Get all latest Chhattisgarh Hindi News in one Place. अगर आप छत्तीसगढ़ के सभी न्यूज़ को एक ही जगह पर पढ़ना चाहते है तो www.timesofchhattisgarh.com की वेबसाइट खोलिए.

समाचार लोड हो रहा है, कृपया प्रतीक्षा करें...
Disclaimer : timesofchhattisgarh.com का इस लेख के प्रकाशक के साथ ना कोई संबंध है और ना ही कोई समर्थन.
हमारे वेबसाइट पोर्टल की सामग्री केवल सूचना के उद्देश्यों के लिए है और किसी भी जानकारी की सटीकता, पर्याप्तता या पूर्णता की गारंटी नहीं देता है। किसी भी त्रुटि या चूक के लिए या किसी भी टिप्पणी, प्रतिक्रिया और विज्ञापनों के लिए जिम्मेदार नहीं हैं।
प्रदेश में 48 घंटे में सक्रिय होगा पश्चिमी विक्षोभ, गुलाबी ठंड की होगी दस्तक

भोपाल

मध्य प्रदेश के मौसम के मिजाज में जल्द ही परिवर्तन देखने को मिलेगा। हवा का रुख उत्तरी और उत्तर पश्चिम है, जिससे मौसम में नमी कम होने की वजह से प्रदेश में आसमान साफ है। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार 13 अक्टूबर को एक नया पश्चिमी विक्षोभ विकसित होगा। उत्तर भारत में पश्चिमी सक्रिय होने वाला है। जिसके प्रभाव से नवरात्रि की शुरुआत में मध्य प्रदेश में कहीं-कहीं बादल छा सकते हैं। कुछ जगह पर हल्की बारिश देखने को मिल सकती है।  रात के तापमान में बढ़ोतरी होगी। दिन के तापमान में कुछ गिरावट होने की संभावना है।

दिन का तापमान बढ़ा

हालांकि फिलहाल मध्य प्रदेश के मौसम में दिन का तापमान बढ़ा हुआ है। उत्तरी हवा के कारण रात में हल्की ठंड देखी जा रही है। मध्य प्रदेश के मौसम में आज तापमान बढ़ा रहेगा। गर्मी से लोगों को परेशानी होगी, वहीं कई जिलों में मौसम शुष्क बना रहेगा।

प्रदेश में सबसे अधिक तापमान दम मुंह में रिकॉर्ड किया गया। दमोह में तापमान बढ़कर 37.5 डिग्री सेल्सियस पहुंच गए हैं। भोपाल का अधिकतम तापमान 35.9 डिग्री रिकार्ड किया गया है, जो 6 वर्षों में सबसे अधिक है।  इसके साथ 6 वर्षों का रिकॉर्ड टूट गया। इससे पूर्व 2017 में अक्टूबर महीने में तापमान 37 डिग्री सेल्सियस पहुंचा था।

अक्टूबर को 13 अक्टूबर को प्रदेश में नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होगा। जिसके कारण मौसम के मिजाज में हल्के परिवर्तन देखने को मिलेंगे। ग्वालियर चंबल संभाग सहित सागर संभाग के कुछ जिलों में हल्की बारिश रिकार्ड की जाएगी। 15 अक्टूबर तक मध्य प्रदेश में कहीं-कहीं आसमान में बादल छा सकते हैं। 20 से 25 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल सकती है।

यहां बढ़ा तापमान

    जबलपुर में अधिकतम तापमान 35.02 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया है
    सागर में अधिकतम तापमान 35.5 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया है जबकि
    रीवा में तापमान बढ़कर छत्तीसगढ़ की सेल्सियस पहुंच गया
    सतना में 6 डिग्री सेल्सियस है
    जबकि सीधी में तापमान 35.5 डिग्री सेल्सियस है
    खजुराहो में तापमान 36.4 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया है
    भोपाल में तापमान 35.9 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया
    गुना में तापमान 36.8 डिग्री सेल्सियस है जबकि
    नर्मदा पुरम शिवपुरी में तापमान 36 डिग्री सेल्सियस है
    उज्जैन में तापमान 35 डिग्री सेल्सियस है।

 

 

The post प्रदेश में 48 घंटे में सक्रिय होगा पश्चिमी विक्षोभ, गुलाबी ठंड की होगी दस्तक appeared first on .

https://www.kadwaghut.com/?p=109538