Get all latest Chhattisgarh Hindi News in one Place. अगर आप छत्तीसगढ़ के सभी न्यूज़ को एक ही जगह पर पढ़ना चाहते है तो www.timesofchhattisgarh.com की वेबसाइट खोलिए.

समाचार लोड हो रहा है, कृपया प्रतीक्षा करें...
Disclaimer : timesofchhattisgarh.com का इस लेख के प्रकाशक के साथ ना कोई संबंध है और ना ही कोई समर्थन.
हमारे वेबसाइट पोर्टल की सामग्री केवल सूचना के उद्देश्यों के लिए है और किसी भी जानकारी की सटीकता, पर्याप्तता या पूर्णता की गारंटी नहीं देता है। किसी भी त्रुटि या चूक के लिए या किसी भी टिप्पणी, प्रतिक्रिया और विज्ञापनों के लिए जिम्मेदार नहीं हैं।
आएये जानें कौन बना बिहार का नया राज्यपाल…

बिहार के राज्यपाल बदल गए हैं। राज्यपाल फागू चौहान की जगह अब राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर को बिहार का नया राज्यपाल बनाया गया है। फागू चौहान मेघालय चले गए हैं। उन्हें मेघालय का नया गवर्नर बनाया गया है।

नये राज्यपाल आरवी आर्लेकर हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल थे। वे गोवा के विधायक और मंत्री रह चुके हैं। हिमाचल प्रदेश में उनका कार्यकाल बहुत बेहतर रहा है। बताया जा रहा है कि राजेन्द्र विश्वनाथ आर्लेकर बहुत सुलझे हुए व्यक्ति हैं और व्यक्तिगत रूप से अच्छे इंसान हैं। उनकी प्रशासनिक सूझ बूझ बहुत अच्छी है।

इसके साथ साथ झारखंड के राज्यपाल का भी तबादला हो गया है। उनकी जगह पर सीपी  राधा कृष्णन को झारखंड का नया राज्यपाल बनाया गया है। रमेश बैस  को महाराष्ट्रा का राज्यपाल बनाया गया है।

बता दें कि राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने देश के 13 राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों के राज्यपाल और उपराज्यपाल बदल दिया है। इसी के तहत बिहार और झारखंड के राज्यपाल भी बदले गए हैं।

The post आएये जानें कौन बना बिहार का नया राज्यपाल… appeared first on CG News | Chhattisgarh News.

https://cgnews.in/archives/48634