Get all latest Chhattisgarh Hindi News in one Place. अगर आप छत्तीसगढ़ के सभी न्यूज़ को एक ही जगह पर पढ़ना चाहते है तो www.timesofchhattisgarh.com की वेबसाइट खोलिए.

समाचार लोड हो रहा है, कृपया प्रतीक्षा करें...
Disclaimer : timesofchhattisgarh.com का इस लेख के प्रकाशक के साथ ना कोई संबंध है और ना ही कोई समर्थन.
हमारे वेबसाइट पोर्टल की सामग्री केवल सूचना के उद्देश्यों के लिए है और किसी भी जानकारी की सटीकता, पर्याप्तता या पूर्णता की गारंटी नहीं देता है। किसी भी त्रुटि या चूक के लिए या किसी भी टिप्पणी, प्रतिक्रिया और विज्ञापनों के लिए जिम्मेदार नहीं हैं।
राजधानी के कैफे में नाबालिग से रेप, इंस्टाग्राम पर दोस्ती, फिर कैफे में मिलने बुलाया,दुष्कर्म के बाद छोड़कर भाग निकला

रायपुर. राजधानी के एक कैफ़े में नाबालिग से रेप का मामला सामने आया है. नाबालिग बच्ची की कुछ महीने पहले ही दोस्ती उरला इलाके में रहने वाले लड़के से हुई थी। आरोपी भी नाबालिग हो सकता है, इसलिए पुलिस ने इसके नाम का खुलासा नहीं किया है। बताया जा रहा है कि, इससे पहले भी लड़का-लड़की छुप-छुपकर मिलते रहे हैं। इस बार दोनों ने मिलने की जगह समता कॉलोनी स्थित कैफे में तय की। नाबालिग भी समझ न सकी और लड़के के झांसे में आ गई। अब मामला पुलिस के पास है फरार लड़के की तलाश हो रही है।

कैफे का मालिक हनी शक के दायरे में

जानकारी के मुताबिक कैफे का मालिक हनी नाम का युवक आरोपी का दोस्त है। लड़का, लड़की को कैफे में लेकर आया। दोनों ने यहां कुछ देर बातें की। फिर कैफे में अंधेरे का फायदा उठाकर नाबालिग का रेप कर दिया। इसके बाद आरोपी जरूरी काम का बहाना बनाकर निकल गया। उसने हनी से लड़की को उसके घर छोड़ने को कहा। लड़की इस कांड से परेशान थी उसने हनी से VIP रोड चलने को कहा।

दोनों वहां गए, राम मंदिर के आगे बने रेस्टोरेंट के बाहर रुके। लड़की ने परिजनों को कॉल किया। वहां से परिजन उसे घर लेकर आए। हनी इस बीच जा चुका था। लड़की ने घर आकर अपने साथ हुए कांड के बारे में बताया। फिर मामला अब आजाद चौक थाने पहुंचा है। पुलिस कैफे के मालिक हनी से पूछताछ कर रही है। उसकी भूमिका भी शक के दायरे में है।

https://www.khabar36.com/rape-of-a-minor-in-a-cafe-in-the-capital/