Get all latest Chhattisgarh Hindi News in one Place. अगर आप छत्तीसगढ़ के सभी न्यूज़ को एक ही जगह पर पढ़ना चाहते है तो www.timesofchhattisgarh.com की वेबसाइट खोलिए.

समाचार लोड हो रहा है, कृपया प्रतीक्षा करें...
Disclaimer : timesofchhattisgarh.com का इस लेख के प्रकाशक के साथ ना कोई संबंध है और ना ही कोई समर्थन.
हमारे वेबसाइट पोर्टल की सामग्री केवल सूचना के उद्देश्यों के लिए है और किसी भी जानकारी की सटीकता, पर्याप्तता या पूर्णता की गारंटी नहीं देता है। किसी भी त्रुटि या चूक के लिए या किसी भी टिप्पणी, प्रतिक्रिया और विज्ञापनों के लिए जिम्मेदार नहीं हैं।
13 फरवरी को मकर राशि से कुंभ राशि में गोचर करेंगे ग्रहों के राजा सूर्य, इन लोगों की चमकेगी किस्मत

ज्योतिषशास्त्र में फरवरी 2023 का महीना बहुत ही महत्वूपर्ण होने जा रहा है। माना जा रहा है कि ग्रहों के राजा सूर्य 13 फरवरी को राशि परिवर्तन  कर मकर राशि से कुंभ राशि में गोचर करेंगे। आपको पता हो कि कुंभ राशि में पहले से ही शनिदेव मौजूद हैं, ऐसे में अगले महीने कुंभ राशि में दो शत्रु ग्रहों का योग्य बनने जा रहा है। शनिदेव सूर्य के पुत्र हैं लेकिन दोनों को एक-दूसरे का दुश्मन ग्रह माना गया है। यह शत्रु योग 14 मार्च तक रहेगा। इससे पहले 7 फरवरी को बुध राशि परिवर्तन कर मकर राशि में आएंगे और माह के अंत में 15 फरवरी को शुक्र का राशि परिवर्तन होगा। चूंकि ज्योतिषीय गणना और राशिफल में ग्रहों-नक्षत्रों के योग्य व चाल को महत्वपूर्ण माना गया है। जब भी कोई ग्रह राशि परिवर्तन करता है तो इसका असर सभी 12 राशियों के जातकों पर देखने को मिलेगा। 13 फरवरी का सूर्य राशि परिवर्तन कुछ राशियों के लिए अच्छे परिणाम देने वाला होगा तो कुछ के लिए परेशानियां बढ़ाने वाला। आइए जानते हैं सभी 12 राशियों पर इसका प्रभाव/(फरवरी राशिफल):

1. मेष राशि- मेष राशि वालों को इस महीने वाहन, भूमि, क्रय-विक्रय से लाभ होगा, यश में वृद्धि होगी। वित्तीय स्थिति में सुधार होगा। अटके हुए धन की वापसी हो सकती है। अगर आप किसी कार्य में सफलता पाने का प्रयास कर रहे हैं तो आपका कार्य पूर्ण होगा। जिस चीज की जरूरत होगी उसकी उपलब्धता होगी। मां लक्ष्मी की फरवरी महीने में आप पर विशेष कृपा रहेगी। कुल मिलाकर मेष राशि के जातकों के लिए फरवरी महीना अति शुभ रहने वाला है। 

2. वृषभ राशि- वृषभ राशि वालों के लिए फरवरी का महीना अनुकूल रहने वाला है। इस दौरान आपको सुखद समाचार मिलने के योग हैं। आय में आशातीत बढ़ोतरी संभव है। शेयर मार्केट में निवेश करने वालों को मुनाफा होगा। व्यापारी वर्ग के लिए यह महीना मुनाफा भरा रहेगा।

3. मिथुन राशि- इस राशि के जातकों के लिए यह महीना थोड़ी मुश्किल रहने वाला है। संघर्ष के बाद सफलता मिलेगी। कार्य क्षेत्र में बाधा उत्पन्न होगी। थोड़ी सावधानी से कार्य करें।

4. कर्क राशि- कर्कवालों के लिए यह महीना आर्थिक दृष्टि से बेहतर रहेगा। मित्रों के सहयोग से कारोबार में वृद्धि होगी। शनि की ढैय्या चलेगी। स्थिति सामान्य रहेगी। 

5. सिंह राशि- इस महीने  के मध्य तक घरेलू समस्याओं का समाधान होगा। रुका हुआ या दिया हुआ धन वापस मिलने के योग बनेंगे। धन लाभ होगा।

6.  कन्या राशि- आर्थिक उन्नति होगी। कारोबार या नौकरी में लोगों का सहयोग प्राप्त होगा। पत्नी के स्वास्थ्य की चिंता रहेगी। सेहत का खयाल रखें।

7. तुला राशि- तुला राशि वालों के लिए फरवरी का महीना परेशानी बढ़ाने वाला होगा। विश्वासघात हो सकता है। कठिन परिश्रम के बाद भी असफलता देखने को मिलेगी। आर्थिक लाभ के योग नहीं हैं।

8. वृश्चिक राशि- वृश्चिक राशि वालों के लिए फरवरी का महीना बेहद शुभ रहने वाला है। इस माह में आपके जीवन में खुशियां आएंगी। भूमि, भवन या वाहन की खरीदारी संभव है। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। व्यापार को गति मिलेगी। बिगड़ा काम बन सकता है।

9. धनु राशि- धनु राशि वालों के लिए ग्रहों की स्थिति फरवरी महीने में अति शुभ रहने वाली है। आर्थिक मोर्चे पर आपको इस माह में आपको जबरदस्त लाभ मिलेगा। शेयर मार्केट से जुड़े लोगों को मुनाफा होगा। धन लाभ के योग बनेंगे।

10. मकर राशि- सूर्य व अन्य ग्रहों के राशि परिवर्तन से मानसिक कष्ट रहेगा। प्रियजनों  का सहयोग मिलेगा। संतान को लेकर चिंता बढ़ सकती है।

11. कुंभ राशि- कुंभ राशि वालों के लिए फरवरी माह बेहद शुभ रहने वाला है। करियर में अपार सफलता मिलने के योग हैं। कार्यस्थल पर नई जिम्मेदारी मिल सकती है। आय में वृद्धि होगी। व्यापारियों को मुनाफा होगा।

12. मीन राशि- संतान की शिक्षा व प्रगति के लिए यह माह शुभ रहेगा। मान-सम्मान में वृद्धि होगी। आपके कार्य से प्रसन्न होकर लोक यशगान करेंगे।

The post 13 फरवरी को मकर राशि से कुंभ राशि में गोचर करेंगे ग्रहों के राजा सूर्य, इन लोगों की चमकेगी किस्मत appeared first on CG News | Chhattisgarh News.

https://cgnews.in/archives/46594