Close Menu
    What's Hot

    अवैध रूप से शराब परिवहन करते हुए 115 पौवा देशी शराब के साथ एक आरोपी गिरफ्तार

    October 11, 2026

    नेहरू कॉलेज रोड पर चाकू लहराकर लोगों को धमका रहा युवक गिरफ्तार

    October 11, 2026

    पुरानी रंजिश को लेकर महिला और बच्चों को चाकू दिखाकर धमकाने वाला आरोपी गिरफ्तार

    October 11, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    Facebook X (Twitter) Instagram
    टाइम्स ऑफ छत्तीसगढ़
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • छत्तीसगढ़
    • राजनीति
    • खेल
    • बिजनेस
    • शिक्षा
    • रोजगार
    • सिनेमा
    टाइम्स ऑफ छत्तीसगढ़
    Home » 17 दिसंबर को जंतर-मंतर में शिवसेना का प्रदर्शन, हिंदू राष्ट्र व गौ-हत्या बंद करने की मांग : कमल सोनी
    छत्तीसगढ़

    17 दिसंबर को जंतर-मंतर में शिवसेना का प्रदर्शन, हिंदू राष्ट्र व गौ-हत्या बंद करने की मांग : कमल सोनी

    timesofcgBy timesofcgDecember 13, 2025No Comments2 Mins Read
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Telegram Email

    राजनांदगांव। शिवसेना द्वारा देश को हिंदू राष्ट्र घोषित करने और गौ-हत्या पर पूर्ण प्रतिबंध की मांग को लेकर 17 दिसंबर को दिल्ली के जंतर-मंतर में एक दिवसीय धरना-प्रदर्शन किया जाएगा। शिवसेना के प्रदेश सचिव कमल सोनी ने बताया कि कार्यक्रम में राजनांदगांव जिले सहित प्रदेशभर से बड़ी संख्या में शिवसैनिक शामिल होंगे।
    कमल सोनी ने कहा कि दंतेवाड़ा से राजधानी रायपुर तक चार दिवसीय हिंदू राष्ट्र मोर्चा के सफल आयोजन के बाद अब राष्ट्रीय स्तर पर आंदोलन को आगे बढ़ाते हुए दिल्ली में प्रदर्शन किया जा रहा है। शिवसेना द्वारा पूरे प्रदेश में हिंदू राष्ट्र, गौ-रक्षा, गौ-हत्या बंद करने और गौमाता को राजमाता घोषित करने की मांग को लेकर लाखों की संख्या में महा हस्ताक्षर अभियान भी चलाया जा रहा है। साथ ही गांव-गांव स्थित गौठानों को गौशाला में परिवर्तित कर वहां दो कर्मचारियों की नियुक्ति की मांग की जा रही है।
    प्रदेश सचिव ने बताया कि शिवसेना प्रदेश प्रमुख धनंजय सिंह परिहार के नेतृत्व में हिंदू राष्ट्र, गौ-रक्षा सहित विभिन्न मांगों को लेकर पूर्व में भी जंतर-मंतर पर धरना दिया जा चुका है। 17 दिसंबर को होने वाले महा धरने में समान नागरिक संहिता लागू करने, सीएए-एनआरसी पूरे देश में लागू करने, जनसंख्या नियंत्रण कानून बनाने, धार्मिक स्थलों के दुरुपयोग पर सख्त कार्रवाई, मदरसों को मिलने वाली सरकारी व विदेशी सहायता बंद करने, दंगाइयों पर कठोर दंड, कानून-व्यवस्था के लिए केंद्र को विशेष अधिकार, कश्मीर में बसाहट को प्रोत्साहन, नागरिकों को हथियार लाइसेंस, आवश्यक वस्तुओं की कीमतों पर नियंत्रण और पेट्रोलियम उत्पादों पर कर समाप्त करने जैसी मांगें प्रमुख रहेंगी।
    शिवसेना जिला प्रमुख आकाश सोनी ने बताया कि जिले व ब्लॉक तथा विधानसभा स्तर के पदाधिकारी चंद्रेश बघेल, संजय सरपे, मुकेश साहू, नीलकंठ यादव, संजय यादव, थरवेतन साहू, हरेंद्र मालेकर सहित सभी कार्यकर्ताओं ने कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील की है।
    प्रदेश सचिव कमल सोनी ने कहा कि प्रदेशभर से शिवसैनिक दिल्ली पहुंचकर धरना-प्रदर्शन के माध्यम से सरकार का ध्यान आकर्षित करेंगे और मांगों को जल्द पूरा कराने का प्रयास करेंगे।

    Share. Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Telegram Email

    Related Posts

    मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे की मांग को लेकर कांग्रेस ने सौंपा ज्ञापन

    October 11, 2026

    निर्माण कार्यों में सिटीजन इनफार्मेशन बोर्ड लगाना अनिवार्य करें : अशोक फड़नवीस

    October 9, 2026

    कांग्रेस नेता आसिफ अली ने डीआरएम से अंडरब्रिज निर्माण में तेजी लाने की मांग रखी

    October 9, 2026

    जिला कांग्रेस का हल्लाबोल : ‘वोट चोर, गद्दी छोड़ो’ के नारों से गूंजा शहर, पुतला फूंका

    October 8, 2026

    वोट बचाओ-देश बचाओ मार्च में शहर कांग्रेस का उग्र प्रदर्शन, ज्ञानेश कुमार का पुतला दहन

    October 8, 2026

    तेलीबाँधा सिर्फ एक चौक का नाम नहीं, साहू समाज की आस्था, पहचान और गौरव है : ओमप्रकाश साहू

    October 7, 2026
    Top Posts

    नवोदय विद्यालय डोंगरगढ़ में मेगा टिंकरिंग डे, विद्यार्थियों ने बनाया वैक्यूम क्लीनर

    August 14, 2025

    अपराध दर्ज करना समस्या का हल नहीं, अन्नदाताओं को खाद संकट से निजात दिलाए प्रशासन : शिवसेना

    August 14, 2025

    भारत का विभाजन इतिहास की एक गहरी पीड़ा : विष्णु देव साय

    August 14, 2025

    स्व. कुमार दिलीप सिंह जूदेव सनातन धर्म के सच्चे ध्वजवाहक : विष्णुदेव साय

    August 14, 2025

    27 अगस्त तक कर सकेंगे नवोदय कक्षा 6वीं प्रवेश परीक्षा के लिए पंजीयन

    August 14, 2025

    शिव वर्मा विश्व हिंदू परिषद के नगर अध्यक्ष नियुक्त

    August 14, 2025
    Stay In Touch
    • Facebook
    • YouTube
    • WhatsApp
    • Twitter
    • Instagram
    • Telegram
    copyright © 2026 टाइम्स ऑफ छत्तीसगढ़
    • Home
    • छत्तीसगढ़
    • देश
    • विदेश
    • राजनीति
    • शिक्षा
    • खेल
    • रोजगार
    • बिजनेस
    • सिनेमा

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.