Get all latest Chhattisgarh Hindi News in one Place. अगर आप छत्तीसगढ़ के सभी न्यूज़ को एक ही जगह पर पढ़ना चाहते है तो www.timesofchhattisgarh.com की वेबसाइट खोलिए.

समाचार लोड हो रहा है, कृपया प्रतीक्षा करें...
Disclaimer : timesofchhattisgarh.com का इस लेख के प्रकाशक के साथ ना कोई संबंध है और ना ही कोई समर्थन.
हमारे वेबसाइट पोर्टल की सामग्री केवल सूचना के उद्देश्यों के लिए है और किसी भी जानकारी की सटीकता, पर्याप्तता या पूर्णता की गारंटी नहीं देता है। किसी भी त्रुटि या चूक के लिए या किसी भी टिप्पणी, प्रतिक्रिया और विज्ञापनों के लिए जिम्मेदार नहीं हैं।
मुंबई से गुवाहाटी जा रही फ्लाइट ढाका डायवर्ट, कोहरे के चलते हुई इमरजेंसी लैंडिंग

मुंबई से गुवाहाटी जाने वाली इंडिगो की फ्लाइट की ढाका में इमरजेंसी लैंडिंग हुई है। ढाका से गुवाहाटी तक उड़ान संचालित करने के लिए अब एक वैकल्पिक चालक दल की व्यवस्था की जा रही है। यात्रियों को अपडेट के बारे में सूचित किया गया और उन्हें जहाज पर खाना परोसा गया है। इस फ्लाइट में एक कांग्रेस नेता भी फंस गए हैं।

असम के गुवाहाटी में खराब मौसम के कारण मुंबई से गुवाहाटी जाने वाली इंडिगो की फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई है। खराब मौसम के कारण फ्लाइट 6ई 5319 को बांग्लादेश के ढाका की ओर मोड़ दिया गया था।

ढाका से गुवाहाटी वापस लाने की तैयारी

इमरजेंसी लैंडिंग के बाद ढाका से गुवाहाटी तक उड़ान संचालित करने के लिए अब एक वैकल्पिक चालक दल की व्यवस्था की जा रही है। यात्रियों को अपडेट के बारे में सूचित किया गया और उन्हें जहाज पर खाना परोसा गया है।

बता दें कि इस फ्लाइट में एक कांग्रेस नेता सूरज ठाकुर भी फंस गए हैं।

The post मुंबई से गुवाहाटी जा रही फ्लाइट ढाका डायवर्ट, कोहरे के चलते हुई इमरजेंसी लैंडिंग appeared first on CG News | Chhattisgarh News.

https://cgnews.in/archives/77412