Close Menu
    What's Hot

    दीपावली मिलन में एक मंच पर जुटा भाजपा परिवार, संगठन की एकजुटता का दिया संदेश

    November 15, 2026

    कन्हारपुरी-तुमड़ीबोड़ केंद्र पहुंचे महापौर, ऑफलाइन टोकन शुरू करने की घोषणा

    November 15, 2026

    एंबुलेंस चालक से शराब के लिए पैसे मांगने और मारपीट करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार, जेल भेजे गए

    November 15, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    Facebook X (Twitter) Instagram
    टाइम्स ऑफ छत्तीसगढ़
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • छत्तीसगढ़
    • राजनीति
    • खेल
    • बिजनेस
    • शिक्षा
    • रोजगार
    • सिनेमा
    टाइम्स ऑफ छत्तीसगढ़
    Home » सुपरवाइजर और आबकारी अधिकारी की साठगांठ से डोंगरगांव में अवैध शराब का खेल, शमसूल आलम का आरोप, कार्रवाई नहीं तो उग्र आंदोलन
    छत्तीसगढ़

    सुपरवाइजर और आबकारी अधिकारी की साठगांठ से डोंगरगांव में अवैध शराब का खेल, शमसूल आलम का आरोप, कार्रवाई नहीं तो उग्र आंदोलन

    timesofcgBy timesofcgSeptember 6, 2025No Comments3 Mins Read
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Telegram Email

    राजनांदगांव। डोंगरगांव की शराब दुकान एक बार फिर विवादों में घिर गई है। ओवररेटिंग, मिलावट और कोचियों को खुलेआम शराब की आपूर्ति जैसे गंभीर आरोपों के चलते दुकान की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े हो गए हैं। अजीत जोगी युवा मोर्चा के कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष शमसूल आलम ने बड़ा आरोप लगाते हुए कहा है कि इस पूरे खेल में डोंगरगांव के सुपरवाइजर गजेंद्र सिंह राजपूत और राजनांदगांव के जिला आबकारी अधिकारी अभिषेक तिवारी की सीधी मिलीभगत है।
    सूत्र बताते हैं कि जब डोंगरगांव शराब दुकान में हो रही गड़बड़ियों की शिकायत राजनांदगांव के आबकारी अधिकारी से की गई, तब यह खुलासा हुआ कि गजेंद्र सिंह और अभिषेक तिवारी के बीच बेहद गहरी साठगांठ है। गजेंद्र सिंह का अभिषेक तिवारी के घर और दफ्तर में लगातार आना-जाना है, जो संदेह को और मजबूत करता है।
    शिकायतों से परेशान स्थानीय लोगों ने रायपुर हेड ऑफिस और टोल फ्री नंबर पर दर्जनों शिकायतें कीं। इसके बाद छत्तीसगढ़ राज्य उड़नदस्ता टीम ने 28 अगस्त 2025 को कार्रवाई करते हुए ओवररेटिंग की पुष्टि की। जांच में सामने आया कि यह सब गजेंद्र सिंह के इशारे पर किया जा रहा था।
    शमसूल ने बताया कि 3 सितंबर 2025 को राजनांदगांव आबकारी अधिकारी अभिषेक तिवारी को आदेश जारी किया गया था कि संबंधित सुपरवाइजर और सेल्समैन को ब्लैक लिस्ट किया जाए और इसकी जानकारी हेड ऑफिस को दी जाए। लेकिन आज तक न तो किसी को हटाया गया और न ही ब्लैकलिस्ट किया गया।
    सूत्रों से यह भी पता चला है कि इसका सीधा कारण यह है कि गजेंद्र सिंह से मिलने वाले निजी लाभ बंद हो जाएंगे, और इसी वजह से अभिषेक तिवारी उन्हें संरक्षण दे रहे हैं। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि बीजापुर में पहले पदस्थ रहे तिवारी वहां भी ओवररेटिंग और मिलावट के लिए बदनाम थे, और अब वही सिस्टम राजनांदगांव में लागू किया जा रहा है-जो कि विधानसभा अध्यक्ष और उपमुख्यमंत्री का गृह जिला है।
    आबकारी नियमों के खिलाफ जाकर गजेंद्र सिंह को न तो हटाया गया है और न ही ट्रांसफर किया गया है। वे बीते 7 सालों से डोंगरगांव की उसी शराब दुकान में पदस्थ हैं। शमसूल का कहना है कि अगर इतना सब होने के बाद भी कोई कार्रवाई नहीं होती, तो यह साफ हो जाता है कि छत्तीसगढ़ में आबकारी विभाग में अभिषेक तिवारी से बड़ा अधिकारी कोई नहीं है, और उच्च अधिकारियों के आदेशों का कोई मतलब नहीं रह गया है।
    अजीत जोगी युवा मोर्चा के प्रदेश पदाधिकारी शमसूल आलम ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द ही दोषियों पर कड़ी कार्रवाई नहीं की गई, तो युवा मोर्चा पूरे जिले में उग्र आंदोलन करेगा। उन्होंने कहा कि यह मामला केवल एक दुकान का नहीं बल्कि पूरे सिस्टम में फैले भ्रष्टाचार और मिलीभगत का है, जिसे अब उजागर करना जरूरी हो गया है।

    Share. Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Telegram Email

    Related Posts

    कोलिहा स्कूल में सजा आनंद बाल मेला, ‘बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ’ नाटक ने मोहा मन

    November 14, 2026

    लाभ पाचम पर भगतों ने अन्नकूट का लिया लाभ

    November 14, 2026

    सीखने की ललक और सेवा भावना के साथ आगे बढ़ रहीं शिक्षिका चित्रा साहू

    November 5, 2026

    ऋषि राजपूत ने समस्त राज्य कर्मचारियों के लिए छत्तीसगढ़ सरकार से मांगा 2 माह का पैरैंट्स केयर लिव, वृद्धजन सेवा अवकाश

    November 5, 2026

    एनएचएम कर्मचारियों की सात प्रमुख मांगों पर बनी सहमति, जल्द जारी होंगे आदेश

    November 3, 2026

    मैनपाट टाइटंस ने संस्कारधानी स्ट्राइकर्स को 4-2 से हराकर जीती छत्तीसगढ़ हॉकी लीग

    November 2, 2026
    Top Posts

    दीपावली मिलन में एक मंच पर जुटा भाजपा परिवार, संगठन की एकजुटता का दिया संदेश

    November 15, 2026

    कन्हारपुरी-तुमड़ीबोड़ केंद्र पहुंचे महापौर, ऑफलाइन टोकन शुरू करने की घोषणा

    November 15, 2026

    एंबुलेंस चालक से शराब के लिए पैसे मांगने और मारपीट करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार, जेल भेजे गए

    November 15, 2026

    जनजातीय गौरव दिवस, राजनांदगांव में सुना गया पीएम मोदी का वर्चुअल संबोधन

    November 15, 2026

    पहले दिन 726 किसानों ने बेचा 26,361 क्विंटल धान, 814 किसानों को जारी हुए थे टोकन

    November 15, 2026

    कन्हारपुरी से धान खरीदी की शुरुआत, महापौर ने तिलक लगाकर किसानों का किया स्वागत

    November 15, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • YouTube
    • WhatsApp
    • Twitter
    • Instagram
    • Telegram
    copyright © 2026 टाइम्स ऑफ छत्तीसगढ़
    • Home
    • छत्तीसगढ़
    • देश
    • विदेश
    • राजनीति
    • शिक्षा
    • खेल
    • रोजगार
    • बिजनेस
    • सिनेमा

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.