Get all latest Chhattisgarh Hindi News in one Place. अगर आप छत्तीसगढ़ के सभी न्यूज़ को एक ही जगह पर पढ़ना चाहते है तो www.timesofchhattisgarh.com की वेबसाइट खोलिए.

समाचार लोड हो रहा है, कृपया प्रतीक्षा करें...
Disclaimer : timesofchhattisgarh.com का इस लेख के प्रकाशक के साथ ना कोई संबंध है और ना ही कोई समर्थन.
हमारे वेबसाइट पोर्टल की सामग्री केवल सूचना के उद्देश्यों के लिए है और किसी भी जानकारी की सटीकता, पर्याप्तता या पूर्णता की गारंटी नहीं देता है। किसी भी त्रुटि या चूक के लिए या किसी भी टिप्पणी, प्रतिक्रिया और विज्ञापनों के लिए जिम्मेदार नहीं हैं।
मोदी ने पित्रोदा के विरासत टैक्स को लेकर दिए बयान पर कांग्रेस को घेरा

अंबिकापुर 24 अप्रैल। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी के सलाहकार सैम पित्रोदा द्वारा विरासत टैक्स संबंधी बयान पर कांग्रेस और इंडी गठबंधन को एक बार फिर आड़े हाथों लिया और आगाह किया है कि कांग्रेस सत्ता में आई तो वह नया विरासत कानून लाएगी।

    श्री मोदी आज यहां भारतीय जनता पार्टी के पक्ष में आहूत जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि राहुल गांधी और कांग्रेस इस मुद्दे पर अपनी स्थिति स्पष्ट करें कि क्या वह पित्रोदा के बयान से सहमत हैं? कांग्रेस अगर पित्रोदा की राय से इत्तेफाक नहीं रखती है तो उसे अपने घोषणा पत्र से इस मुद्दे को वापस लेना चाहिए। श्री मोदी ने कहा कि पित्रोदा का बयान कांग्रेस का मकसद साफ तौर पर जाहिर कर रहा है कि कांग्रेस देश की जनता की निजी संपत्ति का सर्वे कर निजी संपत्ति को सरकारी खजाने में डालना चाहती है और ‘देश के संसाधन पर सबसे पहला अधिकार माइनॉरिटी और उसमें भी मुस्लिम लोगों का है’ की मंशा को पूरी करते हुए इसका बँटवारा करना चाहती है, जैसा कि पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने अपने कार्यकाल में कहा था।

   श्री मोदी ने कहा कि सरकार में आने पर कांग्रेस की सरकार माताओं-बहनों के सोना-चांदी का हिसाब करेगी और जाँच करेगी, और फिर वह सम्पत्ति उनको बाँट देगी, जिनके ज्यादा बच्चे हैं, उनको बाँटने की बात कह रही है, घुसपैठियों को बाँटने की बात कह रही है। अपनी मेहनत की कमाई का पैसा घुसपैठियों को दिया जाना देशवासियों को कतई मंजूर नहीं होगा। यह कांग्रेस की ‘अर्बन नक्सली सोच’ है। परिवारवादी लोगों ने देश के लोगों को लूटकर अपना आर्थिक साम्राज्य बना लिया है और अब उनकी नजर देशवासियों की सम्पत्ति पर पड़ गई है। देश की सम्पत्ति को लूटना कांग्रेस अपना जन्मसिद्ध अधिकार समझती है।

   श्री मोदी ने कहा कि अभी कुछ महीने पहले मैंने आपसे छत्तीसगढ़ से कांग्रेस के भ्रष्टाचारी पंजे को हटाने आशीर्वाद मांगा था और आप लोगों ने इसका मान रखा और सरगुजा से भ्रष्टाचारी पंजे को साफ कर दिया। आज आप लोगों के आशीर्वाद से सरगुजा आदिवासी समाज की संतान छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री के रूप में छत्तीसगढ़ के सपनों को साकार कर रही है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय बहुत तेजी के साथ काम कर रहे हैं। उन्होंने कम समय में ही राकेट की गति से सरकार चलाई है। किसानों को दी गई गारंटी को पूरा किया। तेंदूपत्ता संग्राहकों को ज्यादा पैसा दे रहे हैं। महतारी वंदन योजना का लाभ मिल रहा है।

    श्री मोदी ने कहा कि छत्तीसगढ़ में जिस तरह से कांग्रेस के घोटालेबाजों पर एक्शन हो रहा है, उसे पूरा देश देख रहा है। जब हम विकसित भारत की बात करते हैं तो कांग्रेस और दुनिया में बैठी कुछ ताकतों का माथा गरम हो जाता है। इसलिए वह भारत में कांग्रेस और इंडी गठबंधन की कमजोर सरकार चाहते हैं। ऐसी कांग्रेस सरकार जो आपस में ही लड़ती है, घोटाले करती रही है।श्री मोदी ने कहा कि कांग्रेस का इतिहास सत्ता की लालच में देश को तबाह करने का रहा है। देश में आंतकवाद फैला, नक्सलवाद बढ़ा। कांग्रेस के कुशासन और लापरवाही से देश बर्बाद होता गया। भाजपा सरकार आतंकवाद और नक्सलवाद पर कड़ी कार्रवाई कर रही है।

    उन्होने कहा कि कांग्रेस के घोषणा पत्र में मुस्लिम लीग की छाप है। जब संविधान बन रहा था तब काफी चर्चा विचारण के बाद देश के सभी विद्वानों ने डॉ. बाबासाहेब अंबेडकर के नेतृत्व में यह तय किया गया कि भारत में धर्म के आधार पर आरक्षण नहीं होगा। आरक्षण दलितों, आदिवासियों के नाम पर होगा। कांग्रेस ने कभी इन महापुरुषों, बाबासाहेब आंबेडकर की परवाह नहीं की।

    अंबिकापुर की सभा में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का स्वागत करते हुए प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा कि ये गौरव का विषय है कि आज पूरी दुनिया में भारत का सम्मान बढ़ाने वाले प्रधानमंत्री आज सरगुजा की धरती पर हैं। उन्होंने कहा कि नरेंद्र मोदी जननायक और दुनिया के सर्वाधिक लोकप्रिय नेता हैं। जो देश की 140 करोड़ जनता को अपना परिवार मानते हुए उनके सुख-दुःख की सदैव चिंता करते हैं।

   मुख्यमंत्री ने श्री मोदी को विश्वास दिलाया कि मोदी की गारंटी को पूरा करने के लिए उनकी सरकार पूरी तरह वचनबद्ध है। हमारी सरकार ने शपथ लेने के दूसरे ही दिन 18 लाख प्रधानमंत्री आवास की स्वीकृति दे दी है। 12 लाख किसानों को 2 साल का 3716 करोड़ रुपए का बकाया बोनस दे चुके हैं। 21 क्विंटल प्रति एकड़ धान खरीद कर 3100 रूपए क्विंटल धान की कीमत दी है।

The post मोदी ने पित्रोदा के विरासत टैक्स को लेकर दिए बयान पर कांग्रेस को घेरा appeared first on CG News | Chhattisgarh News.

https://cgnews.in/archives/90459