Get all latest Chhattisgarh Hindi News in one Place. अगर आप छत्तीसगढ़ के सभी न्यूज़ को एक ही जगह पर पढ़ना चाहते है तो www.timesofchhattisgarh.com की वेबसाइट खोलिए.

समाचार लोड हो रहा है, कृपया प्रतीक्षा करें...
Disclaimer : timesofchhattisgarh.com का इस लेख के प्रकाशक के साथ ना कोई संबंध है और ना ही कोई समर्थन.
हमारे वेबसाइट पोर्टल की सामग्री केवल सूचना के उद्देश्यों के लिए है और किसी भी जानकारी की सटीकता, पर्याप्तता या पूर्णता की गारंटी नहीं देता है। किसी भी त्रुटि या चूक के लिए या किसी भी टिप्पणी, प्रतिक्रिया और विज्ञापनों के लिए जिम्मेदार नहीं हैं।
22 April Love Horoscope : इन राशि वालों का हो सकता है विवाद, एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर की संभावना, इन्हें मिलेगी खुशी, जानिए आज कैसा रहेगा आपका दिन ?

Love Horoscope : लव राशिफल में आज हम 22 अप्रैल 2024 सोमवार की बात कर रहे हैं। प्रेममय जीवन (Love Life) के लिए मेष, वृष, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन राशियों के जातकों के लिए आज का दिन कैसा रहेगा ? प्रेमी-प्रेमिका और कपल्स के बीच आपसी रिश्ता मजबूती की ओर बढ़ेगा या फिर किसी तरह की रुकावट आने वाली है ? आइए जानते हैं आज लव राशिफल…

मेष

मेष राशि वाले जातकों के लिए आज खुद से प्रेम करने का दिन हैं। जीवनसाथी और लिव इन पार्टनर के साथ आपका विवाद हो सकता हैं। कोई पुराना मामला शांति से सुलझाने का प्रयास करेंगे, लेकिन सफलता की संभावना कम हैं। परिवार के लोगों का सहयोग मिलेगा। सिंगल लोग पार्टनर को प्रपोज कर सकते हैं।

वृष

वृष राशि वाले जातकों के लिए आज का दिन प्यार और स्नेह से भरा रहने की संभावना हैं। छोटी-छोटी बातों पर लिव इन पार्टनर के साथ झगड़ा रिश्ते में खटास ला सकता हैं। छोटा सा झगड़ा बड़े विवाद में बदल सकता है, जिससे मानसिक तनाव की स्तिथि बनी रहेगी। नए प्रेम-प्रस्ताव पर आज विचार न करें।

22 April Horoscope : सिंह राशि के जातकों को होगी स्वास्थ्य से जुड़ी चिंता, कन्या वालों को मिलेगा कुछ नया सीखने, जानिए अपना राशिफल …

मिथुन

मिथुन राशि वाले जातक आज लिव इन रिश्ते में खुशी महसूस कर सकेंगे। जीवनसाथी का सहयोग मिलने की उम्मीद हैं। आज आपके प्रेम जीवन में चल रही कोई बाधा दूर हो सकती हैं। बिना झिझक के अपनी बात पार्टनर से शेयर करने की हिम्मत जुटा सकेंगे। सिंगल जातकों को शादी का प्रस्ताव मिल सकते हैं।

कर्क

कर्क राशि वाले जातकों का आज का दिन प्रेम जीवन सुखद रहने की संभावना हैं। आज आप किसी को प्रपोज कर सकते हैं, सफलता मिलने की अधिक उम्मीद हैं। ध्यान रखें, जबरदस्ती प्यार के लिए किसी को मजबूर करने से आपकी मित्रता भी खराब हो सकती हैं। पहले से रिश्ते में हैं, तो आज शारीरिक सुख का योग हैं।

सिंह

सिंह राशि वाले जातकों का आज जीवनसाथी के साथ किसी मांगलिक कार्यक्रम में जाने का योग बन रहा हैं। धार्मिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी। पार्टनर के साथ संबंध मधुर रहने की संभावना हैं। आज से शुरू हुआ रिश्ता लंबा टिकने की संभावना बहुत कम हैं। इसलिए नए प्रेम-प्रस्तावों पर आज गौर करना उचित नहीं हैं।

22 अप्रैल महाकाल आरती: भांग, चंदन और आभूषणों से बाबा महाकाल का श्रृंगार, यहां कीजिए दर्शन

कन्या

कन्या राशि के जातक आज प्यार के मामले में भाग्यशाली दिखाई दे रहे हैं। आज आपको अपने पार्टनर की तरफ से कोई खूबसूरत सरप्राइज मिल सकता हैं। पति-पत्नी अपने-अपने काम में व्यस्त रहेंगे और एक-दूसरे को समय देने में असमर्थ रहेंगे। सिंगल जातकों का दिन आज भी खाली रहने वाला हैं।

तुला

तुला राशि वाले जातकों को अपने पार्टनर का भरपूर सहयोग मिल सकता हैं। शुभ समाचार मिल सकता है। पार्टनर के स्वास्थ्य को लेकर चिंता रहेगी। पति-पत्नी के बीच तालमेल बना रहेगा। आज आपके विपरीत लिंग का कोई व्यक्ति आपके करीब आ सकता है।

वृश्चिक

वृश्चिक राशि वाले जातक आज पार्टनर के लिए पर्याप्त समय निकालें नहीं तो रिश्ते में नजदीकियां धीरे-धीरे कम होने लगेंगी। पति-पत्नी आज यात्रा करने का प्लान बनाएंगे, लेकिन ऑफिस में काम ज्यादा होने के कारण यह प्लान कैंसिल करना पड़ेगा।

हनुमान जयंती के दिन करें ये अचूक उपाय, ये प्रतीक चिह्न घर लाकर स्थापित करें …

धनु

धनु राशि वालों का आज पति-पत्नी के बीच वाद-विवाद हो सकता है। आज एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर की संभावना है। आज आपको पार्टनर से उपहार मिल सकता है। पार्टनर के साथ मन की बात शेयर कर पाएंगे। पार्टनर को किसी भी तरह से जबरदस्ती न करें। विवाद हो सकता है।

मकर

मकर राशि वाले जातकों को आज का दिन परेशान कर रहा है और आगे भी करता रहेगा। सब कुछ भूलकर आगे बढ़ने की कोशिश करें। क्योंकि बीते दिनों की यादें आपके लिए जहरीली साबित हो सकती हैं। पति-पत्नी को भी वर्तमान समय में बीती बातों पर बात नहीं करनी चाहिए।

कुंभ

कुंभ राशि वाले जातकों के लव लाइफ के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा। संतान पक्ष से शुभ समाचार मिल सकता है। पार्टनर से खुशी मिलेगी। पति-पत्नी के बीच तालमेल बना रहेगा। अगर आप किसी को प्रपोज करना चाहते हैं तो कर सकते हैं। आपका प्रस्ताव स्वीकार किया जा सकता है। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा।

मीन

मीन राशि वाले जातक अपने प्यार पर काबू रखें, जरूरत से ज्यादा प्यार आपके लिए घातक हो सकता है। रिश्ता बनने से पहले ही टूट सकता है। पति-पत्नी को एक-दूसरे पर किसी भी तरह के आरोप लगाने से पहले अच्छी तरह सोच-विचार कर लेना चाहिए।

Lalluram.Com के व्हाट्सएप चैनल को Follow करना न भूलें.
Read More:- https://whatsapp.com/channel/0029Va9ikmL6RGJ8hkYEFC2H

https://lalluram.com/love-horoscope-aaj-ka-love-rashifal-22-april-2024/