Get all latest Chhattisgarh Hindi News in one Place. अगर आप छत्तीसगढ़ के सभी न्यूज़ को एक ही जगह पर पढ़ना चाहते है तो www.timesofchhattisgarh.com की वेबसाइट खोलिए.

समाचार लोड हो रहा है, कृपया प्रतीक्षा करें...
Disclaimer : timesofchhattisgarh.com का इस लेख के प्रकाशक के साथ ना कोई संबंध है और ना ही कोई समर्थन.
हमारे वेबसाइट पोर्टल की सामग्री केवल सूचना के उद्देश्यों के लिए है और किसी भी जानकारी की सटीकता, पर्याप्तता या पूर्णता की गारंटी नहीं देता है। किसी भी त्रुटि या चूक के लिए या किसी भी टिप्पणी, प्रतिक्रिया और विज्ञापनों के लिए जिम्मेदार नहीं हैं।
रिटायर्ड डिप्टी कलेक्टर की बहू ने लगाई फांसी, रात में खाना बनाने को लेकर हुआ था विवाद, सुसाइड नोट भी बरामद..घरवालों ने लगाया प्रताड़ित करने का आरोप

बिलासपुर। रिटायर्ड डिप्टी कलेक्टर की बहू और बैंक मैनेजर की पत्नी ने फांसी लगाकर सुसाइड कर लिया। जांजगीर-चांपा जिले के पामगढ़ में रहने वाले टीचर राजकुमार जांगड़े की बेटी युक्तिरानी (29) से साल 2019 में हुई थी। शादी के बाद परिवार सहित रविकांत यदुनंदन नगर में रहता था। पिछले करीब 7 माह से रवि और उसकी पत्नी मोपका स्थित स्वर्ण रेसीडेंसी में रहने लगा था। उनकी 15 माह की बेटी भी है। बताया जा रहा है कि उसी दिन उसका पति भोपाल से ट्रेनिंग कर लौटा था। रात में खाना बनाने को लेकर उनके बीच विवाद हो गया। इसके बाद महिला ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने उसके पास से सुसाइड नोट भी बरामद किया है, जिसमें उसने परिवारवालों से माफी मांगी है और अपनी बच्ची का ध्यान रखने के लिए कहा है। मामला सरकंडा थाना क्षेत्र का है।

जानकारी के मुताबिक रात में वह अपनी बेटी को खिला रहा था और टीवी देख रहा था। रात करीब 10 बजे तक युक्तिरानी खाना नहीं बनाई थी। वह खाना बनाने के लिए किचन में गई थी। इस दौरान वह टीवी की आवाज तेज कर बच्ची को खिला रहा था। करीब आधे घंटे बाद वह किचन में गया, तब युक्तिरानी वहां नहीं थी।

वहीं, बाजू के बेडरूम का दरवाजा अंदर से बंद था। उसने काफी आवाज लगाया। लेकिन, अंदर से कोई आहट सुनाई नहीं दी। तब वह खिड़की से झांक कर देखा तो युक्तिरानी दुपट्‌टे से फंदे पर झूल रही थी। इसके बाद उसने अपने पापा और ससुर सहित अन्य लोगों को घटना की जानकारी दी।

पुलिस को देर रात महिला के फांसी लगाने की जानकारी मिली थी, तब पुलिस की टीम मौके पर पहुंची थी। इस दौरान रविकांत ने उसे फांसी के फंदे से नीचे उतार दिया था। पुलिस पहुंची, तब मायकेवाले भी पहुंच गए थे। इस दौरान मायकेवालों ने आरोप लगाते हुए रविकांत की जमकर पिटाई भी की। 

https://www.khabar36.com/daughter-in-law-of-retired-deputy-collector-hanged/