Get all latest Chhattisgarh Hindi News in one Place. अगर आप छत्तीसगढ़ के सभी न्यूज़ को एक ही जगह पर पढ़ना चाहते है तो www.timesofchhattisgarh.com की वेबसाइट खोलिए.

समाचार लोड हो रहा है, कृपया प्रतीक्षा करें...
Disclaimer : timesofchhattisgarh.com का इस लेख के प्रकाशक के साथ ना कोई संबंध है और ना ही कोई समर्थन.
हमारे वेबसाइट पोर्टल की सामग्री केवल सूचना के उद्देश्यों के लिए है और किसी भी जानकारी की सटीकता, पर्याप्तता या पूर्णता की गारंटी नहीं देता है। किसी भी त्रुटि या चूक के लिए या किसी भी टिप्पणी, प्रतिक्रिया और विज्ञापनों के लिए जिम्मेदार नहीं हैं।
लोकसभा चुनाव प्रदेश प्रभारी डॉ. महेन्द्र सिंह ने गोविंदपुरा में कार्यकर्ता सम्मेलन को किया संबोधित

भोपाल
प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी ने हर बूथ पर 370 वोट बढ़ाने का आह्वान किया है। यहां गोविंदपुरा विधानसभा के हर बूथ पर मुझे 370 वोट बढ़ाने की लहर दिखाई दे रही है। भोपाल लोकसभा के चुनाव में यही लहर भाजपा को गोविंदपुरा विधानसभा से बड़ी जीत दिलाएगी। यह बात प्रदेश के लोकसभा चुनाव प्रभारी डॉ. महेंद्र सिंह ने मंगलवार को अवधपुरी में आयोजित गोविंदपुरा विधानसभा के कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित करते हुए कही।

कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए डॉ. महेंद्र सिंह ने कहा कि देश में जितने भी दल राजनीति में सक्रिय हैं, उनमें से भारतीय जनता पार्टी सबसे अलग है। भारतीय जनता पार्टी कार्यकर्ताओं पर आधारित दल है और कार्यकर्ता ही उसे चलाते हैं। डॉ. सिंह ने कहा कि कार्यकर्ताओं की बदौलत ही भारतीय जनता पार्टी आज दुनिया का सबसे बड़ा राजनीतिक दल बन सका है। उन्होंने कहा कि गोविंदपुरा विधानसभा का हर कार्यकर्ता भारतीय जनता पार्टी का निष्ठावान सिपाही है। पार्टी और उसकी विचारधारा के लिए हर कार्यकर्ता दिन-रात सक्रिय रहता है। डॉ. सिंह ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने भाजपा की डबल इंजन सरकार की योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाया है और हर पात्र व्यक्ति को इन योजनाओं का लाभ मिल सके, यह सुनिश्चित किया है। उन्होंने कहा कि यह इन्हीं परिश्रमी और लगनशील कार्यकर्ताओं की मेहनत का परिणाम है कि आज गोविंदपुरा विधानसभा में हर मतदाता का मन कमलमय दिखाई दे रहा है। कार्यकर्ताओं के परिश्रम के बल पर भारतीय जनता पार्टी लोकसभा चुनाव में प्रचंड जीत हासिल करेगी और पार्टी की इस जीत में गोविंदपुरा विधानसभा के कार्यकर्ताओं की महत्वपूर्ण भूमिका रहने वाली है।

विधानसभा स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन में भोपाल लोकसभा से भाजपा प्रत्याशी श्री आलोक शर्मा, लोकसभा संयोजक एवं पूर्व सांसद श्री आलोक संजर, भोपाल महापौर श्रीमती मालती राय, जिला अध्यक्ष श्री सुमित पचौरी एवं बड़ी संख्या में भारतीय जनता पार्टी के देवतुल्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।

The post लोकसभा चुनाव प्रदेश प्रभारी डॉ. महेन्द्र सिंह ने गोविंदपुरा में कार्यकर्ता सम्मेलन को किया संबोधित first appeared on .

The post लोकसभा चुनाव प्रदेश प्रभारी डॉ. महेन्द्र सिंह ने गोविंदपुरा में कार्यकर्ता सम्मेलन को किया संबोधित appeared first on .

https://www.kadwaghut.com/?p=140700