Close Menu
    What's Hot

    दुकानों का ताला तोड़कर चोरी करने वाले 6 नाबालिग महज 12 घंटे के भीतर गिरफ्तार

    November 18, 2026

    आजाद चौक मुख्य गौशाला में श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया गया गोपाष्टमी पर्व

    November 18, 2026

    अवैध मुरूम उत्खनन के खिलाफ प्रशासन की बड़ी कार्रवाई, एक जेसीबी और हाईवा वाहन जब्त

    November 18, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    Facebook X (Twitter) Instagram
    टाइम्स ऑफ छत्तीसगढ़
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • छत्तीसगढ़
    • राजनीति
    • खेल
    • बिजनेस
    • शिक्षा
    • रोजगार
    • सिनेमा
    टाइम्स ऑफ छत्तीसगढ़
    Home » सीईओ जिला पंचायत ने मिशन जल रक्षा अंतर्गत फसल चक्र परिवर्तन में किसानों की भागीदारी बढ़ाने के संबंध में बैठक ली
    छत्तीसगढ़

    सीईओ जिला पंचायत ने मिशन जल रक्षा अंतर्गत फसल चक्र परिवर्तन में किसानों की भागीदारी बढ़ाने के संबंध में बैठक ली

    timesofcgBy timesofcgOctober 10, 2025No Comments3 Mins Read
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Telegram Email

    राजनांदगांव। मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत सुश्री सुरूचि सिंह ने मिशन जल रक्षा अंतर्गत फसल चक्र परिवर्तन में किसानों की भागीदारी बढ़ाने के संबंध में अधिकरियों एवं किसानों की बैठक ली। सीईओ जिला पंचायत ने जिले में कृषि विभाग द्वारा मैदानी अधिकारियों के माध्यम से क्लस्टर बनाकर दलहन, तिलहन तथा मक्का फसल के क्षेत्र बढ़ाने हेतु चयनित किसानों तथा राजगामी संपदा की भूमि को लीज पर लेकर खेती करने वाले किसानों तथा कृषि विभाग के मैदानी अधिकारियों द्वारा किए जा रहे कार्यों की समीक्षा की। उन्होंने रबी 2025-26 में फसलों का रकबा बढ़ाने तथा कृषकों को कम कृषि लागत में कम जल मांग वाले और अधिक मुनाफा देने वाली फसलों के चयन करने में सहयोग करने कहा।
    बैठक में किसानों को जिले की भौगोलिक स्थिति एवं मृदा के प्रकार तथा कम जल मांग की आवश्यकता को ध्यान में रखते हुए फसलों के चयन के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई। किसानों से क्षेत्रवार उनके द्वारा फसल चयन एवं अन्य आदान सामग्री उपलब्धता की जानकारी ली गई। कृषि विभाग द्वारा किसानों और मक्का से उत्पाद निर्माण करने वाले कंपनियों का किसानों से सीधा संवाद कराया गया। जिसमें मक्के की फसल के प्रति किसानों की सहमति बनी। बैठक में प्राइस सपोर्ट स्कीम के तहत रबी में चना सरसों और मसूर फसलों की खरीदी समर्थन मूल्य पर होने की जानकारी दी गई। किसानों ने सरसों बीज उपलब्ध कराने पर फसल चक्र परिवर्तन में सरसों की फसल के रकबे को बढ़ाने हेतु अपनी सहमति दी। बैठक में गौरमेड पॉपकॉर्निका कंपनी के प्रतिनिधियों ने किसानों को मक्के की बीज उपलब्ध कराकर 1700 रूपए प्रति क्विंटल में मक्का खरीदी करने तथा किसानों के साथ कांट्रैक्ट फार्मिंग कर एमओयू करने प्रस्तुतीकरण किया गया। एबीस कंपनी द्वारा मक्का खरीदी हेतु किसानों को सहमत किया गया।
    उल्लेखनीय है कि मिशन जल रक्षा अंतर्गत जिले में जल संरक्षण और संवर्धन के लिए विभिन्न प्रयास किए जा रहे हैं। जिसे राष्ट्रीय स्तर पर सराहा जा रहा है। इसी प्रयास को आगे बढ़ाते हुए किसानों को कम जल मांग वाले फसलों के प्रति जागरूक किया जा रहा है। जिसका सकारात्मक परिणाम किसानों की सहमति के रूप में प्राप्त हो रहा है। कृषि विभाग द्वारा मैदानी स्तर पर 5 से 6 गांव का क्लस्टर बनाकर लगातार कृषक संगोष्ठी आयोजित कर किसानों को फसल चक्र परिवर्तन हेतु तैयार किया जा रहा है। किसानों की मांग अनुसार बीज उपलब्धता के साथ ही निजी क्षेत्र के फसल आधारित कंपनियों से समन्वय स्थापित किया जा रहा है। बैठक में उपसंचालक कृषि टीकम सिंह ठाकुर, अनुभागी कृषि अधिकारी संतलाल देशलहरे, सहायक संचालक डॉ. वीरेंद्र अनंत, एपीओ मनरेगा फैज मेनन, वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी रानाडे, ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी याजवेंद्र कतरे, श्रीमती पूजा लांगे, एबीस कंपनी के प्रतिनिधि राघवेंद्र, गौरमैड पॉपकॉर्निका कंपनी के प्रतिनिधि अजय साहू एवं जिले के किसानों के साथ-साथ राजगामी संपदा में खेती करने वाले किसान उपस्थित थे।

    Share. Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Telegram Email

    Related Posts

    शिक्षिका चन्द्रिका टोडर को मिला नवदीप गुरु गौरव सम्मान

    November 17, 2026

    कोलिहा स्कूल में सजा आनंद बाल मेला, ‘बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ’ नाटक ने मोहा मन

    November 14, 2026

    लाभ पाचम पर भगतों ने अन्नकूट का लिया लाभ

    November 14, 2026

    सीखने की ललक और सेवा भावना के साथ आगे बढ़ रहीं शिक्षिका चित्रा साहू

    November 5, 2026

    ऋषि राजपूत ने समस्त राज्य कर्मचारियों के लिए छत्तीसगढ़ सरकार से मांगा 2 माह का पैरैंट्स केयर लिव, वृद्धजन सेवा अवकाश

    November 5, 2026

    एनएचएम कर्मचारियों की सात प्रमुख मांगों पर बनी सहमति, जल्द जारी होंगे आदेश

    November 3, 2026
    Top Posts

    दुकानों का ताला तोड़कर चोरी करने वाले 6 नाबालिग महज 12 घंटे के भीतर गिरफ्तार

    November 18, 2026

    आजाद चौक मुख्य गौशाला में श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया गया गोपाष्टमी पर्व

    November 18, 2026

    अवैध मुरूम उत्खनन के खिलाफ प्रशासन की बड़ी कार्रवाई, एक जेसीबी और हाईवा वाहन जब्त

    November 18, 2026

    प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र बुचाटोला को मिली 108 संजीवनी एक्सप्रेस एंबुलेंस की सौगात, महापौर ने दिखाई हरी झंडी

    November 18, 2026

    चार दिन में 15,442 मीट्रिक टन धान खरीदा, अवैध धान के 18 प्रकरणों में 3915 कट्टा जब्त

    November 18, 2026

    समर्थन मूल्य पर धान खरीदी से अन्नदाताओं में खुशी की लहर, रेंगाकठेरा के किसान भेनलाल साहू ने बेचे 50 क्विंटल धान

    November 18, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • YouTube
    • WhatsApp
    • Twitter
    • Instagram
    • Telegram
    copyright © 2026 टाइम्स ऑफ छत्तीसगढ़
    • Home
    • छत्तीसगढ़
    • देश
    • विदेश
    • राजनीति
    • शिक्षा
    • खेल
    • रोजगार
    • बिजनेस
    • सिनेमा

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.