Get all latest Chhattisgarh Hindi News in one Place. अगर आप छत्तीसगढ़ के सभी न्यूज़ को एक ही जगह पर पढ़ना चाहते है तो www.timesofchhattisgarh.com की वेबसाइट खोलिए.

समाचार लोड हो रहा है, कृपया प्रतीक्षा करें...
Disclaimer : timesofchhattisgarh.com का इस लेख के प्रकाशक के साथ ना कोई संबंध है और ना ही कोई समर्थन.
हमारे वेबसाइट पोर्टल की सामग्री केवल सूचना के उद्देश्यों के लिए है और किसी भी जानकारी की सटीकता, पर्याप्तता या पूर्णता की गारंटी नहीं देता है। किसी भी त्रुटि या चूक के लिए या किसी भी टिप्पणी, प्रतिक्रिया और विज्ञापनों के लिए जिम्मेदार नहीं हैं।
साय से केंद्रीय कृषि मंत्री अर्जुन मुंडा ने की शिष्टाचार मुलाकात

रायपुर 09 जनवरी।छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से आज शाम यहां केंद्रीय कृषि और किसान कल्याण मंत्री अर्जुन मुंडा ने शिष्टाचार मुलाकात की।

   श्री साय को केंद्रीय मंत्री श्री मुंडा ने छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री का पदभार ग्रहण करने पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। इस दौरान मुख्यमंत्री श्री साय ने श्री मुंडा को स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया।

   इस अवसर पर मौजूद उपमुख्यमंत्री अरूण साव को भी केन्द्रीय मंत्री श्री मुंडा ने नए दायित्व के लिए बधाई और शुभकामनाएं दी। केंद्रीय मंत्री श्री मुंडा ने कहा कि श्री साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ प्रगति के पथ पर लगातार अग्रसर रहेगा। श्री साय ने श्री मुंडा के प्रति आभार व्यक्त किया।

The post साय से केंद्रीय कृषि मंत्री अर्जुन मुंडा ने की शिष्टाचार मुलाकात appeared first on CG News | Chhattisgarh News.

https://cgnews.in/archives/76935