Get all latest Chhattisgarh Hindi News in one Place. अगर आप छत्तीसगढ़ के सभी न्यूज़ को एक ही जगह पर पढ़ना चाहते है तो www.timesofchhattisgarh.com की वेबसाइट खोलिए.

समाचार लोड हो रहा है, कृपया प्रतीक्षा करें...
Disclaimer : timesofchhattisgarh.com का इस लेख के प्रकाशक के साथ ना कोई संबंध है और ना ही कोई समर्थन.
हमारे वेबसाइट पोर्टल की सामग्री केवल सूचना के उद्देश्यों के लिए है और किसी भी जानकारी की सटीकता, पर्याप्तता या पूर्णता की गारंटी नहीं देता है। किसी भी त्रुटि या चूक के लिए या किसी भी टिप्पणी, प्रतिक्रिया और विज्ञापनों के लिए जिम्मेदार नहीं हैं।
अशोक लोहिया भाजपा मीडिया सेल में फिर जुड़े

राजनांदगांव! भारतीय जनता पार्टी के चुनाव प्रचार अभियान को गति देने में भाजपा मीडिया सेल की प्रारंभ से ही अहम भूमिका रहते आई है। मीडिया सेल में वर्षों तक जिला भाजपा के पूर्व मीडिया प्रभारी अशोक लोहिया विधानसभा, लोकसभा एवं स्थानीय निकायों के चुनावों में मीडिया सेल की कमान संभालते रहे है, किंतु पिछले कुछ वर्षों में व्यावसायिक व्यस्तता के चलते वे मीडिया सेल में अपनी सेवायें नहीं दे पा रहे थे। मीडिया सेल में उनकी कमी लगातार महसूस की जा रही थी, जब यह विषय भाजपा प्रत्याशी डॉ.रमन सिंह के पास पहुंचा तो उन्होनें मीडिया सेल में अशोक लोहिया को फिर से जोड़ने की पहल की, वे श्री लोहिया से मिले और पुनः अपनी सेवायें पार्टी के मीडिया सेल को देने का आग्रह किया, जिसे लोहिया ने संहर्ष स्वीकार किया।
भाजपा मीडिया सेल द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार श्री लोहिया आज दोपहर जिला भाजपा कार्यालय पहुंचे, जहां भाजपा जिला अध्यक्ष रमेश पटेल व उपस्थित नेताओं व कार्यकर्ताओं ने श्री लोहिया का भारतीय जनता पार्टी का गमछा पहनाकर आत्मीय स्वागत किया एवं बधाईयॉ दी, इस दौरान विशेष रूप से मीडिया प्रभारी अमर लालवानी, योगेशदत्त मिश्रा, अकरम कुरैशी, शिव वर्मा, संदीप भट्टाचार्य, दिनेश गुप्ता, राजा माखीजा, रघुवीर वाधवा, अजय भसीन, विकास तिवारी, सहित अनेक नेता कार्यकर्ता उपस्थित थें।

The post अशोक लोहिया भाजपा मीडिया सेल में फिर जुड़े appeared first on .

https://www.kadwaghut.com/?p=110960