Close Menu
    What's Hot

    रेवाडीह शराब भट्ठी के पास पुरानी रंजिश को लेकर विवाद करने वाले 2 आरोपी गिरफ्तार

    November 11, 2026

    गौरा-गौरी विसर्जन के दौरान पुरानी रंजिश पर बढ़ा विवाद, शांति भंग करने वाले 4 आरोपी गिरफ्तार

    November 11, 2026

    वोट बचाओ-देश बचाओ अभियान : जन चौपाल में कांग्रेस ने उठाई मताधिकार की रक्षा की आवाज

    November 11, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    Facebook X (Twitter) Instagram
    टाइम्स ऑफ छत्तीसगढ़
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • छत्तीसगढ़
    • राजनीति
    • खेल
    • बिजनेस
    • शिक्षा
    • रोजगार
    • सिनेमा
    टाइम्स ऑफ छत्तीसगढ़
    Home » स्वच्छता दीदियां घर पर ही सुखा-गीला कचरा अलग करने को कर रही जागरूक
    छत्तीसगढ़

    स्वच्छता दीदियां घर पर ही सुखा-गीला कचरा अलग करने को कर रही जागरूक

    timesofcgBy timesofcgSeptember 28, 2025No Comments2 Mins Read
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Telegram Email

    राजनांदगांव। स्वच्छ भारत मिशन के तहत स्वच्छता ही सेवा पखवाड़ा के अंतर्गत नगर में साफ-सफाई और डोर टू डोर कचरा संग्रहण को बेहतर बनाने के लिए स्वच्छता दीदियां जनजागरूकता अभियान चला रही हैं। वे शहरवासियों को समझा रही हैं कि हरा डस्टबिन गीला कचरा और नीला डस्टबिन सुखा कचरा रखने की आदत डालनी होगी। इससे न केवल कचरे का वैज्ञानिक तरीके से निपटान संभव होगा, बल्कि कचरे से संपदा यानी ‘वेस्ट से वेल्थ’ की ओर भी कदम बढ़ेगा, जिससे निगम की आय में वृद्धि होगी।

    रजत जयंती महोत्सव एवं स्वच्छता ही सेवा अभियान 2025 के तहत महापौर श्री मधुसूदन यादव और निगम आयुक्त श्री अतुल विश्वकर्मा के मार्गदर्शन में स्वच्छता दीदियां एवं एसएलआरएम सेंटर के सुपरवाइजर सिंगल यूज प्रतिबंधित प्लास्टिक के उपयोग को बंद करने और कचरा पृथककरण को लेकर लगातार अभियान चला रहे हैं।

    स्वच्छता दीदियों ने शहर के एकलव्य विद्यालय और आईटीआई पेण्ड्री के विद्यार्थियों को घर पर कचरा पृथककरण करने और गीले कचरे से कंपोस्ट खाद बनाने का प्रशिक्षण भी दिया। साथ ही विद्यार्थियों को प्रेरित किया कि वे अपने परिवार और आस-पड़ोस में भी इस जागरूकता को फैलाएं।

    महापौर मधुसूदन यादव और निगम आयुक्त अतुल विश्वकर्मा ने कहा कि शासन के निर्देशानुसार स्वच्छता एवं हरित उत्सव के तहत कचरा पृथककरण और जनजागरूकता अभियान जारी है। निगम का मुख्य उद्देश्य है कि सभी नागरिक स्वच्छता से जुड़ें और अपने स्रोत पर कचरा पृथक करें, जिससे शहर का वातावरण स्वच्छ और स्वस्थ रह सके। स्वच्छता दीदियां प्रतिदिन डोर टू डोर कचरा संग्रहण कर एसएलआरएम सेंटर में कचरा पृथककरण का कार्य करती हैं।

    उन्होंने नागरिकों से अपील की कि वे सिंगल यूज प्लास्टिक बैग, डिस्पोजेबल वस्तुएं, पानी पाउच आदि का उपयोग न करें और पर्यावरण संरक्षण में सहयोग दें। स्वच्छता अभियान तभी सफल होगा जब सभी लोग इसमें भागीदारी करें।

    Share. Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Telegram Email

    Related Posts

    सीखने की ललक और सेवा भावना के साथ आगे बढ़ रहीं शिक्षिका चित्रा साहू

    November 5, 2026

    ऋषि राजपूत ने समस्त राज्य कर्मचारियों के लिए छत्तीसगढ़ सरकार से मांगा 2 माह का पैरैंट्स केयर लिव, वृद्धजन सेवा अवकाश

    November 5, 2026

    एनएचएम कर्मचारियों की सात प्रमुख मांगों पर बनी सहमति, जल्द जारी होंगे आदेश

    November 3, 2026

    मैनपाट टाइटंस ने संस्कारधानी स्ट्राइकर्स को 4-2 से हराकर जीती छत्तीसगढ़ हॉकी लीग

    November 2, 2026

    दीपावली से पहले 33 दिन की हड़ताल का वेतन देने की मांग, एनएचएम संघ ने मुख्यमंत्री को लिखा पत्र

    November 1, 2026

    संस्कारधानी स्ट्राइकर्स और मैनपाट टाइटन्स के बीच छत्तीसगढ़ हॉकी लीग का महामुकाबला

    November 1, 2026
    Top Posts

    रेवाडीह शराब भट्ठी के पास पुरानी रंजिश को लेकर विवाद करने वाले 2 आरोपी गिरफ्तार

    November 11, 2026

    गौरा-गौरी विसर्जन के दौरान पुरानी रंजिश पर बढ़ा विवाद, शांति भंग करने वाले 4 आरोपी गिरफ्तार

    November 11, 2026

    वोट बचाओ-देश बचाओ अभियान : जन चौपाल में कांग्रेस ने उठाई मताधिकार की रक्षा की आवाज

    November 11, 2026

    मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की पाती पाकर भावुक हुईं लखपति दीदी रुखमणी साहू

    November 11, 2026

    दीपावली पर राजनांदगांव पुलिस ने बाल आश्रय और वृद्धाश्रम में बांटी खुशियां, बच्चों व बुजुर्गों के साथ साझा किए पर्व के पल

    November 11, 2026

    पत्नी की हत्या करने वाला आरोपी चंद घंटों में गिरफ्तार, डोंगरगढ़ से दबोचा गया

    November 11, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • YouTube
    • WhatsApp
    • Twitter
    • Instagram
    • Telegram
    copyright © 2026 टाइम्स ऑफ छत्तीसगढ़
    • Home
    • छत्तीसगढ़
    • देश
    • विदेश
    • राजनीति
    • शिक्षा
    • खेल
    • रोजगार
    • बिजनेस
    • सिनेमा

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.