Get all latest Chhattisgarh Hindi News in one Place. अगर आप छत्तीसगढ़ के सभी न्यूज़ को एक ही जगह पर पढ़ना चाहते है तो www.timesofchhattisgarh.com की वेबसाइट खोलिए.

समाचार लोड हो रहा है, कृपया प्रतीक्षा करें...
Disclaimer : timesofchhattisgarh.com का इस लेख के प्रकाशक के साथ ना कोई संबंध है और ना ही कोई समर्थन.
हमारे वेबसाइट पोर्टल की सामग्री केवल सूचना के उद्देश्यों के लिए है और किसी भी जानकारी की सटीकता, पर्याप्तता या पूर्णता की गारंटी नहीं देता है। किसी भी त्रुटि या चूक के लिए या किसी भी टिप्पणी, प्रतिक्रिया और विज्ञापनों के लिए जिम्मेदार नहीं हैं।
कांग्रेस सांसद दिग्विजय सिंह ने मांगा सर्जिकल स्ट्राइक का सबूत

नई दिल्ली। विवादित बयान के कारण हमेशा से चर्चा में रहने वाले कांग्रेस के वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह ने एक बार फिर विवादत बयान दिया है। इस बार उन्होंने सरकार द्वारा की गई पाकिस्तान के खिलाफ सर्जिकल स्ट्राइक पर सबूत मांगा है। दिग्विजय सिंह के इस बयान को लेकर मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने पलटवार करते हुए  कहा कि कांग्रेस का डीएनए ही पाकिस्तान परस्ती का है। चौहान ने यहां संवाददाताओं से चर्चा के दौरान कहा कि कांग्रेस कभी सर्जिकल स्ट्राइक के, कभी रामसेतु और कभी राम के अस्तित्व के सबूत मांगती रहती है।

उधर, पूर्व सेना प्रमुख जनरल वीपी मलिक ने भी दिग्विजय सिंह के बयान पर सवाल खड़े किए हैं. विवाद बढ़ता देख कांग्रेस ने दिग्विजय सिंह के बयान से किनारा कर लिया और इसे उनकी निजी राय बताया।
सिंह इस समय राहुल गांधी के साथ भारत जोड़ो यात्रा में शामिल हैं और इस प्रकार के सबूत मांग रहे हैं। वे सेना का मनोबल गिराने का पाप कर रहे हैं। उन्होंने गांधी से जवाब मांगा कि उनकी ये कैसी‘भारत जोड़ो’यात्रा है, जिसमें ‘टुकड़े-टुकड़े गैंग’ उनके साथ है।  गांधी भी सेना पर सवाल उठा रहे हैं। ये देशभक्ति नहीं है। उन्होंने कहा कि कभी सिंह के राज में मध्यप्रदेश सिमी का गढ़ हुआ करता था। कांग्रेस कम से कम सेना का मनोबल गिराने का पाप ना करे। 

https://theruralpress.in/2023/01/24/congress-mp-digvijay-singh-asked-for-proof-of-surgical-strike/