Get all latest Chhattisgarh Hindi News in one Place. अगर आप छत्तीसगढ़ के सभी न्यूज़ को एक ही जगह पर पढ़ना चाहते है तो www.timesofchhattisgarh.com की वेबसाइट खोलिए.

समाचार लोड हो रहा है, कृपया प्रतीक्षा करें...
Disclaimer : timesofchhattisgarh.com का इस लेख के प्रकाशक के साथ ना कोई संबंध है और ना ही कोई समर्थन.
हमारे वेबसाइट पोर्टल की सामग्री केवल सूचना के उद्देश्यों के लिए है और किसी भी जानकारी की सटीकता, पर्याप्तता या पूर्णता की गारंटी नहीं देता है। किसी भी त्रुटि या चूक के लिए या किसी भी टिप्पणी, प्रतिक्रिया और विज्ञापनों के लिए जिम्मेदार नहीं हैं।
देश में बीते 24 घंटों में मिले COVID-19 के 3 हजार 11 नए केस, पढ़ें ताजा अपडेट

Coronavirus Updates- अक्टूबर माह का आगाज होते ही देश में कोरोना की रफ्तार भी धीमी पड़ने लगी है। देश में लगातार तीसरे दिन कोरोना वायरस के मामलों में कमी दर्ज की गई है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों क अनुसार, भारत में पिछले 24 घंटों में COVID1-9 के 3 हजार 11 नए मामले सामने आए हैं। एक दिन पहले के मुकाबले में पिछले 24 घंटे में मिले ये सबसे कम मामले हैं।

लगातार तीसरे दिन कम मिले कोरोना के केस

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक, देश में एक दिन पहले 2 अक्टूबर को 3 हजार 375 नए केस मिले थे। इससे पहले 1 अक्टूबर को 3 हजार 805 नए मामले सामने आए थे। जबकि देश में बीते 24 घंटों में 3,011 नए केस सामने आए हैं। लगातार तीसरा दिन है, जब देश में कोरोना के केसों में गिरावट दर्ज की गई है। इसके अलावा एक्टिव केसों में गिरावट दर्ज की जा रही है। देश में सक्रिय मामले घटकर 36,126 रह गए हैं।

एक्टिव केस हुए कम

इसके अलावा देश में अब तक चार करोड़ से अधिक कोरोना महामारी के मामले सामने आ चुके हैं। देश में अब तक 4 करोड़ 45 लाख 97 हजार 498 केस मिले हैं। जबकि, 4 करोड़ 40 लाख 32 हजार 671 लोग कोरोना महामारी से ठीक हो चुके हैं। वहीं, देश में पांच लाख से अधिक लोगों की जान जा चुकी है। अब तक 5 लाख 28 हजार 701 लोगों की मौत हुई है।

  • कुल मामले: 4,45,97,498
  • सक्रिय मामले: 36,126
  • कुल रिकवरी: 4,40,32,671
  • कुल मृत्यु: 5,28,701
  • कुल वैक्सीनेशन: 2,18,77,06,075

इतने लोगों को दी जा चुकी है वैक्सीन

आपको बता दें कि देश में कोरोना वैक्सीनेशन की संख्या भी लगातार बढ़ रही है। देश में अब तक 218 करोड़ 77 लाख 6 हजार 75 लोगों को कोरोना की डोज जा चुकी है।

https://www.cgnews.in/%E0%A4%A6%E0%A5%87%E0%A4%B6-%E0%A4%AE%E0%A5%87%E0%A4%82-%E0%A4%AC%E0%A5%80%E0%A4%A4%E0%A5%87-24-%E0%A4%98%E0%A4%82%E0%A4%9F%E0%A5%8B%E0%A4%82-%E0%A4%AE%E0%A5%87%E0%A4%82-%E0%A4%AE%E0%A4%BF%E0%A4%B2/