Get all latest Chhattisgarh Hindi News in one Place. अगर आप छत्तीसगढ़ के सभी न्यूज़ को एक ही जगह पर पढ़ना चाहते है तो www.timesofchhattisgarh.com की वेबसाइट खोलिए.

समाचार लोड हो रहा है, कृपया प्रतीक्षा करें...
Disclaimer : timesofchhattisgarh.com का इस लेख के प्रकाशक के साथ ना कोई संबंध है और ना ही कोई समर्थन.
हमारे वेबसाइट पोर्टल की सामग्री केवल सूचना के उद्देश्यों के लिए है और किसी भी जानकारी की सटीकता, पर्याप्तता या पूर्णता की गारंटी नहीं देता है। किसी भी त्रुटि या चूक के लिए या किसी भी टिप्पणी, प्रतिक्रिया और विज्ञापनों के लिए जिम्मेदार नहीं हैं।
दिल्ली में कांग्रेस CEC की बैठक आज: दिग्गज नेता होंगे शामिल, 86 नामों पर एक साथ हो सकता हैं प्रत्याशियों का ऐलान

मनीषा त्रिपाठी, भोपाल। मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस प्रत्याशियों (MP Congress Second Candidate List) की दूसरी सूची जल्द ही जारी होगी। आज दिल्ली में केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक होगी। जिसमें बाकी बचे विधानसभा सीटों पर नामों को लेकर मंथन किया जाएगा। सबसे पहले राजस्थान और इसके बाद मध्यप्रदेश की सूची फाइनल होगी। CEC की बैठक के बाद कांग्रेस की दूसरी लिस्ट जारी की जाएगी।

कांग्रेस ने रविवार (15 अक्टूबर) को उम्मीदवारों की पहली सूची जारी की थी। जिसमें 144 सीटों पर नामों का ऐलान किया गया गया था। इसके बाद से कई जगहों पर प्रत्याशी बदलने की मांग उठने लगी। बताया जा रहा है कि कांग्रेस शिवपुरी जिले की 2 विधानसभाओं के टिकट बदल सकती है। कांग्रेस ने शिवपुरी से केपी सिंह, पिछोर से शैलेंद्र सिंह को उम्मीदवार बनाया है। केपी सिंह, शैलेंद्र सिंह में से किसी एक का टिकट कट सकता है।

Madhya Pradesh Election 2023: दिल्ली में बीजेपी नेताओं का मंथन, आज जारी हो सकती है प्रत्याशियों की पांचवी सूची, हारी हुई इन सीटों पर खास नजर

दिल्ली में होने वाली कांग्रेस केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक में मध्य प्रदेश के कई दिग्गज नेता शामिल होंगे। कांग्रेस नेता राहुल गांधी, राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, केसी वेणुगोपाल और एमपी कांग्रेस प्रभारी रणदीप सिंह सुरजेवाला, पीसीसी चीफ कमलनाथ, नेता प्रतिपक्ष डॉ. गोविंद सिंह शामिल होंगे। बताया जा रहा है कि CEC की बैठक के बाद आज ही कांग्रेस दूसरी सूची जारी कर सकती है।

Assembly Elections 2023: सियासी रण में सट्टा बाजार की एंट्री, 2 राज्यों में कांग्रेस की जय-जयकार, इस राज्य में भाजपा की सरकार बनने का दावा…

Congress-5

Read more- Health Ministry Deploys an Expert Team to Kerala to Take Stock of Zika Virus

https://lalluram.com/bhopal-congress-central-election-committee-meeting-in-delhi-today-regarding-candidates-in-mp-vidhan-sabha-chunav-2023/