Get all latest Chhattisgarh Hindi News in one Place. अगर आप छत्तीसगढ़ के सभी न्यूज़ को एक ही जगह पर पढ़ना चाहते है तो www.timesofchhattisgarh.com की वेबसाइट खोलिए.

समाचार लोड हो रहा है, कृपया प्रतीक्षा करें...
Disclaimer : timesofchhattisgarh.com का इस लेख के प्रकाशक के साथ ना कोई संबंध है और ना ही कोई समर्थन.
हमारे वेबसाइट पोर्टल की सामग्री केवल सूचना के उद्देश्यों के लिए है और किसी भी जानकारी की सटीकता, पर्याप्तता या पूर्णता की गारंटी नहीं देता है। किसी भी त्रुटि या चूक के लिए या किसी भी टिप्पणी, प्रतिक्रिया और विज्ञापनों के लिए जिम्मेदार नहीं हैं।
जेईई मेंस एग्जाम सिटी इंटीमेशन स्लिप कब होगी जारी जान ले?

जेईई मेन 2023 परीक्षा का आयोजन 6 से 12 अप्रैल 2023 तक होना है। वहीं परीक्षा के लिए प्रवेश पत्र भी आधिकारिक वेबसाइट पर जल्द उपलब्ध कराएं जाएंगे। उम्मीदवार जरूरी डिटेल्स एंटर करके इसे डाउनलोड कर पाएंगे।

This image has an empty alt attribute; its file name is %E0%A4%87%E0%A4%93%E0%A4%AA%E0%A5%8B.jpg

 जेईई मेंस अप्रैल सेशन के लिए जेईई मेंस एग्जाम सिटी इंटीमेशन स्लिप जल्द जारी की जाएगी। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी जल्द ही इस सत्र के लिए एग्जाम इंटीमेशन सिटी स्लिप आधिकारिक वेबसाइट https://jeemain.nta.nic.in पर रिलीज करेगा। ऑफिशियल शेड्यूल के अनुसार, यह सूची इस माह के अंत तक जारी हो सकती है। इसलिए परीक्षा में शामिल होने वाले परीक्षार्थियों को सलाह दी जाती है कि वे आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट करते रहें, जिससे उन्हें इस संबंध में ताजा अपडेट मिल सके।

स्टूडेंट्स ध्यान दें कि जेईई मेन 2023 एग्जाम सिटी इंटिमेशन स्लिप में उस शहर की जानकारी होती है, जहां छात्रों को 6 अप्रैल, 2023 से जेईई मेन 2023 सत्र 2 की परीक्षा में बैठने के लिए एक परीक्षा केंद्र आवंटित किया गया है। उम्मीदवारों को जेईई मेन 2023 परीक्षा का आवंटन उनके पंजीकरण और आवेदन प्रक्रिया के दौरान छात्रों द्वारा दर्ज किए गए विकल्पों के आधार पर किया गया है।

6 अप्रैल से शुरू होगी परीक्षा

जेईई मेन 2023 परीक्षा का आयोजन 6 से 12 अप्रैल, 2023 तक होना है। वहीं, परीक्षा के लिए प्रवेश पत्र भी आधिकारिक वेबसाइट पर जल्द उपलब्ध कराएं जाएंगे। जेईई मेन 2023 एडमिट कार्ड एनटीए द्वारा जेईई मेन 2023 परीक्षा सिटी इंटिमेशन स्लिप जारी करने के बाद जारी किया जाएगा।

जेईई मेंस एग्जाम सिटी इंटीमेशन स्लिप डाउनलोड करने के लिए फॉलो करें ये स्टेप्स

जेईई मेंस एग्जाम सिटी इंटीमेशन स्लिप डाउनलोड करने के लिए सबसे पहले उम्मीदवारों को आधिकारिक वेबसाइट पर jeemain.nta.nic.in जाना होगा। इसके बाद होमपेज पर दिए गए जेईई मेन 2023 एग्जाम सिटी स्लिप लिंक पर क्लिक करें। अब जेईई मेन क्रेडेंशियल्स का उपयोग करके लॉगिन करें। अब आगे के संदर्भ के लिए जेईई मेन 2023 परीक्षा सिटी स्लिप डाउनलोड करें। इसके बाद उसका प्रिंटआउट लेकर सेव करके रख लें।

The post जेईई मेंस एग्जाम सिटी इंटीमेशन स्लिप कब होगी जारी जान ले? appeared first on CG News | Chhattisgarh News.

https://cgnews.in/archives/50846