Get all latest Chhattisgarh Hindi News in one Place. अगर आप छत्तीसगढ़ के सभी न्यूज़ को एक ही जगह पर पढ़ना चाहते है तो www.timesofchhattisgarh.com की वेबसाइट खोलिए.

समाचार लोड हो रहा है, कृपया प्रतीक्षा करें...
Disclaimer : timesofchhattisgarh.com का इस लेख के प्रकाशक के साथ ना कोई संबंध है और ना ही कोई समर्थन.
हमारे वेबसाइट पोर्टल की सामग्री केवल सूचना के उद्देश्यों के लिए है और किसी भी जानकारी की सटीकता, पर्याप्तता या पूर्णता की गारंटी नहीं देता है। किसी भी त्रुटि या चूक के लिए या किसी भी टिप्पणी, प्रतिक्रिया और विज्ञापनों के लिए जिम्मेदार नहीं हैं।
उत्तर कन्नड़ जिले के अंकोल की चुनाव रैली में पीएम का दिल छू लेने वाला अंदाज दिखा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कर्नाटक के दौरे पर हैं। उत्तर कन्नड़ जिले के अंकोल की चुनाव रैली में पीएम का दिल छू लेने वाला अंदाज दिखा। देश के प्रधानमंत्री ने पद्मश्री से सम्मानित विजेता तुलसी गौड़ा और सुकरी बोम्मगौड़ा से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने तुलसी गौड़ा और सुकरी बोम्मगौड़ा के पैर छुए। तुलसी गौड़ा ने पीएम को स्नेह दिया। यह मनमोहक तस्वीर देख कर आपके मन में भी यह सवाल आया होगा कि आखिर इतनी साधारण सी दिखने वाली महिलाओं के आगे देश के पीएम ने आखिर क्यों आदर से सिर झुकाया।

हम आपकों बता दें कि इन दोनों ही महिलाओं ने अपनी उपलब्धियों से देश का, अपने समाज का नाम रोशन किया है। आदिवासी वेशभूषा में रहने वाली साधारण सी तुलसी गौड़ा को पेड़-पौधों के बारे में एक विशेषज्ञ से भी अधिक जानकारी है। वहीं, बात करें तो सुकरी बोम्मगौड़ा की उन्हें हलक्की वोक्कालिगा समुदाय की कोकिला कहा जाता है।

पद्म श्री से सम्मानित हैं दोनों महिलाएं

उन्होंने अपने जनजाति के पारंपरिक संगीत और गीतों को संरक्षित करने के लिए काम किया है। इसलिए 2017 में उन्हें राष्ट्रपति प्रणव मुखर्जी ने पद्म श्री से सम्मानित किया था। वहीं, तुलसी गौड़ा को साल 2021 में तत्कालीन राष्ट्रपति ने उनकी उपलब्धियों के लिए पद्म श्री पुरस्कार से नवाजा था। आप हम इस लेख के माध्यम से तुलसी गौड़ा और सुकरी बोम्मगौड़ा की हर उपलब्धियों से रुबरू हो सकेंगे और जानेंगे कि कैसे इन आदिवासी महिलाओं ने समाज में कितना अहम योगदान दिया है।

जंगल की एन्सायक्लोपीडिया हैं तुलसी गौड़ा

राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद द्वारा राष्ट्रपति भवन में सम्‍मानित की गईं कर्नाटक की 79 वर्षीय आदिवासी महिला तुलसी गौड़ा की उपलब्धियों से दुनिया के कोने-कोने के लोग वाकिफ हैं। नंगे पैर रहने वाली और जंगल से जुड़ी तमाम जानकारियां रखनी वालीं तुलसी गौड़ा ने अपना पूरा जीवन पेड़ पौधों के लिए समर्पित कर दिया है। तुलसी गौड़ा के लिए पेड़-पौधे बच्चे की तरह हैं। छोटी झाड़ियों वाले पौधे से लेकर लंबे पेड़ों को कब कैसी देखभाल की जरूरत है, उन्हें इसका ज्ञान बखूबी है। इसीलिए इन्हें जंगल की एन्सायक्लोपीडिया भी कहा जाता है।

पेड़-पौधों के बारे में विशेषज्ञ से भी अधिक हैं जानकारी

आपको जानकर हैरानी होगी की तुलसी गौड़ा ने कभी किताबी ज्ञान नहीं लिया, वह कभी स्कूल नहीं गईं लेकिन कई राज्यों के लोग उनकी यह कला सीखने के लिए आते हैं। तुलसी गौड़ा को पेड़ और हर्ब्स की प्रजातियों के बारे में विशेषज्ञों से भी अधिक जानकारी है। उन्होंने अपना जीवन पेड़-पौधों की सेवा में लगाया हुआ है। वह 1 लाख से अधिक पौधे लगा चुकी हैं। उम्र के इस पड़ाव जहां अधिकतर लोग आराम की जिंदगी जीना पंसद करते हैं। वहीं, तुलसी गौड़ा हरियाली बढ़ाने और पर्यावरण सहेजने में ही अपना समय व्यतीत करती हैं।

12 साल की उम्र से कर रही हैं पेड़-पौधों की सेवा

तुलसी कर्नाटक के होनाली गांव में रहती हैं और वह हलक्की वोक्कालिगा समुदाय से तालुक्क रखती हैं। माना जाता है कि वह 12 साल की उम्र से ही पेड़-पौधे की सेवा में लगी हुई हैं। जंगल की एन्सायक्लोपीडिया कही जाने वाली तुलसी गौड़ा ने कम उम्र में पौधरोपण की शुरुआत ऐसे पेड़ों से की जो अधिक लंबे थे और हरियाली फैलाने के लिए जाने जाते थे। इसके बाद उन्होंने कटहल, अंजीर और दूसरे बड़े पेड़ों को लगाना शुरू किया और वह हर बार अलग-अलग किस्म के हर-भरे पेड़-पौधे लगाती थीं। यही नहीं, उनके लगाए हुए एक भी पौधे कभी भी सूखते नहीं थे। जंगलों में किसी एक तरह के पेड़ के बीच उनकी उत्पत्ति के लिए आवश्यक मदर ट्री की पहचान करने में तुलसी को महारत हासिल है। इसके अलावा उन्हें बीजों की गुणवत्ता

The post उत्तर कन्नड़ जिले के अंकोल की चुनाव रैली में पीएम का दिल छू लेने वाला अंदाज दिखा appeared first on CG News | Chhattisgarh News.

https://cgnews.in/archives/53279