Get all latest Chhattisgarh Hindi News in one Place. अगर आप छत्तीसगढ़ के सभी न्यूज़ को एक ही जगह पर पढ़ना चाहते है तो www.timesofchhattisgarh.com की वेबसाइट खोलिए.

समाचार लोड हो रहा है, कृपया प्रतीक्षा करें...
Disclaimer : timesofchhattisgarh.com का इस लेख के प्रकाशक के साथ ना कोई संबंध है और ना ही कोई समर्थन.
हमारे वेबसाइट पोर्टल की सामग्री केवल सूचना के उद्देश्यों के लिए है और किसी भी जानकारी की सटीकता, पर्याप्तता या पूर्णता की गारंटी नहीं देता है। किसी भी त्रुटि या चूक के लिए या किसी भी टिप्पणी, प्रतिक्रिया और विज्ञापनों के लिए जिम्मेदार नहीं हैं।
‘मैं किसी की गोद में खेलने वाली विधायक नहीं बनी…’ इस सवाल पर बीजेपी विधायक का दो टूक जवाब- गलत कार्य बर्दाश्त नहीं किया जाएगा

आकिब खान, हटा (दमोह)। हटा विधानसभा में जीत दर्ज करने के बाद विधायक उमा देवी खटीक ने रविवार को कहा कि वर्ष 2024 क्षेत्र में नई सौगात लेकर आए विकास कार्यो को लेकर भरसक प्रयास करुंगी। उन्होंने कहा कि पहली प्राथमिकता हटा को जिला बनाने की है। इसके लिए में प्रयासरत हूं। इस दौरान उन्होंने यह तक कह दिया कि हम किसी की गोद में खेलने वाले विधायक नहीं बने। जनता ने हमें चुना है। और हम जनता से चुनकर आए हैं। 

बड़ी खबर: केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह का MP दौरा निरस्त, साइबर तहसील व्यवस्था लागू किए जाने का कार्यक्रम प्रस्तावित था

 दरअसल रविवार को उमा श्री पैलेस में पत्रकार वार्ता का आयोजन किया गया था। जिसमें विधायक उमा देवी खटीक ने हटा में होने वाले विकास कार्यों की जानकारी दी।  विधायक उमा देवी खटीक ने आगे कहा कि पटेरा क्षेत्र में महाविद्यालय खोले जाने के लिए प्रयास करूंगी। घोषणा पत्र में जो वादे किए गए हैं। उसका शत प्रतिशत क्रियान्वयन करने की दिशा में कार्य किया जाएगा। कुम्हारी क्षेत्र में जलापूर्ति के लिए मास्टर प्लान तैयार किया जाएगा और जर्जर हो चुके तालाबों,नहरों को सहेजने के लिए कार्य करूंगी। हटा विधानसभा क्षेत्र के प्रसिद्ध तीर्थ क्षेत्र कुंडलपुर को रेल्वे लाइन से जोड़ने के लिए पहले कार्यकाल से ही प्रयासरत है। जिसे आगे भी जारी रखूंगी।

टॉपर छात्रा हुई साइबर फ्रॉड का शिकार: ठग ने 9 बार में ट्रांसफर करवा लिए 72 हजार रुपए, स्कूटी खरीदने के लिए राज्य सरकार से मिली थी राशि

उन्होंने कहा कि हटा जनपद क्षेत्रो एवं नगर पालिका क्षेत्रो में चल रहे व्यापक गड़बड़ी और भ्रष्टाचार को रोकने कार्य किया जाएगा। पत्रकारों के सवालों पर उन्होंने दो टूक जवाब देते हुए कहा कि मैं किसी की गोदी में खेलने वाली विधायक नही बनी। गलत कार्य बर्दाश्त नहिं किया जाएगा। हमारे क्षेत्र में सिर्फ सही काम होंगे। वहीं हटा पुलिस थानो में लचर व्यवस्था पर जल्द सर्जरी की बात भी उन्होंने कही।

MP में आदिवासी युवक की मौत के बाद बवाल: 2 SDOP समेत 5 थानों के टीआई ने संभाला मोर्चा, परिजनों का आरोप- कट्टे की नोक पर घर से उठा ले गए थे

अधिकारियों के मुख्यालय पर नहीं होने के सवाल पर कलेक्टर दमोह और सागर कमिश्नर को पत्र लिखने की बात कही गई है। प्रेस वार्ता में शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार, जल, भ्रष्टाचार, अवैध उत्खनन, शासकीय कार्यो में गड़बड़ी जैसे प्रमुख मुद्दों पर फोकस रखा गया।  

Read more- Health Ministry Deploys an Expert Team to Kerala to Take Stock of Zika Virus

https://lalluram.com/bjp-mla-said-i-have-not-become-an-mla-to-play-in-anyones-lap/