Get all latest Chhattisgarh Hindi News in one Place. अगर आप छत्तीसगढ़ के सभी न्यूज़ को एक ही जगह पर पढ़ना चाहते है तो www.timesofchhattisgarh.com की वेबसाइट खोलिए.

समाचार लोड हो रहा है, कृपया प्रतीक्षा करें...
Disclaimer : timesofchhattisgarh.com का इस लेख के प्रकाशक के साथ ना कोई संबंध है और ना ही कोई समर्थन.
हमारे वेबसाइट पोर्टल की सामग्री केवल सूचना के उद्देश्यों के लिए है और किसी भी जानकारी की सटीकता, पर्याप्तता या पूर्णता की गारंटी नहीं देता है। किसी भी त्रुटि या चूक के लिए या किसी भी टिप्पणी, प्रतिक्रिया और विज्ञापनों के लिए जिम्मेदार नहीं हैं।
दुनियाभर में आर्थिक अस्थिरता के कारण अरबपतियों की संख्या में आई गिरावट…

दुनियाभर में आर्थिक अस्थिरता के कारण अरबपतियों की संख्या में भी गिरावट आई है। अमेरिकी डाटा इंटेलिजेंस फर्म अलट्राटा द्वारा अरबपतियों की ताजा जनगणना रिपोर्ट के अनुसार वर्ष 2022 में दुनियाभर में 3310 अरबपति थे जो 2023 में घटकर 3194 हो गए हैं। वर्ष 2018 के बाद पहली बार इस तरह की गिरावट दर्ज की गई है। रिपोर्ट के अनुसार, दुनियाभर में अरबपतियों की संख्या में 3.5 फीसदी तक की गिरावट आई है। दुनिया के अरबपतियों की औसत उम्र 67 साल है। 42 फीसदी अरबपतियों की उम्र 70 साल से अधिक है। वहीं दस फीसदी अरबपति ऐसे हैं जिनकी उम्र 50 साल से कम है।

मुंबई भारतीय अरबपतियों का ठिकाना

दुनिया के 15 देशों में सबसे अधिक अरबपति रहते हैं। इनमें 11 देश ऐसे हैं जहां धनकुबेरों की संख्या में कम हुई है। भारत में इस साल 8.9 फीसदी अरबपति घटे हैं। चीन में ये दर 10.8 फीसदी है। दुनिया के सोलह शहरों में 29 फीसदी अरबपति रहते हैं। भारत की आर्थिक राजधानी मुंबई देश के अरबपतियों का बड़ा ठिकाना है। हांगकांग और स्वीट्जरलैंड में प्रति दस लाख की आबादी पर सबसे ज्यादा अरबपति रहते हैं।

आमदनी का अलग-अलग जरिया

रिपोर्ट के अनुसार दुनिया के अरबपतियों की कमाई का अलग-अलग जरिया है। 50 साल से कम उम्र के अरबपति टेक्नोलॉजी, बैंकिंग और दूसरे वित्त क्षेत्र से अपना खजाना भर रहे हैं। 50 से 70 साल के 24 फीसदी अरबपति बैंकिंग और म्यूचुअल फंड से पैसा जुटा रहे हैं। वहीं आठ फीसदी उद्योगों के बलबूते अपना खजाना भर रहे हैं। 8.3 फीसदी अरबपति रियल स्टेट की बदौलत अमीर होते जा रहे हैं।

इन कारणों से घट गए धनकुबेर

  • रुस:यूक्रेन युद्ध के कारण दुनिया प्रभावित हुई है
  • महंगाई बढ़ने के कारण भी आर्थिक अस्थिरता
  • केंद्रीय बैंकों द्वारा ब्याज दरों में बढ़ोतरी कारण
  • मंदी की आशंका के बीच बाजार में आई सुस्ती
  • वैश्विक स्तर पर छंटनी से उत्पादन प्रभावित

दुनियाभर में घट गए अरबपति

देश घटे गिरावट फीसदी में

  • चीन में 357  10.8
  • भारत 113   8.9
  • ब्राजील 48   7.7
  • कनाडा 56   6.7
  • ब्रिटेन 114   6.7
  • फ्रांस 65   4.4
  • अमेरिका 955   2.1
  • हांगकांग 112   1.8
  • जर्मनी 173    1.7
  • इटली 67   1.5

प्रति दस लाख की आबादी पर अरबपति

  • हांगकांग 14.9
  • स्वीट्जरलैंड 12.5
  • सिंगापुर 09
  • यूएई 4.7
  • अमेरिका 2.8
  • जर्मनी 2.1
  • ब्रिटेन 1.7
  • कनाडा 1.4
  • इटली 1.1
  • फ्रांस 01

अरबपतियों वाले दुनिया के शहर

  • न्यूयॉर्क 136
  • सेन फ्रांसिस्को 84
  • मॉस्को 76
  • बीजिंग 61
  • मुंबई 38

महिला और पुरुष अरबपति

उम्र सीमा महिला पुरुष

  • 50 साल से कम 18    82
  • 50 से 70       11    89
  • 70 से अधिक   11   89

(आंकड़े फीसदी में)
भारतीय अरबपति जिनका खजाना बढ़ा

  • सायरस पूनावाला 2.72
  • केपी सिंह            2.65
  • कुमार मंगलम बिरला 2.08

(आंकड़े बिलियन डॉलर में)

भारतीय अरबपति जिनका खजाना घटा

  • गौतम अडानी 59
  • मुकेश अंबानी 2.46
  • राधाकिशन दमानी 2.24

(आंकड़े बिलियन डॉलर में)

The post दुनियाभर में आर्थिक अस्थिरता के कारण अरबपतियों की संख्या में आई गिरावट… appeared first on CG News | Chhattisgarh News.

https://cgnews.in/archives/55855