Get all latest Chhattisgarh Hindi News in one Place. अगर आप छत्तीसगढ़ के सभी न्यूज़ को एक ही जगह पर पढ़ना चाहते है तो www.timesofchhattisgarh.com की वेबसाइट खोलिए.

समाचार लोड हो रहा है, कृपया प्रतीक्षा करें...
Disclaimer : timesofchhattisgarh.com का इस लेख के प्रकाशक के साथ ना कोई संबंध है और ना ही कोई समर्थन.
हमारे वेबसाइट पोर्टल की सामग्री केवल सूचना के उद्देश्यों के लिए है और किसी भी जानकारी की सटीकता, पर्याप्तता या पूर्णता की गारंटी नहीं देता है। किसी भी त्रुटि या चूक के लिए या किसी भी टिप्पणी, प्रतिक्रिया और विज्ञापनों के लिए जिम्मेदार नहीं हैं।
  मोहन यादव होंगे मध्यप्रदेश के नए मुख्यमंत्री

भोपाल 11 दिसम्बर। निवर्तमान शिवराज सरकार में उच्च शिक्षा मंत्री रहे वरिष्ठ भाजपा नेता डा.मोहन यादव मध्यप्रदेश के नये मुख्यमंत्री होंगे।

    भाजपा विधायक दल की आज यहां हुई बैठक में डा.यादव को सर्वसम्मति से इस पद के लिए चुना गया। बैठक में भाजपा के वरिष्ठ नेता शिवराज सिंह चौहान ने विधायक दल के नए नेता के तौर पर मोहन यादव के नाम का प्रस्‍ताव किया। वरिष्ठ नेता नरेंद्र सिंह तोमर, कैलाश विजयवर्गीय, प्रहलाद पटेल सहित अन्य वरिष्ठ नेताओं ने प्रस्ताव का समर्थन किया।

   डॉ.यादव को विधायक दल का नेता चुने जाने के बाद निवर्तमान मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने राज्यपाल मंगू भाई पटेल को अपना त्यागपत्र सौंप दिया। मनोनीत मुख्यमंत्री मोहन यादव ने राजभवन में राज्यपाल मंगू भाई सी0 पटेल से मुलाकात की और सरकार बनाने का दावा पेश किया। 

 वरिष्ठ नेता और मौजूदा सरकार में वित्त मंत्री जगदीश देवड़ा और जनसंपर्क मंत्री राजेन्द्र शुक्ला को उप मुख्यमंत्री बनाया जायेगा। वहीं पूर्व केन्द्रीय कृषि मंत्री नरेन्द्र सिंह तोमर को विधानसभा अध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी जायेगी। हालाँकि इस बारे में आधिकारिक पुष्टि का इंतज़ार है।

   इस अवसर पर भाजपा आला कमान द्वारा भेजे गये तीनों पर्यवेक्षक हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर, भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉक्टर के लक्ष्मण और भाजपा की राष्ट्रीय सचिव आशा लकड़ा भी मौजूद थी। अपने निर्वाचन के बाद पार्टी विधायकों को संबोधित करते हुए डॉ.यादव ने कहा कि वे पार्टी के छोटे से कार्यकर्ता हैं और इस जिम्मेदारी के लिए वे केन्द्रीय और प्रदेश के नेताओं के आभारी हैं। 

   लगभग 58 वर्षीय डॉ.यादव उज्जैन दक्षिण विधानसभा सीट से तीसरी बार विधायक चुने गये हैं। वे 2013 में पहली बार विधायक बने थे और निर्वतमान सरकार में उच्च शिक्षा मंत्री का पदभार संभाल रहे थे। डॉक्टर यादव छात्र जीवन से ही अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद से जुड़े रहे। उन्होंने प्रदेश सहमंत्री से लेकर राष्ट्रीय कार्यकारिणी के सदस्य के तौर पर विभिन्न जिम्मेदारियां भी संभाली है।

The post   मोहन यादव होंगे मध्यप्रदेश के नए मुख्यमंत्री appeared first on CG News | Chhattisgarh News.

https://cgnews.in/archives/72978