Get all latest Chhattisgarh Hindi News in one Place. अगर आप छत्तीसगढ़ के सभी न्यूज़ को एक ही जगह पर पढ़ना चाहते है तो www.timesofchhattisgarh.com की वेबसाइट खोलिए.

समाचार लोड हो रहा है, कृपया प्रतीक्षा करें...
Disclaimer : timesofchhattisgarh.com का इस लेख के प्रकाशक के साथ ना कोई संबंध है और ना ही कोई समर्थन.
हमारे वेबसाइट पोर्टल की सामग्री केवल सूचना के उद्देश्यों के लिए है और किसी भी जानकारी की सटीकता, पर्याप्तता या पूर्णता की गारंटी नहीं देता है। किसी भी त्रुटि या चूक के लिए या किसी भी टिप्पणी, प्रतिक्रिया और विज्ञापनों के लिए जिम्मेदार नहीं हैं।
35 साल से रूका बिलासपुर का विकास..पायलट ने किया विशाल आमसभा को संबोधित..कहा..अब जाति धर्म, मंगलसूत्र को बनाया जुमला

बिलासपुर— प्रदेश कांग्रेस प्रभारी और राष्ट्रीय महासचिव सचिन पायलट ने बेलतरा विधानसभा स्थित सेमरताल में विशाल आमसभा को संबोधित किया। निर्धारित समय से करीब दो घंटा देरी से पहुंचे सचिन पायलट के पहले लोकसभा प्रत्याशी देवेन्द्र यादव ने मंच से जनता को संबोधित किया। साथ ही भीड़ में पहुंचकर जीत का आशीर्वाद मांगा। सचिन पायलट ने केन्द्र सरकार पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि पिछले दस सालों में भाजपा की केन्द्र सरकार ने केवल जुमलेबाजी किया है। अब पांच साल और मांग रहे हैं। यह जानते हुए भी कि पिछले 35 सालों से बिलासपुर लोकसभा पर भाजपा का कब्जा है। लेकिन विकास  के नाम पर बिलासपुर के साथ अन्याय हुआ। जनता के आशीर्वाद से देवेन्द्र यादव संसद में बिलासपुर की आवाज बुलन्द करेंगे।

बेलतरा विधानसभा स्थित सेमरताल के स्कूल मैदान में प्रदेश कांग्रेस प्रभारी सचिन पायलट ने करीब साढ़े चार हजार से अधिक भीड़ को संबोधित किया। सचिन पायलट ने भाषण की शुरूआत हंसी मजाक के साथ किया। उन्होने कहा कि देवेन्द्र और विजय माइक छोड़ नहीं रहे हैं। ऐसी सूरत में मेरा जनता और इनके बीच आना ठीक नहीं। इतना सुनते ही देवेद्र यादव और विजय केशरवानी ने डायस सचिन पायलट के हवाले किया। पायलट ने आते ही कहा कि यह चुनाव बहुत ही महत्वपूर्ण है। दिल्ली में जो सरकार बैठी है उसका मूल्यांकन करनाे का समय है। जिम्मेदार नागरिक होने के नाते हमें यह समझना होगा कि उन्होंने हमसे जो वादा किया उसे निभाया है।

पायलट ने बताया कि पिछले 10 साल में केंद्र सरकार ने जनता को सिर्फ जुमले दिए हैं।  आज जब चुनाव सामने आ गया तो भारतीय जनता पार्टी के नेता जनता से 5 साल और मांग रहे हैं। उन्होने बताया कि बिलासपुर लोकसभा सीट पर लंबे समय से भारतीय जनता पार्टी प्रत्याशी का कब्जा है। बावजूद इसके बिलासपुर का समग्र विकास नहीं हुआ। संसद पहुंचकर अपने क्षेत्र का प्रतिनिधित्यव करना सौभाग्य की बात है। यह सौभाग्य उन्हें भी मिला है। यदि सांसद दमदार हो तो सरकार किसकी है फर्क नहीं पड़ता है। क्षेत्र का विकास कोई रोक नहीं सकता है। देवेंद्र यादव में दम है और काम करने का जज्बा भी है। राहुल गांधी और कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने देवेन्द्र यादव को सोच समझकर खड़ा किया है। वह ऊर्जावान है। पूरा विश्वास है कि 7 मई को बिलासपुर लोकसभा की जनता आशीर्वाद देगी। और देवेन्द्र यादव दिल्ली में आपकी आवाज बनेंगे।

 केन्द्र की भाजपा सरकार पर निशाना साधते हुए सचिन ने कहा कि देश के संसाधनों को नाम मात्र की कीमत में चंद पूंजीपतियों को लुटाया जा रहा है। हवाई अड्डा, रेलवे स्टेशन, खदान, बिजली, कोयला, गेल,सेल,सभी कौ़ड़ियों के मोल पूजीपतियों को दिया जा रहा है। इतना ही नहीं प्रधानमंत्री ने पूंजीपतियों का 16 लाख करोड़ रूपया माफ कर दिया है। पिछले 10 सालों में अमीर और गरीब की खाई बढ़ गई है ।  बहुत बड़ी चिंता का कारण है।

भारत 140 करोड लोगों का मुल्क है। संविधान के अनुसार देश के संसाधनों पर सभी का समान अधिकार है। लेकिन भाजपा सरकार देश की पूंजी को चन्द उद्योगपतियों के हाथों गिरवी रख दिया है। सचिन पायल ने कहा कि हमने घोषणा पत्र में देश की गरीब महिलाओं के बीच एक लाख रूपया सालाना देने का वादा किया है। भारतीय जनता पार्टी ने 1000 का जुमला देकर जनता का वोट लूट लिया है। 5 महीने में प्रदेश सरकार ने दो महीना ही रूपया दिया है। लेकिन हमने फैसला किया है कि महंगाई के दौरान एक हजार रूपया कुछ नहीं होता है। अब देश की प्रत्येक परिवार की वरिष्ठ महिला के खाते में सालाना एक लाख रूपया डाला जाएगा। मतलब प्रत्येक महीने 8333 रुपए खाते में डाले जाएंगे । इससे परिवार की दैनिक जरूरते पूरी होंगी। महंगाई से राहत मिलेगी। हम महंगाई को दूर करने के लिए डीजल पेट्रोल,खाद्य सामाग्रियों की कीमतों पर लगाम लगाएंगे।

सचिन ने कहा दस साल पहले भाजपा नेता महंगाई डायन खाये जात का गाना गाते थे। आज दैनिक जरूरतों को पूरा करने वाले सभी सामानों की कीमत आसमान पर है। लेकिन भाजपा नेताओं के मुंह से महंगाई को लेकर मुंह नहीं खुल रहा है। उन्होने बताया कि महंगाई से किसानो की हालत मुश्किल हो गयी है। इसलिए कृषि सामानों की लागत मूल्य कम करेंगे। सबसे महत्वपूर्ण बात कि फसलों का न्यूनतम समर्थन मूल्य प्राथमिकता के साथ निश्चित किया जाएगा।

मनरेगा का जिक्र करते हुए सचिन ने बताया कि मनरेगा में काम पाना संवैधानिक अधिकार है। महंगाई बढ़ गयी है। लेकिन मजदूरों को आज भी सिर्फ 200 रूपया मजदूरी मिलती है। सरकार बनने के बाद मजदूरी को बढ़ाकर 400 रूपया जाएगा।

सचिन पायलट ने कहा भाजपा के पास विकास के नाम पर बताने को कुछ नहीं है। जनता भी इस बात को समझ रही है। इसलिए जनता का वोट लेने के लिए भाजपा नेता अफवाह फैला रहे हैं। मंगलसूत्र, भैंस और मकान छीनने की बात करने लगे है। जबकि सभी को मालूम है कि कांग्रेस सरकार ने हमेशा जनता को उनका अधिकार दिया है। मतदाता आयु राजीव गांधी सरकार ने 18 साल किया। गरीबों और मजदूरों को शासकीय पट्टा देकर जमीन मालिक बनाया। पंचायती राज लाने के साथ एससी,एसटी ओबीसी और महिलाओं को अधिकार दिया।

कांग्रेस नेता ने दुहराया कि भारतीय जनता पार्टी की सरकार बढ़ती बेरोजगारी, किसानों के मुद्दों को लेकर चुप है। लोगों का ध्यान विकास के मुद्दों से भटकाकर मंदिर- मस्जिद. हिंदू मुसलमान में उलझाना शुरू कर दिया है। जबकि देश की चिकित्सा व्यवस्था जर्जर है। शिक्षा की स्थिति दयनीय है। सचिन पायलट ने बताया कि यदि योग्य मजबूत निर्भीक और युवा नेता को दिल्ली भेजेंगे तो आपके अधिकारों की ना केवल रक्षा करेगा। बल्कि बिलासपुर के विकास को लेकर आपकी आवाज को संसद मे बुलंद करेगा।

सचिन ने कहा कि बदलाव का रूझान से भाजपा नेता परेशान हैं। झारखण्ड के मुख्यमंत्री को जेल में डाल दिया। केजरीवाल को झूठे मामले में फंसाकर कारागार भेज दिया है। कांग्रेस पार्टी के खातों को सील कर दिया है। नेताओं के पीछे ईडी और आईटी को लगा दिया है। उनकी बेचैनी को समझ सकता हूं..क्योंकि जनता ने बदलाव का बीड़ा उठा लिया है। और परिवर्तन होकर ही रहेगा।

 विशाल आम सभा का संचालन जिला कांग्रेस अध्यक्ष विजय केशरवानी ने किया। कार्यक्रम का आयोजन भी विजय केशरवानी की अगुवाई मे किया गया। उपस्थित करीब साढ़े चार हजार लोगों को देवेन्द्र यादव ने भी संबोधित किया।

सिर पर रखवाया हाथ

आभार प्रदर्शन के दौरान सचिन पायलट ने ब्लाक कांग्रेस अध्यक्ष झगरराम सूर्यवंशी का हाथ देवेन्द्र के सिर पर रखवाया और जीत का आशीर्वाद देने को कहा। मंच पर विजय केशरवानी समेत सुबोध हरितवाल, विजय जांगिड़, राजेन्द्र साहू, अंकित गौरहा, भुवनेश्वर यादव, रमेश कौशिक,सिद्धान्शु मिश्रा,संध्या तिवारी, शिल्पी तिवारी समेत दर्जनों नेता विशेष रूप से मौजूद थे।

 

https://www.cgwall.com/pilot-who-cheated-bilaspur-for-35-years/