Get all latest Chhattisgarh Hindi News in one Place. अगर आप छत्तीसगढ़ के सभी न्यूज़ को एक ही जगह पर पढ़ना चाहते है तो www.timesofchhattisgarh.com की वेबसाइट खोलिए.

समाचार लोड हो रहा है, कृपया प्रतीक्षा करें...
Disclaimer : timesofchhattisgarh.com का इस लेख के प्रकाशक के साथ ना कोई संबंध है और ना ही कोई समर्थन.
हमारे वेबसाइट पोर्टल की सामग्री केवल सूचना के उद्देश्यों के लिए है और किसी भी जानकारी की सटीकता, पर्याप्तता या पूर्णता की गारंटी नहीं देता है। किसी भी त्रुटि या चूक के लिए या किसी भी टिप्पणी, प्रतिक्रिया और विज्ञापनों के लिए जिम्मेदार नहीं हैं।
राजनांदगांव : स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालयों में विद्यार्थियों का प्रवेश लॉटरी के माध्यम से

राजनांदगांव 10 मई 2023 : कलेक्टर डोमन सिंह के निर्देशानुसार जिले में संचालित स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालयों में विद्यार्थियों के प्रवेश की प्रक्रिया 11 एवं 12 मई 2023 को प्रात: 11.30 बजे लॉटरी से किया जाएगा। लॉटरी प्रक्रिया को निष्पक्ष संपन्न कराने के लिए प्रत्येक विद्यालयों में समिति का गठन किया गया है।

सर्वेश्वर दास शासकीय उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय राजनांदगांव में लॉटरी 11 एवं 12 मई 2023 को निकाली जाएगी। लॉटरी प्रक्रिया को संपन्न कराने के लिए समिति में डिप्टी कलेक्टर शिल्पा देवांगन को अध्यक्ष तथा जिला परियोजना अधिकारी साक्षरता रश्मि सिंह एवं संस्था के प्राचार्य को सदस्य बनाया गया है।

स्वामी आत्मानंद शासकीय उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय भर्रेगांव में लॉटरी 11 मई 2023 को निकाली जाएगी। लॉटरी प्रक्रिया को संपन्न कराने के लिए समिति में डिप्टी कलेक्टर अमीय वास्तव को अध्यक्ष तथा जनपद पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी सु तनुजा मांझी एवं संस्था के प्राचार्य को सदस्य बनाया गया है।

यह भी पढ़ें:-जशपुरनगर : कोरवा जनजाति के लालो बाई को 02 एकड़ भूमि का गैरआदिवासी व्यक्ति से कब्जा मिला

स्वामी आत्मानंद शासकीय उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय घुमका में लॉटरी 11 मई 2023 को निकाली जाएगी। लॉटरी प्रक्रिया को संपन्न कराने के लिए समिति में डिप्टी कलेक्टर प्रतिमा ठाकरे को अध्यक्ष तथा जिला मिशन समन्वयक सतीश ब्यौहारे एवं संस्था के प्राचार्य को सदस्य बनाया गया है।

पदुमलाल पुन्नालाल बख्शी शासकीय उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय राजनांदगांव में लॉटरी 11 मई 2023 को निकाली जाएगी। लॉटरी प्रक्रिया को संपन्न कराने के लिए समिति में डिप्टी कलेक्टर सरस्वती बंजारे को अध्यक्ष तथा सहायक जिला क्रीड़ा अधिकारी उषा चटर्जी एवं संस्था के प्राचार्य को सदस्य बनाया गया है।

स्वामी आत्मानंद शासकीय उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय सुकुलदैहान में लॉटरी 12 मई 2023 को निकाली जाएगी। लॉटरी प्रक्रिया को संपन्न कराने के लिए समिति में अनुविभागीय अधिकारी राजस्व अरूण वर्मा को अध्यक्ष तथा सहायक संचालक बी संगीता रॉव एवं संस्था के प्राचार्य को सदस्य बनाया गया है।

यह भी पढ़ें:-Raipur: पं. सुन्दरलाल शर्मा वार्ड क्र.42 में मतदाता सूची में नाम जुड़वाने हेतु शिविर का आयोजन

स्वामी आत्मानंद शासकीय उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय लाल बहादुर नगर में लॉटरी 12 मई 2023 को निकाली जाएगी। लॉटरी प्रक्रिया को संपन्न कराने के लिए समिति में डिप्टी कलेक्टर अमीय वास्तव को अध्यक्ष तथा सहायक जिला परियोजना अधिकारी समग्र शिक्षा पीसी मरकले रॉव एवं संस्था के प्राचार्य को सदस्य बनाया गया है।

The post राजनांदगांव : स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालयों में विद्यार्थियों का प्रवेश लॉटरी के माध्यम से appeared first on Clipper28.

https://clipper28.com/hi/rajnandgaon-admission-of-students-in-swami-atmanand-excellent-english-medium-schools-through-lottery/