Get all latest Chhattisgarh Hindi News in one Place. अगर आप छत्तीसगढ़ के सभी न्यूज़ को एक ही जगह पर पढ़ना चाहते है तो www.timesofchhattisgarh.com की वेबसाइट खोलिए.

समाचार लोड हो रहा है, कृपया प्रतीक्षा करें...
Disclaimer : timesofchhattisgarh.com का इस लेख के प्रकाशक के साथ ना कोई संबंध है और ना ही कोई समर्थन.
हमारे वेबसाइट पोर्टल की सामग्री केवल सूचना के उद्देश्यों के लिए है और किसी भी जानकारी की सटीकता, पर्याप्तता या पूर्णता की गारंटी नहीं देता है। किसी भी त्रुटि या चूक के लिए या किसी भी टिप्पणी, प्रतिक्रिया और विज्ञापनों के लिए जिम्मेदार नहीं हैं।
चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी की 60 छात्राओं का MMS वायरल, 8 ने की खुदकुशी की कोशिश

चंडीगढ़ : चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी की 60 छात्राओं का MMS वायरल होने की जानकरी सामने आई है दरअसल पंजाब के मोहाली स्थित चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी में पढ़ने वाली एक छात्रा ने करीब 60 छात्राओं का नहाते हुए वीडियो वायरल कर दिया। उसने यह वीडियो शिमला में रहने वाले अपने दोस्त को भेजा। उसने इसे सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। वहीँ जब इसका पता चला तो 8 छात्राओं ने खुदकुशी की कोशिश की, जिन्हें तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

जानकरी के मुताबिक वीडियो भेजने वाली लड़की और वायरल करने वाला उसका दोस्त, दोनों ही हिमाचल के रहने वाले हैं। पुलिस ने वीडियो भेजने वाली छात्रा को हिरासत में ले लिया है। रात करीब ढाई बजे हुई इस घटना का पता चलते ही पुलिस पहुंची। हालांकि गुस्से में छात्राएं पुलिस पर भी भड़क गईं। उन्होंने पुलिस का भी विरोध किया और उनकी गाड़ियों से तोड़फोड़ भी की। फिलहाल कैंपस में माहौल तनावपूर्ण है।

यह भी पढ़ें :-जिला चिकित्सालय सूरजपुर में 100 से अधिक कीमोथेरेपी का हुआ सफल संचालन

वहीँ इस मामले में सबसे अहम अब छात्राओं की वीडियो लगातार बनाए जाने का मुद्दा है। छात्रा काफी समय से यह वीडियो बना रही थी। आखिर इन वीडियो को इकट्‌ठा करने का मकसद क्या था? इसको लेकर पुलिस छानबीन में जुट गई है। पुलिस शिमला में रहने वाले आरोपी दोस्त को पकड़ने के लिए कार्रवाई शुरू कर चुकी है। यह लड़की भी हिमाचल की है और लड़का भी वहीं का है। ऐसे में इन दोनों ने यह क्यों किया? इसको लेकर कई तरह के सवाल उठ रहे हैं।

जिन लड़कियों ने खुदकुशी की कोशिश की, उन्होंने अपना वीडियो सोशल मीडिया पर देख लिया था। इसके बाद उन सभी 8 छात्राओं को अलग-अलग अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। इनमें से एक लड़की की हालत गंभीर है। पुलिस ने सभी के परिजनों को वहां बुला लिया है।

शुरुआती जांच में पता चला कि यह लड़की लंबे समय से छात्राओं के वीडियो बना रही थी, जिसे वह शिमला में अपने फ्रेंड को भेज रही थी। उस दोस्त ने अब यह वीडियो वायरल कर दिए। जिसका पता चलते ही लड़कियों का गुस्सा फूट पड़ा।

वहीँ लड़कियों ने यूनिवर्सिटी प्रबंधन पर कार्रवाई के बजाय मामले को दबाने का भी आरोप लगाया है। देर रात तक यहां हंगामा चलता रहा। एहतियातन पूरे इलाके में पुलिस तैनात कर दी गई है। लड़कियों से जुड़ा मामला होने की वजह से सीनियर अफसरों ने वहां कैंप लगा लिया है।

 

The post चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी की 60 छात्राओं का MMS वायरल, 8 ने की खुदकुशी की कोशिश appeared first on Clipper28.

https://clipper28.com/hi/mms-viral-of-60-girl-students-of-chandigarh-university-8-attempted-suicide/