Get all latest Chhattisgarh Hindi News in one Place. अगर आप छत्तीसगढ़ के सभी न्यूज़ को एक ही जगह पर पढ़ना चाहते है तो www.timesofchhattisgarh.com की वेबसाइट खोलिए.

समाचार लोड हो रहा है, कृपया प्रतीक्षा करें...
Disclaimer : timesofchhattisgarh.com का इस लेख के प्रकाशक के साथ ना कोई संबंध है और ना ही कोई समर्थन.
हमारे वेबसाइट पोर्टल की सामग्री केवल सूचना के उद्देश्यों के लिए है और किसी भी जानकारी की सटीकता, पर्याप्तता या पूर्णता की गारंटी नहीं देता है। किसी भी त्रुटि या चूक के लिए या किसी भी टिप्पणी, प्रतिक्रिया और विज्ञापनों के लिए जिम्मेदार नहीं हैं।
सारंगपुर के अनेक कांग्रेसी भाजपा में शामिल

( अमिताभ पाण्डेय )
भोपाल।

 मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव  गत दिवस राजगढ जिले के तहसील मुख्यालय सारंगपुर पहुंचे। राज्य शासन के मंत्री और स्थानीय विधायक गौतम टेटवाल के नेतृत्व में भाजपा नेताओं ने उनका जोरदार स्वागत किया। इस अवसर पर श्री यादव ने सारंगपुर विधानसभा क्षेत्र के भाजपा कार्यकर्ताओं की बैठक को संबोधित किया। उन्होंने लोकसभा चुनाव में राजगढ़ संसदीय क्षेत्र के भाजपा प्रत्याशी रोडमल नागर को विजय बनाने का संकल्प कार्यकर्ताओं को दिलवाया।

इस अवसर पर नगर की धार्मिक एवं सामाजिक  संस्था महादेव मित्र मंडल के अध्यक्ष संजय विजयवर्गीय ने बड़ी संख्या में कांग्रेस पदाधिकारियों के साथ भाजपा में शामिल होने की घोषणा की।
 श्री विजयवर्गीय ने  कपिल मुनि की पावन तपोस्थली  पर सारंगपुर में आगमन पर मुख्यमंत्री को भगवान कपिलेश्वर महादेव का चित्र भेंट किया
 मुख्यमंत्री यादव के समक्ष भाजपा में शामिल होने वालों में सारंगपुर के वार्ड नंबर 9 से पूर्व पार्षद सतीश गिरजे, वैश्य समाज के नगर अध्यक्ष राजेंद्र गुप्ता, जिला कांग्रेस के पूर्व महामंत्री ओमप्रकाश साहू, पूर्व शहर कांग्रेस अध्यक्ष राधेश्याम राठौर, ब्लॉक कांग्रेस महासचिव देवी सिंह लवंशी, युवा कांग्रेस नेता सोनू राठौर भी शामिल हैं।

The post सारंगपुर के अनेक कांग्रेसी भाजपा में शामिल first appeared on .

The post सारंगपुर के अनेक कांग्रेसी भाजपा में शामिल appeared first on .

https://www.kadwaghut.com/?p=140561