Close Menu
    What's Hot

    रिपोर्ट वापस लेने का दबाव बनाकर विवाद करने वाले दो भाइयों पर प्रतिबंधात्मक कार्रवाई

    November 23, 2026

    एंबुलेंस चालक से मारपीट के मामले में दो और आरोपी गिरफ्तार

    November 23, 2026

    राजनांदगांव में 7 दिन में 29820 मीट्रिक टन धान खरीदी, अवैध भंडारण पर 31 प्रकरणों में 2855 क्विंटल जब्त

    November 23, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    Facebook X (Twitter) Instagram
    टाइम्स ऑफ छत्तीसगढ़
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • छत्तीसगढ़
    • राजनीति
    • खेल
    • बिजनेस
    • शिक्षा
    • रोजगार
    • सिनेमा
    टाइम्स ऑफ छत्तीसगढ़
    Home » स्थानांतरण नीति 2025 की उड़ी धज्जियां : पशुपालन विभाग में ‘अटैचमेंट राज’ श् कायम, छुरिया का वेतन दुर्ग में ‘ऐश’ कर रहीं डॉक्टर!
    राजनांदगांव

    स्थानांतरण नीति 2025 की उड़ी धज्जियां : पशुपालन विभाग में ‘अटैचमेंट राज’ श् कायम, छुरिया का वेतन दुर्ग में ‘ऐश’ कर रहीं डॉक्टर!

    timesofcgBy timesofcgMay 2, 2026No Comments3 Mins Read
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Telegram Email

    राजनांदगांव। राज्य शासन की महत्वाकांक्षी स्थानांतरण नीति 2025 पशुधन विकास विभाग में महज कागजी साबित हो रही है। सामान्य प्रशासन विभाग के सख्त निर्देशों के बावजूद विभाग में ‘संलग्नीकरण का खेल’ खुलेआम जारी है, जिसका जीता-जागता उदाहरण विकासखंड छुरिया बना हुआ है।

    मामला क्या है?
    वर्ष 2022 में मध्यप्रदेश से प्रतिनियुक्ति पर आई पशु चिकित्सक डॉ. पूजा जोल्हे की पदस्थापना शासन के आदेशानुसार विकासखंड छुरिया, जिला राजनांदगांव में की गई थी। आरोप है कि पहले दिन से ही डॉ. जोल्हे को अटैच करके पशु प्रजनन प्रक्षेत्र अंजोरा, दुर्ग में ऑफि में पदस्थ कर दिया गया।
    सबसे चौंकाने वाली बात यह है कि पिछले 4 वर्षों से डॉ. जोल्हे का वेतन नियमित रूप से विकासखंड छुरिया के पद के विरुद्ध आहरित किया जा रहा है, जबकि वे दुर्ग में कार्यरत हैं। जानकारी मिली है कि डा. जोल्हे के पति पशु चिकितसा एवं महाविद्यालय अंजोरा, दुर्ग में प्रोफेसर है।

    उप संचालक पर गंभीर आरोप
    स्थानीय सूत्रों का दावा है कि उप संचालक पशु चिकित्सा सेवाएं राजनांदगांव डॉ. अनुप चटर्जी नियम विरुद्ध कार्य करने के लिए ‘प्रख्यात’ हैं। विभागीय गलियारों में चर्चा है कि इस ‘सुविधाजनक अटैचमेंट’ के एवज में प्रतिमाह मोटी रकम ली जा रही है।

    छुरिया की जनता बेहाल
    विकासखंड छुरिया में डॉ. जोल्हे के पद के अलावा पशु चिकित्सालय गेंदाटोला में भी पशु चिकित्सक का पद रिक्त है। दो-दो पद खाली होने से क्षेत्र के सैकड़ों गांवों में पशु चिकित्सा, टीकाकरण, नस्ल सुधार एवं विभागीय योजनाएं पूरी तरह ठप हैं। बेजुबान पशु इलाज के अभाव में दम तोड़ रहे हैं।

    सुशासन तिहार में फूटेगा गुस्सा
    लगातार अनदेखी से आक्रोशित छुरिया क्षेत्र के ग्रामीण अब आर-पार के मूड में हैं। ग्रामीणों ने निर्णय लिया है कि आगामी सुशासन तिहार शिविर में सामूहिक रूप से पहुंचकर इस नियम विरुद्ध संलग्नीकरण की लिखित शिकायत दर्ज कराएंगे।

    नीति क्या कहती है?
    स्थानांतरण नीति 2025 के बिंदु क्रमांक 3.16 में स्पष्ट उल्लेख है कि स्थानांतरण आदेश जारी होने के 15 दिवस के भीतर संबंधित अधिकारी को एकतरफा कार्यमुक्त कर देना है, अन्यथा कठोर अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी। वहीं बिंदु 3.17 के अनुसार 5 जून 2025 से समस्त संलग्नीकरण स्वतः समाप्त माने जाएंगे। बावजूद इसके पशुपालन विभाग में नियमों की खुलेआम धज्जियां उड़ाई जा रही हैं।

    सवाल शासन पर
    यह पूरा प्रकरण साबित करता है कि ऊंची पहुंच हो तो नियम-कायदे मायने नहीं रखते। हैरानी की बात यह है कि शासन के उच्चाधिकारी या तो इस पूरे मामले से अनजान हैं या जानबूझकर आंखें मूंदे हुए हैं। अब देखना यह है कि मुख्यमंत्री के ‘सुशासन’ के दावों के बीच पशुपालन विभाग में चल रहे इस ‘कुशासन’ पर शासन क्या सख्त कदम उठाता है? या फिर ‘अटैचमेट राज’ यूं ही चलता रहेगा?

    Share. Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Telegram Email

    Related Posts

    डोंगरगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई : अवैध अंग्रेजी शराब के साथ आदतन अपराधी गिरफ्तार

    May 10, 2026

    आईटीआई बालिका छात्रावास में चोरी : खिड़कियों के फ्रेम ले उड़े चोर, लालबाग पुलिस ने एक को दबोचा

    May 10, 2026

    लालबाग पुलिस ने अवैध शराब बिक्री करने वाले को धर-दबोचा, 35 पौवा शराब जब्त

    May 10, 2026

    मस्ती की पाठशाला : पारंपरिक खेलों और जुम्बा की मस्ती में डूबा संस्कारधानी का बचपन

    May 10, 2026

    घुमका चुनाव के लिए कांग्रेस ने कसी कमर : ‘नगर पंचायत कांग्रेस ने बनाया, कांग्रेस ही संवारेगी’

    May 10, 2026

    दिग्विजय कॉलेज की अव्यवस्थाओं पर एबीवीपी ने खोला मोर्चा, विधानसभा अध्यक्ष से प्राचार्या को हटाने की मांग

    May 10, 2026
    Top Posts

    रिपोर्ट वापस लेने का दबाव बनाकर विवाद करने वाले दो भाइयों पर प्रतिबंधात्मक कार्रवाई

    November 23, 2026

    एंबुलेंस चालक से मारपीट के मामले में दो और आरोपी गिरफ्तार

    November 23, 2026

    राजनांदगांव में 7 दिन में 29820 मीट्रिक टन धान खरीदी, अवैध भंडारण पर 31 प्रकरणों में 2855 क्विंटल जब्त

    November 23, 2026

    फर्जी इंस्टाग्राम आईडी से अश्लील फोटो-वीडियो वायरल करने वाला आरोपी व नाबालिग गिरफ्तार

    November 23, 2026

    ऑनलाइन गेमिंग का 10 लाख का कर्ज चुकाने रची चोरी की साजिश, दो आरोपी गिरफ्तार

    November 23, 2026

    बहन की सहेली के घर से 2.20 लाख के जेवरात चुराने वाली युवती गिरफ्तार

    November 23, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • YouTube
    • WhatsApp
    • Twitter
    • Instagram
    • Telegram
    copyright © 2026 टाइम्स ऑफ छत्तीसगढ़
    • Home
    • छत्तीसगढ़
    • देश
    • विदेश
    • राजनीति
    • शिक्षा
    • खेल
    • रोजगार
    • बिजनेस
    • सिनेमा

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.