Get all latest Chhattisgarh Hindi News in one Place. अगर आप छत्तीसगढ़ के सभी न्यूज़ को एक ही जगह पर पढ़ना चाहते है तो www.timesofchhattisgarh.com की वेबसाइट खोलिए.

समाचार लोड हो रहा है, कृपया प्रतीक्षा करें...
Disclaimer : timesofchhattisgarh.com का इस लेख के प्रकाशक के साथ ना कोई संबंध है और ना ही कोई समर्थन.
हमारे वेबसाइट पोर्टल की सामग्री केवल सूचना के उद्देश्यों के लिए है और किसी भी जानकारी की सटीकता, पर्याप्तता या पूर्णता की गारंटी नहीं देता है। किसी भी त्रुटि या चूक के लिए या किसी भी टिप्पणी, प्रतिक्रिया और विज्ञापनों के लिए जिम्मेदार नहीं हैं।
डिप्टी CM टीएस सिंहदेव पहुंचे अघोरेश्वर आश्रम सोगड़ा, मां काली की पूजा-अर्चना पश्चात बाबा संभव राम से लिए आशीर्वाद

जशपुर। प्रदेश के उप मुख्यमंत्री टीएस सिंहदेव आज दोपहर जशपुर के प्रसिद्ध अधोरश्वर आश्रम सोगड़ा पहुंचे। सिंहदेव दो घंटे आश्रम में रहे। उन्होंने मां काली की श्रद्धा भाव से पूजा अर्चना की। फिर गुरुपद बाबा संभव राम से मिलकर उनसे आशीर्वाद ग्रहण किया। डिप्टी सीएम बनने के बाद सिंहदेव पहली बार सोगडा आश्रम पहुंचे थे।

Guru Purnima 2023: नई पीढ़ी धन से रिश्तों को तौल रही, पति-पत्नी को धनोपार्जन से फुरसत नहीं, बाबा संभव राम ने घर टूटने के बचाने बताए ये उपाय…

Guru Purnima 2023: वाराणसी। गुरू पूर्णिमा के दूसरे दिन महिला-युवा संगोष्ठी में आशीर्वचन देते हुए औघड़ बाबा संभव राम जी ने कहा कि आजकल के समय-काल का दोष है या इस युग का दोष है कि हमारा श्रद्धा-विश्वास और लगाव जहां होना चाहिए, वहां से विरत हो गया है| हमारा समाज, शिक्षण-संस्थाएं, माता-पिता, भाई-बंधु सिखाने में असमर्थ हो चुके हैं| जीवन भी थोड़ा दूभर हो गया है, सबको सबकुछ चाहिए| सब चीजों को हमें समय-काल-परिस्थिति के हिसाब से समझना होगा| हम जो भी विचार सुनते हैं उसको अपने मापदंडों से तौलें.. पढ़ें पूरी खबर…

Guru Purnima 2023 in Aghor Pith Varanasi: गुरुओं, संतों और महापुरुषों के बताए मार्ग पर चलने से होगा जग का कल्याण- बाबा संभव राम

uru Purnima 2023 in Aghor Pith Varanasi: वाराणसी। गुरू पूर्णिमा की पूर्व संध्या पर सर्वेश्वरी समूह के अध्यक्ष पूज्यपाद औघड़ बाबा गुरुपद संभव राम जी ने मीडिया से चर्चा की। उन्होंने कहा कि गुरुओं, संतों, महापुरुषों के बताए गए मार्ग पर चलने से सबका कल्याण होगा। प्रस्तुत है सवाल जवाब…पढ़ें पूरी खबर…

Sarveshvari Samooh News: शिक्षा का उद्देश्य मनुष्य में नैतिक और चारित्रिक विकास-बाबा संभव राम, विद्यार्थियों में स्कूल किट का वितरण…

Sarveshvari Samooh News: वाराणसी(पड़ाव)। अघोर पीठ, सर्वेश्वरी समूह संस्थान देवस्थानम प्रांगण में संचालित अवधूत भगवान राम नर्सरी विद्यालय के नर्सरी से लेकर कक्षा 5 तक के विद्यार्थियों को सर्वेश्वरी समूह के अध्यक्ष पूज्यपाद औघड़ गुरुपद संभव राम जी के हाथों स्कूल बैग, कापियाँ और शारीरिक स्वच्छता के लिए एक किट वितरित किया गया। किट में साबुन शैम्पू, ब्रश, पेस्ट, कंघी आदि रखी थी। बाबा ने बच्चों को अच्छे से पढाई करके राष्ट्र-रक्षण के योग्य बनने तथा अपने में नैतिकता का विकास कर एक कुशल नागरिक बनने और अपने देश का नाम विश्व में ऊँचा करने का आशीर्वाद दिया। इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाध्यापक रमेश जी, विद्यालय के सभी अध्यापक और अध्यापिकाएं तथा संस्था के अन्य पदाधिकारी व सदस्य उपस्थित थे। पढ़ें पूरी खबर…

औघड़ बाबा संभव राम ने बच्चों को किया पुरस्कृत, बोले…विद्या प्राप्ति के साथ ही राष्ट्रीयता की भावना और नैतिकता का विकास कर बनें सक्षम

वाराणसी। वाराणसी के पड़ाव में स्थित सर्वेश्वरी समूह संस्थान देवस्थानम्, अवधूत भगवान राम कुष्ठ सेवा आश्रम के प्रांगण में संस्था द्वारा संचालित अवधूत भगवान राम नर्सरी विद्यालय के बच्चों को संस्था के अध्यक्ष पूज्यपाद औघड़ बाबा गुरुपद संभव राम जी की उपस्थिति एवं सान्निध्य में दौड़, निबंध और कला प्रतियोगिता में बालक-बालिकाओं को अपने-अपने वर्ग में प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने के लिए मोमेंटो व पुरस्कार प्रदान करके प्रोत्साहित किया गया। पढ़ें पूरी खबर…

https://npg.news/festival/deputy-cm-ts-singhdev-pahunche-aghoreshvar-aashram-sogada-man-kali-ki-pooja-archana-pashchat-baba-sambhav-ram-se-lie-aashirwad-1245376