Close Menu
    What's Hot

    अवैध रूप से शराब परिवहन करते हुए 115 पौवा देशी शराब के साथ एक आरोपी गिरफ्तार

    October 11, 2026

    नेहरू कॉलेज रोड पर चाकू लहराकर लोगों को धमका रहा युवक गिरफ्तार

    October 11, 2026

    पुरानी रंजिश को लेकर महिला और बच्चों को चाकू दिखाकर धमकाने वाला आरोपी गिरफ्तार

    October 11, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    Facebook X (Twitter) Instagram
    टाइम्स ऑफ छत्तीसगढ़
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • छत्तीसगढ़
    • राजनीति
    • खेल
    • बिजनेस
    • शिक्षा
    • रोजगार
    • सिनेमा
    टाइम्स ऑफ छत्तीसगढ़
    Home » 5वीं रुद्राक्षम् वेलफेयर सोसाइटी छत्तीसगढ़ हॉकी लीग : उत्तरप्रदेश और बिलासपुर ने बनाई सेमीफाइनल में जगह
    खेल

    5वीं रुद्राक्षम् वेलफेयर सोसाइटी छत्तीसगढ़ हॉकी लीग : उत्तरप्रदेश और बिलासपुर ने बनाई सेमीफाइनल में जगह

    timesofcgBy timesofcgDecember 23, 2025No Comments2 Mins Read
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Telegram Email

    राजनांदगांव। 5वीं रुद्राक्षम् वेलफेयर सोसाइटी छत्तीसगढ़ हॉकी लीग अखिल भारतीय प्रतियोगिता के दूसरे दिन तीन रोमांचक मुकाबले खेले गए। महिला और बालक वर्ग के मैचों ने दर्शकों को रोमांच का पूरा अनुभव कराया।
    महिला वर्ग के पहले मैच में दीनदयाल चैलेंजर्स ने चिखली ड्रैगन्स को 2-2 की बराबरी के बाद शूटआउट में 3-2 से हराया। दीनदयाल चैलेंजर्स की ओर से घानिष्ठा साहू और कनक मरकाम ने 2-2 गोल किए जबकि ममता साहू ने एक गोल किया। चिखली ड्रैगन्स की तरफ से पुष्पीता साहू ने 3 गोल और रौशनी पटेल ने 1 गोल दागा।
    बालक वर्ग के पहले मैच में उत्तरप्रदेश ने राजनांदगांव को 6-2 से पराजित किया। उत्तरप्रदेश की ओर से हिमांशु, पुनीत पाल, देवेंद्र सिंह, नितिन, लक्की और शिवम ने 1-1 गोल किया। राजनांदगांव की ओर से शुभम साहू और नरेंद्र निषाद ने 1-1 गोल दागा।
    दूसरे बालक वर्ग के मैच में स्टेट सेंटर ऑफ एक्सीलेंस, बिलासपुर ने अमरावती को 6-5 से हराकर जीत दर्ज की। बिलासपुर की ओर से ओम यादव ने चार और आनंद सूर्यवंशी ने दो गोल किए। अमरावती की तरफ से उज्जैर मोहम्मद ने पांच गोल किए।
    एसईसीएल बेस्ट दर्शक का पुरस्कार दीनदयाल वार्ड क्रमांक 06 निवासी अनुराग कापकार को दिया गया। उत्कृष्ट खेल प्रदर्शन के लिए बालिका वर्ग में घानिष्ठा साहू और पुष्पीता साहू को पुरस्कृत किया गया। बालक वर्ग में बिलासपुर टीम से आनंद सूर्यवंशी और उत्तरप्रदेश टीम से हिमांशु को सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी का अवॉर्ड मिला।
    चिखली स्कूल मैदान में फ्लड लाइट का उद्घाटन राजनांदगांव के सांसद संतोष पांडेय करेंगे। सांसद निधि से स्वीकृत इस फ्लड लाइट से मैदान शाम के समय दूधिया रोशनी से जगमगाएगा, जिससे क्षेत्र के बच्चों को प्रशिक्षण में मदद मिलेगी।
    आज मेहमान खिलाड़ियों के सम्मान में भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम रुद्राक्षम् नाईट का आयोजन भी किया जाएगा। कार्यक्रम में शहर के प्रसिद्ध गायक रोशन शेंडे मधुर गीतों की प्रस्तुति देंगे।
    मैच के दौरान छत्तीसगढ़ हॉकी के अध्यक्ष फिरोज अंसारी, पार्षद रवि सिन्हा, शिव वर्मा, सुनील साहू, समाज सेवी देवेश वैष्णव, वरिष्ठ प्रशिक्षक भूषण साव, वरिष्ठ हॉकी खिलाड़ी रमेश डाकलिया, अजय झाए प्रकाश शर्मा सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

    Share. Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Telegram Email

    Related Posts

    छत्तीसगढ़ हॉकी की विजयी शुरुआत, असम को 8-0 से हराया

    October 11, 2026

    छत्तीसगढ़ में तीसरे विकल्प की कवायद : 25 अक्टूबर को व्यापक राजनीतिक बैठक, रायपुर में जुटे कई दलों के नेता

    October 6, 2026

    देशभर के 128 उत्कृष्ट शिक्षकों के साथ ‘शिक्षा ज्योति सम्मान’ से सम्मानित हुईं शिक्षिका चित्रा साहू

    October 5, 2026

    लता फाउंडेशन ने जयपुर में आयोजित किया अंतर्राष्ट्रीय उत्कर्ष श्री सम्मान समारोह, छत्तीसगढ़ के डॉ. हेमशंकर साहू हुए सम्मानित

    October 4, 2026

    महापौर एवं आयुक्त ने किया राज्य स्तरीय शालेय क्रीड़ा प्रतियोगिता के पदक विजेताओं का सम्मान

    October 4, 2026

    सियान मितान सप्ताह में 150 से अधिक वरिष्ठ नागरिकों ने लिया प्राकृतिक चिकित्सा का लाभ

    October 4, 2026
    Top Posts

    नवोदय विद्यालय डोंगरगढ़ में मेगा टिंकरिंग डे, विद्यार्थियों ने बनाया वैक्यूम क्लीनर

    August 14, 2025

    अपराध दर्ज करना समस्या का हल नहीं, अन्नदाताओं को खाद संकट से निजात दिलाए प्रशासन : शिवसेना

    August 14, 2025

    भारत का विभाजन इतिहास की एक गहरी पीड़ा : विष्णु देव साय

    August 14, 2025

    स्व. कुमार दिलीप सिंह जूदेव सनातन धर्म के सच्चे ध्वजवाहक : विष्णुदेव साय

    August 14, 2025

    27 अगस्त तक कर सकेंगे नवोदय कक्षा 6वीं प्रवेश परीक्षा के लिए पंजीयन

    August 14, 2025

    शिव वर्मा विश्व हिंदू परिषद के नगर अध्यक्ष नियुक्त

    August 14, 2025
    Stay In Touch
    • Facebook
    • YouTube
    • WhatsApp
    • Twitter
    • Instagram
    • Telegram
    copyright © 2026 टाइम्स ऑफ छत्तीसगढ़
    • Home
    • छत्तीसगढ़
    • देश
    • विदेश
    • राजनीति
    • शिक्षा
    • खेल
    • रोजगार
    • बिजनेस
    • सिनेमा

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.