक्ष हरीश यादव ने कहा कि श्जब युद्ध में 117 अहीर शहीद हुए थे, तो फिल्म का नाम 120 वीर बहादुर क्यों रखा गया? फिल्म का नाम 120 वीर अहीर बहादुर होना चाहिए, ताकि शहीदों को उनका सही सम्मान मिल सके। इतिहास को छुपाना और तोड़-मरोड़ कर पेश करना न केवल अपमान है, बल्कि अहीर समाज की भावनाओं के साथ खिलवाड़ भी है।
    यादव समाज ने मांग की है कि फिल्म के नाम में संशोधन कर वीर अहीरों को उचित सम्मान दिया जाए और साथ ही अहीर रेजिमेंट की स्थापना की जाए। समाज का कहना है कि यदि फिल्म में बदलाव नहीं किया गया और उसे सिनेमा घरों में प्रदर्शित किया गया, तो वे उग्र आंदोलन के लिए बाध्य होंगे।
    जिला प्रचार-प्रसार प्रभारी दुर्गा प्रसाद यादव ने बताया कि छत्तीसगढ़ के सभी जिलों में ज्ञापन सौंपे जाएंगे और अन्य राज्यों में भी समाज के पदाधिकारियों द्वारा विरोध दर्ज किया जा रहा है। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि शासन-प्रशासन ने इस मामले में समय रहते उचित कार्रवाई नहीं की, तो व्यापक प्रदर्शन और उग्र आंदोलन किया जाएगा, जिसकी जिम्मेदारी प्रशासन की होगी।
    ज्ञापन सौंपने के दौरान महेश यादव, अमन यादव, लव यादव, दिग्विजय यादव, भैरव यादव, विक्रांत यादव, अखिलेश यादव, प्रशांत यादव, रजिव यादव, चंद्रेश यादव सहित बड़ी संख्या में यादव समाज के सदस्य उपस्थित थे।

    Share. Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Telegram Email

    Related Posts

    सीखने की ललक और सेवा भावना के साथ आगे बढ़ रहीं शिक्षिका चित्रा साहू

    November 5, 2026

    ऋषि राजपूत ने समस्त राज्य कर्मचारियों के लिए छत्तीसगढ़ सरकार से मांगा 2 माह का पैरैंट्स केयर लिव, वृद्धजन सेवा अवकाश

    November 5, 2026

    एनएचएम कर्मचारियों की सात प्रमुख मांगों पर बनी सहमति, जल्द जारी होंगे आदेश

    November 3, 2026

    मैनपाट टाइटंस ने संस्कारधानी स्ट्राइकर्स को 4-2 से हराकर जीती छत्तीसगढ़ हॉकी लीग

    November 2, 2026

    दीपावली से पहले 33 दिन की हड़ताल का वेतन देने की मांग, एनएचएम संघ ने मुख्यमंत्री को लिखा पत्र

    November 1, 2026

    संस्कारधानी स्ट्राइकर्स और मैनपाट टाइटन्स के बीच छत्तीसगढ़ हॉकी लीग का महामुकाबला

    November 1, 2026
    Top Posts

    रेवाडीह शराब भट्ठी के पास पुरानी रंजिश को लेकर विवाद करने वाले 2 आरोपी गिरफ्तार

    November 11, 2026

    गौरा-गौरी विसर्जन के दौरान पुरानी रंजिश पर बढ़ा विवाद, शांति भंग करने वाले 4 आरोपी गिरफ्तार

    November 11, 2026

    वोट बचाओ-देश बचाओ अभियान : जन चौपाल में कांग्रेस ने उठाई मताधिकार की रक्षा की आवाज

    November 11, 2026

    मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की पाती पाकर भावुक हुईं लखपति दीदी रुखमणी साहू

    November 11, 2026

    दीपावली पर राजनांदगांव पुलिस ने बाल आश्रय और वृद्धाश्रम में बांटी खुशियां, बच्चों व बुजुर्गों के साथ साझा किए पर्व के पल

    November 11, 2026

    पत्नी की हत्या करने वाला आरोपी चंद घंटों में गिरफ्तार, डोंगरगढ़ से दबोचा गया

    November 11, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • YouTube
    • WhatsApp
    • Twitter
    • Instagram
    • Telegram
    copyright © 2026 टाइम्स ऑफ छत्तीसगढ़
    • Home
    • छत्तीसगढ़
    • देश
    • विदेश
    • राजनीति
    • शिक्षा
    • खेल
    • रोजगार
    • बिजनेस
    • सिनेमा

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.