Get all latest Chhattisgarh Hindi News in one Place. अगर आप छत्तीसगढ़ के सभी न्यूज़ को एक ही जगह पर पढ़ना चाहते है तो www.timesofchhattisgarh.com की वेबसाइट खोलिए.

समाचार लोड हो रहा है, कृपया प्रतीक्षा करें...
Disclaimer : timesofchhattisgarh.com का इस लेख के प्रकाशक के साथ ना कोई संबंध है और ना ही कोई समर्थन.
हमारे वेबसाइट पोर्टल की सामग्री केवल सूचना के उद्देश्यों के लिए है और किसी भी जानकारी की सटीकता, पर्याप्तता या पूर्णता की गारंटी नहीं देता है। किसी भी त्रुटि या चूक के लिए या किसी भी टिप्पणी, प्रतिक्रिया और विज्ञापनों के लिए जिम्मेदार नहीं हैं।
दसवीं और बारहवीं की एक लाख 36 हजार कापियां जांचनी है 12 दिन में

इंदौर.
माध्यमिक शिक्षा मंडल की बोर्ड परीक्षाओं के बाद अब 22 मार्च तक मूल्यांकन कार्य पूरा करना होगा, ताकि तय समय पर परिणाम जारी हो सके। लेकिन मूल्यांकनकर्ता की कमी के चलते कापियां जांचने का लक्ष्य हर दिन बढ़ते जा रहा है। मूल्यांकन केंद्र मालव कन्या उमावि में अब तक एक लाख 99 हजार 440 कापियां अन्य जिलों से जंचने के लिए आई हैं। इसमें से अब तक 63 हजार कापियाें की जांच ही हो पाई है। बता दे कि मूल्यांकन कार्य 22 फरवरी से शुरू हो गया था। अफसरों की माने तो मूल्यांकन कार्य समय पर पूरा कर लिया जाएगा।

जानकारी के अनुसार माशिमं की दसवीं और बारहवीं की बोर्ड परीक्षाओं की कापियों को जांचने के लिए 800 शिक्षकों को मूल्यांकनकर्ता बनाया गया है। किसी तरह की गड़बड़ी न हो, इसलिए जिन 20 कक्षाें में मूल्यांकन कार्य किया जा रहा है, सभी में सीसीटीवी कैमरे लगे हुए हैं। 22 फरवरी को मूल्यांकन कार्य शुरू हुआ था। अब तक इन 18 दिनों में 63 हजार कापियों को ही जांचा गया है। वहीं अब 12 दिनों में एक लाख 36 हजार 439 कापी जांची जानी है। ऐसे में हर दिन 11 हजार से अधिक कापियाें का मूल्यांकन करना होगा।

800 में से 273 मूल्यांकनकर्ता ही आ रहे
जानकारी के अनुसार वर्तमान में 800 में से 273 मूल्यांकनकर्ता ही कापियां जांचने के लिए आ रहे है। ऐसे में तय समय पर कापियां का मूल्यांकन होना मुश्किल है। मूल्यांकन केंद्र प्रभारी बबीता हयारण ने बताया कि लक्ष्य के अनुसार ही कापियाें का मूल्यांकन किया जा रहा है। समय पर कापियां जांच ली जाएंगी। इसके बाद डाटाशीट मुख्यालय भेजी जाएगी, ताकि समय पर अंकसूची तैयार हो सके। जरूरत और विषय के अनुसार मूल्यांकनकर्ताओं की संख्या भी बढ़ा रहे है।

The post दसवीं और बारहवीं की एक लाख 36 हजार कापियां जांचनी है 12 दिन में first appeared on .

The post दसवीं और बारहवीं की एक लाख 36 हजार कापियां जांचनी है 12 दिन में appeared first on .

https://www.kadwaghut.com/?p=136392