Get all latest Chhattisgarh Hindi News in one Place. अगर आप छत्तीसगढ़ के सभी न्यूज़ को एक ही जगह पर पढ़ना चाहते है तो www.timesofchhattisgarh.com की वेबसाइट खोलिए.

समाचार लोड हो रहा है, कृपया प्रतीक्षा करें...
Disclaimer : timesofchhattisgarh.com का इस लेख के प्रकाशक के साथ ना कोई संबंध है और ना ही कोई समर्थन.
हमारे वेबसाइट पोर्टल की सामग्री केवल सूचना के उद्देश्यों के लिए है और किसी भी जानकारी की सटीकता, पर्याप्तता या पूर्णता की गारंटी नहीं देता है। किसी भी त्रुटि या चूक के लिए या किसी भी टिप्पणी, प्रतिक्रिया और विज्ञापनों के लिए जिम्मेदार नहीं हैं।
राजनांदगांव : संचार क्रांति के जनक व युवा के प्रेरणास्त्रोत थे राजीव गांधीः कुलबीर

0 कांग्रेस भवन में संगोष्ठी सभा कर देश की एकता और अखंडता को संशक्त बनाने शहर कांग्रेस अध्यक्ष ने कांग्रेसजनों को सामूहिक संकल्प दिलाया
राजनांदगांव। ‘‘देश नहीं बनता है मिट्टी, गिट्टी मकानों से, मां का मस्तक उंचा होता है ऐसे वीर जवानों से‘‘21वीं सदी के आधुनिक भारत के स्वप्नदृष्टा, दूरसंचार, सूचना एवं कम्प्यूटर क्रांति, पंचायती राज के जनक, भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री स्व. राजीव गांधी जी का रविवार 20 अगस्त को 79वां जन्मदिवस पर ‘सद्भावना दिवस‘ पर उनके जीवन पर संगोष्ठी सभा एवं विचार गोष्ठी व सेमीनार आयोजन अंतव्यवसायी वित्त विकास निगम के अध्यक्ष व केबिनेट मंत्री दर्जा प्राप्त धनेश पाटिला के मुख्य आतिथ्य में मनाया गया। संगोष्ठी सभा का संचालन करते हुए शहर जिला कांग्रेस कमेटी के महामंत्री अमित चंद्रवंशी ने बताया कि प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष श्री दीपक बैज जी के निर्देशानुसार शहर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष श्री कुलबीर सिंह छाबड़ा के निर्देशन पर कांग्रेस भवन में संगोष्ठी सभा का आयोजन किया गया। सर्वप्रथम स्व. राजीव गांधी जी के तैलचित्र पर अंतव्यवसायी वित्त विकास निगम के अध्यक्ष व केबिनेट मंत्री दर्जा प्राप्त धनेश पाटिला, खादी एवं ग्रामोद्योग के सदस्य श्रीकिशन खंडेलवाल, शहर जिला कांग्रेस अध्यक्ष कुलबीर सिंह छाबड़ा, रमेश डाकलिया व कांग्रेसजनों द्वारा मार्ल्यापण कर संगोष्ठी सभा की शुरूआत की।
संगोष्ठी सभा को प्रदेश कांग्रेस महामंत्री शाहिद भाई, महापौर हेमा देशमुख, वरिष्ठ कांग्रेसी रमेश डाकलिया, रमेश राठौर, कुतबुद्दीन सोलंकी, कांग्रेस दुर्ग संभाग प्रवक्ता कमलजीत सिंह पिन्टू, ग्रामीण कांग्रेस महामंत्री पंकज बांधव, दक्षिण ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष सूर्यकांत जैन, महिला कांग्रेस अध्यक्ष माया शर्मा, झम्मन देवांगन, मोहिनी सिन्हा, सेवादल अध्यक्ष अमित खंडेलवाल, योगेन्द्र प्रताप सिंह, बबलू कसार, मामराज अग्रवाल, शैलेश ठावरे ने संबोधित किया।
अंतव्यवसायी वित्त विकास निगम के अध्यक्ष व केबिनेट मंत्री दर्जा प्राप्त धनेश पाटिला ने भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री स्व.राजीव गांधी जी को नमन करते हुए कहा कि स्व. राजीव गांधी जी ने देश के लिए जो कार्य किया है उसे भुलाया नहीं जा सकता चाहे वह दूरसंचार, सूचना क्रांति, शिक्षा के क्षेत्र में जो कार्य किया वह उल्लेखनीय है यहां तक 18 वर्ष के युवाओं को मतदान का हक दिलाया है ताकि देश के विकास में युवाओं का ज्यादा से ज्यादा योगदान हो, वहीं पंचायती राज के माध्यम से लोकतंत्र को मजबूत बनाने में अहम योगदान दिया।
छग खादी एवं ग्रामोद्योग के सदस्य श्रीकिशन खंडेलवाल ने स्व.राजीव गांधी को विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि दूरगार्मी सोच के साथ-साथ युवाओं को आगे बढ़ाने और विकसित राष्ट्र के लिए प्रतिबद्ध थे। त्रिस्तरीय पंचायती राज के माध्यम से लोकतंत्र को मजबूती के लिए कई अहम फैसले लिए।
शहर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष कुलबीर सिंह छाबड़ा ने स्व. राजीव गांधी जी के जयंती पर श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि स्व. राजीव गांधी जी के समावेशी विकास की दूरदर्शितापूर्ण सोच के साथ त्रिस्तरीय पंचायती राज व्यवस्था, संचार क्रांति एवं युवाओं को मतदान का अधिकार जैसे निर्णयों से उन्होंने 21वीं सदी के भारत की नींव रखी। स्व. राजीव गांधी जी की दूरगार्मी सोच का नतीजा है कि आज संचार क्रांति के माध्यम से विश्व के किसी भी कोने से बात करते उसे देखते हैै, युवाओं को रोजगार की बात हो यह सब राजीव गांधी जी की देन है। इसके पश्चात शहर कांग्रेस अध्यक्ष कुलबीर सिंह छाबड़ा ने सामाजिक सामंज्य एवं देश की एकता और अखंडता को संशक्त बनाने कांग्रेसजन को सामूहिक संकल्प दिलाया।
संगोष्ठी सभा में शहर कांग्रेस उपाध्यक्ष मोहम्मद यहया, प्रदेश महिला सचिव रौशनी सिन्हा, ज्योति शर्मा, अब्बास खान, भोला यादव, हर्ष खोब्रागढ़े, अरशद खान, अतुल शर्मा, नरेश साहू, आरबी मिश्रा, मोहसिन कुरैशी, डा.राकेश कुमार, विष्णु सिन्हा, जितेश सिमनकर, सुरेन्द्र गजभिये, गोपी रजक, पोषण यादव, प्रशांत गजभिये, बुधराम साहू, शीला देवांगन, गंगाबाई साहू, शकुर चौहान, हेमंत मानिकपुरी
सहित बड़ी संख्या में कांग्रेसजन उपस्थित थे। उपस्थित कांग्रेसजनों का शहर कांग्रेस उपाध्यक्ष विकास त्रिपाठी ने आभार व्यक्त किया। संगोष्ठी सभा के पश्चात उत्तर मंडल द्वारा मोतीपुर बौद्ध विहार में आयोजित पौधरोपण कार्यक्रम में शामिल हुए। तत्पश्चात बसंतपुर स्थित जिला अस्पताल में फल वितरण किया।

The post राजनांदगांव : संचार क्रांति के जनक व युवा के प्रेरणास्त्रोत थे राजीव गांधीः कुलबीर appeared first on .

https://www.kadwaghut.com/?p=101056