Get all latest Chhattisgarh Hindi News in one Place. अगर आप छत्तीसगढ़ के सभी न्यूज़ को एक ही जगह पर पढ़ना चाहते है तो www.timesofchhattisgarh.com की वेबसाइट खोलिए.

समाचार लोड हो रहा है, कृपया प्रतीक्षा करें...
Disclaimer : timesofchhattisgarh.com का इस लेख के प्रकाशक के साथ ना कोई संबंध है और ना ही कोई समर्थन.
हमारे वेबसाइट पोर्टल की सामग्री केवल सूचना के उद्देश्यों के लिए है और किसी भी जानकारी की सटीकता, पर्याप्तता या पूर्णता की गारंटी नहीं देता है। किसी भी त्रुटि या चूक के लिए या किसी भी टिप्पणी, प्रतिक्रिया और विज्ञापनों के लिए जिम्मेदार नहीं हैं।
एमपी की सुर्खियां: आज मंडला-जबलपुर के दौरे पर रहेंगे CM मोहन, कांग्रेस जारी करेगी घोषणा पत्र, PCC चीफ मालवा तो सिंधिया शिवपुरी में करेंगे प्रचार, BJP का स्थापना दिवस कल, रक्षामंत्री राजनाथ आएंगे MP

मनीषा त्रिपाठी, भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव आज मंडला और जबलपुर के दौरे पर रहेंगे। वे दोपहर 2.35 बजे मंडला में जनसभा को संबोधित करेंगे। शाम 4.30 बजे जबलपुर पहुंचकर स्थानीय कार्यक्रम और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के रोड शो की तैयारियों का अवलोकन करेंगे। रात 8 बजे वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से प्रदेश स्तरीय साहू समाज के कार्यक्रम को संबोधित करेंगे।

  • CM मोहन दोपहर 1 बजे भोपाल से मंडला निवास के लिए रवाना होंगे।
  • दोपहर 2.35 बजे बीजाडांडी में जनसभा को संबोधित करेंगे।
  • शाम 4.30 बजे जबलपुर पहुंचकर स्थानीय कार्यक्रम में शिरकत करेंगे।
  • प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के रोड शो की तैयारियों का अवलोकन करेंगे।
  • रानीताल स्थित भाजपा कार्यालय में कार्यकर्ताओं से मुलाकात।
  • जबलपुर कार्यक्रमों के बाद शाम 6 बजे भोपाल रवाना।
  • रात 8 बजे प्रदेश स्तरीय साहू समाज के कार्यक्रम को संबोधित करेंगे।

PM मोदी के MP दौरे को लेकर BJP की बैठक: चुनावी रणनीति और स्थापना दिवस को लेकर भी हुई चर्चा, कल मंडला में जनसभा को संबोधित करेंगे CM मोहन

मध्य प्रदेश में दिग्गजों की एंट्री

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मध्य प्रदेश दौरे की तैयारियों को लेकर देर तक बैठक चली। पीएम मोदी 7 अप्रैल को जबलपुर में बड़ी जनसभा को संबोधित करेंगे। प्रधानमंत्री की सभा के अगले दिन राहुल गांधी मध्यप्रदेश पहुंचेंगे। वहीं राहुल गांधी की सभा में न्याय गारंटी पर चर्चा हो सकती है। राहुल गांधी मंडला और शहडोल में सभा कर आदिवासी वर्ग को साधने की कोशिश करेंगे। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह का भी दौरा होगा।

CM मोहन ने PM के आगमन की तैयारियों का लिया फीडबैक

सीएम मोहन यादव देर रात प्रदेश भाजपा कार्यालय पहुंचे। जहां उन्होंने पीएम मोदी के आगमन की तैयारियों को लेकर फीडबैक लिया। इस बैठक में मुख्यमंत्री के साथ प्रदेश भाजपा अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा और वरिष्ठ पदाधिकारी मौजूद रहे।

PCC चीफ का मिशन मालवा

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी आज उज्जैन, रतलाम, इंदौर और देवास दौरे पर रहेंगे। वे सुबह 10 बजे हेलीकाप्टर से रवाना होकर 11 बजे खाचरोद जिला उज्जैन पहुंचेंगे। दोपहर 12.30 बजे खाचरोद से रवाना होकर दोपहर 1 बजे रतलाम और 4 बजे इंदौर पहुंचेंगे जहां स्थानीय कार्यक्रमों में शामिल होंगे। शाम 6 बजे इंदौर से प्रस्थान कर शाम 7 बजे देवास पहुंचेंगे और जहां चुनाव कार्यालय उद्घाटन समारोह में शामिल होंगे। इसके बाद रात 8 बजे देवास से प्रस्थान कर 9.30 बजे भोपाल पहुंचेंगे।

RSS प्रमुख मोहन भागवत पहुंचे ओंकारेश्वर: आदि शंकराचार्य की 108 फीट निर्माणाधीन प्रतिमा का किया अवलोकन, सुबह करेंगे ज्योर्तिलिंग के दर्शन 

BJP के संगठन पदाधिकारियों और नेताओं के चुनावी दौरे

  • क्षेत्रीय संगठन महामंत्री अजय जामवाल आज विदिशा जिले के दौरे पर रहेंगे।
  • अजय जामवाल विदिशा जिले में दौरे के दौरान स्थानीय बैठकों में भाग लेंगे।
  • लोकसभा चुनाव के प्रदेश सह प्रभारी सतीश उपाध्याय जबलपुर जिले दौरे पर रहेंगे।
  • सतीश उपाध्याय जबलपुर जिले के स्थानीय कार्यक्रमों में शामिल होंगे।
  • केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया शिवपुरी जिले के दौरे पर रहेंगे।
  • सुबह 11 बजे शिवपुरी जिले के उमरी में स्थानीय कार्यक्रम में शमिल होंगे।
  • दोपहर 2 बजे शिवपुरी जिले के बमोरी में स्थानीय कार्यक्रम में सम्मिलित होंगे।

शिवपुरी दौरे पर सिंधिया

केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया आज शिवपुरी जिले के प्रवास पर रहेंगे। वे सुबह 11 बजे शिवपुरी जिले के उमरी में स्थानीय कार्यक्रम में शामिल होंगे। इसके बाद दोपहर 2 बजे शिवपुरी जिले के बमोरी में स्थानीय कार्यक्रम में सम्मिलित होंगे।

चरण दास महंत के विवादित बयान पर फूटा सिंधिया का गुस्सा: कहा- जिन लोगों में सभ्यता ना हो, नैतिकता ना हो, ऐसे लोगों से…

आज कांग्रेस जारी करेगी घोषणा पत्र

कांग्रेस लोकसभा चुनाव के लिए आज घोषणा पत्र जारी करेगी। दिल्ली कांग्रेस मुख्यालय से मेनिफेस्टो जारी होगा। कांग्रेस का घोषणा पत्र 14 अलग अलग भाषाओ में जारी होगा। जिसमें 5 न्याय और 25 गारंटी रहेगी। महिला, युवा, श्रमिक, किसान न्याय का घोषणा पत्र में जिक्र रहेगा। मतदाताओं तक घर घर गारंटी अभियान के माध्यम से घोषणापत्र पत्र जायेगा।

कल एमपी आएंगे रक्षामंत्री राजनाथ सिंह

कल केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह का मध्य प्रदेश में एकदिवसीय चुनावी दौरा होगा। वे सिंगरौली में जनसभा को संबोधित करेंगे। लोकसभा चुनाव के लिहाज से पदाधिकारी के साथ बैठक करेंगे।

बीजेपी का स्थापना दिवस कल

6 अप्रैल भाजपा के स्थापना दिवस के दिन मध्य प्रदेश में कार्यक्रम आयोजित होंगे। बीजेपी के कार्यकर्ता बूथ स्तर पर पार्टी का ध्वज फहरायेंगे। बूथ स्तर पर भारत माता, पंडित दीनदयाल उपाध्याय, डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्रों पर माल्यार्पण किया जाएगा। बीजेपी कार्यालयों में खास तैयारी होगी। नेता और कार्यकर्ता भाजपा की तमाम योजनाओं के बारे में जनता को रूबरू कराएंगे। पार्टी पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि और कार्यकर्ता प्रदेश के हर बूथ पर 370 वोट बढ़ाने और बूथ विजय पर मंथन करेंगे। अनुसूचित जाति, जनजाति बस्ती में लाभार्थी संपर्क करेंगे। बूथ विजय अभियान के तहत सदस्यता अभियान चलाया जाएगा।

Lalluram.Com के व्हाट्सएप चैनल को Follow करना न भूलें.
Read More:- https://whatsapp.com/channel/0029Va9ikmL6RGJ8hkYEFC2H

https://lalluram.com/mp-morning-headlines-lok-sabaha-election-2024-cm-mohan-mandla-and-jabalpur-tour/