Get all latest Chhattisgarh Hindi News in one Place. अगर आप छत्तीसगढ़ के सभी न्यूज़ को एक ही जगह पर पढ़ना चाहते है तो www.timesofchhattisgarh.com की वेबसाइट खोलिए.

समाचार लोड हो रहा है, कृपया प्रतीक्षा करें...
Disclaimer : timesofchhattisgarh.com का इस लेख के प्रकाशक के साथ ना कोई संबंध है और ना ही कोई समर्थन.
हमारे वेबसाइट पोर्टल की सामग्री केवल सूचना के उद्देश्यों के लिए है और किसी भी जानकारी की सटीकता, पर्याप्तता या पूर्णता की गारंटी नहीं देता है। किसी भी त्रुटि या चूक के लिए या किसी भी टिप्पणी, प्रतिक्रिया और विज्ञापनों के लिए जिम्मेदार नहीं हैं।
एमपीपीएससी ने भर्ती परीक्षाओं का कैलेंडर किया जारी, पढ़े पूरी खबर

MPPSC exam calendar 2023: मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग (एमपीपीएससी) ने साल 2023 की भर्ती परीक्षाओं का कैलेंडर जारी किया है। एमपीपीएससी परीक्षा कैलेंडर 2023 के मुताबिक राज्य वन सेवा मुख्य परीक्षा 2019 (विशेष परीक्षा) 19 मार्च को आयोजित की जाएगी, जबकि राज्य सेवा मुख्य परीक्षा 2019 (विशेष परीक्षा) 15 से 20 अप्रैल, 2023 तक आयोजित होने वाली है। 30 अप्रैल को कंप्यूटर प्रोग्रामर परीक्षा 2021 आयोजित की जाएगी। 4 जून, 2023 को राज्य पात्रता परीक्षा (सेट – MP SET ) 2022 आयोजित की जाएगी।

कंप्यूटर प्रोग्रामर परीक्षा की रूल बुक एमपीपीएससी ने जारी कर दी है। इसके तहत प्रश्नपत्र में 150 प्रश्न पूछे जाएंगे और हर प्रश्न 3-3 अंक का होगा। पेपर 450 नंबर का होगा। उम्मीदवारों को तीन घंटे में पूरा पेपर हल करना होगा। पेपर पार्ट ए और बी में होगा। इसके तहत पार्ट ए में एमपी राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर का सामान्य ज्ञान व कम्प्यूटर का बेसिक नॉलेज रहेगा।

परीक्षा में पार्ट ए के 50 प्रश्न होंगे, जो 150 नंबर के होंगे। पार्ट-बी कम्प्यूटर साइंस एंड इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी का होगा इसमें 100 प्रश्न पूछे जाएंगे। पार्ट बी 300 नंबर का होगा। पेपर में एक नंबर की निगेटिव मार्किंग भी होगी।

परीक्षा तिथियां 
राज्य वन सेवा मुख्य परीक्षा 2019 (विशेष परीक्षा) – 19 मार्च 2023
राज्य सेवा मुख्य परीक्षा 2019 (विशेष परीक्षा) – 15 अप्रैल से 20 अप्रैल 2023 तक
कंप्यूटर प्रोग्रामर परीक्षा 2021 – 30 अप्रैल 2023
राज्य सेवा एवं राज्य वन सेवा प्रारंभिक परीक्षा 2022 – 21 मई 2023
राज्य पात्रता परीक्षा (सेट) 2022 – 4 जून 2023
सहायक निबंधक परीक्षा 2022 – 25 जून 2023
राज्य सेवा मुख्य परीक्षा 2021 – 17 से 22 जुलाई 2023
राज्य वन सेवा मुख्य परीक्षा 2021 – 20 अगस्त 2023
सहायक प्रोफेसर परीक्षा 2022 – सितंबर-अक्टूबर 2023
राज्य अभियांत्रिकी सेवा परीक्षा 2022 – 8 अक्टूबर 2023
राज्य सेवा मुख्य परीक्षा 2022 – 30 अक्टूबर से 4 नवंबर 2023 तक
खेल अधिकारी/पुस्तकालयाध्यक्ष परीक्षा 2022 – 19 नवंबर 2023
राज्य वन सेवा मुख्य परीक्षा 2022 – 10 दिसंबर 2023
टैक्ससेशन असिस्टेंट परीक्षा 2022 – 17 दिसंबर 2023

The post एमपीपीएससी ने भर्ती परीक्षाओं का कैलेंडर किया जारी, पढ़े पूरी खबर appeared first on CG News | Chhattisgarh News.

https://cgnews.in/archives/46130