Get all latest Chhattisgarh Hindi News in one Place. अगर आप छत्तीसगढ़ के सभी न्यूज़ को एक ही जगह पर पढ़ना चाहते है तो www.timesofchhattisgarh.com की वेबसाइट खोलिए.

समाचार लोड हो रहा है, कृपया प्रतीक्षा करें...
Disclaimer : timesofchhattisgarh.com का इस लेख के प्रकाशक के साथ ना कोई संबंध है और ना ही कोई समर्थन.
हमारे वेबसाइट पोर्टल की सामग्री केवल सूचना के उद्देश्यों के लिए है और किसी भी जानकारी की सटीकता, पर्याप्तता या पूर्णता की गारंटी नहीं देता है। किसी भी त्रुटि या चूक के लिए या किसी भी टिप्पणी, प्रतिक्रिया और विज्ञापनों के लिए जिम्मेदार नहीं हैं।
नाबालिग को शादी का झांसा देकर करते रहे दुष्कर्म, 2 अलग-अलग मामलों के 2 आरोपी गिरफ्तार..

संवाददाता : सुमित जालान

गौरेला पेंड्रा मरवाही :- जिले की पुलिस ने दो नाबालिग लड़कियों के अलग-अलग मामलों में दो अपहरणकर्ताओं को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपी दोनों लड़कियों को शादी का झांसा देकर साथ ले गए थे। इसके बाद उनके साथ दुष्कर्म किया।

दोनों ही मामले पेंड्रा थाना क्षेत्र के हैं। जहां 31 मार्च को स्थानीय लड़की के गायब होने पर परिजनों ने उसके अपहरण की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पुलिस उसे तलाश कर रही थी। इसी बीच रविवार को सूचना मिली कि, एक गांव में बच्ची को मकान में रखा गया है। इस पर पुलिस ने दबिश देकर लड़की को बरामद कर लिया। वहीं आरोपी लवकुश राठौर को अपहरण और दुष्कर्म मामले में पकड़ा है।

वहीं दूसरा मामला 12 मई का है। यहां भी परिजनों ने लड़की के अपहरण का मामला दर्ज कराया था। पुलिस ने लड़की को रायगढ़ से बरामद कर परिजनों के सुपुर्द किया है। इस मामले में जमड़ीखुर्द निवासी आरोपी महेंद्र कुमार एक्का को पकड़ा है। दोनों आरोपियों को पुलिस ने कोर्ट में पेश करने के बाद जेल भेज दिया है।

The post नाबालिग को शादी का झांसा देकर करते रहे दुष्कर्म, 2 अलग-अलग मामलों के 2 आरोपी गिरफ्तार.. appeared first on Clipper28.

https://clipper28.com/hi/raped-a-minor-on-the-pretext-of-marriage-2-accused-arrested-in-2-different-cases/