Close Menu
    What's Hot

    डोंगरगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई : अवैध अंग्रेजी शराब के साथ आदतन अपराधी गिरफ्तार

    May 10, 2026

    आईटीआई बालिका छात्रावास में चोरी : खिड़कियों के फ्रेम ले उड़े चोर, लालबाग पुलिस ने एक को दबोचा

    May 10, 2026

    लालबाग पुलिस ने अवैध शराब बिक्री करने वाले को धर-दबोचा, 35 पौवा शराब जब्त

    May 10, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    ताज़ा ख़बर :
    • डोंगरगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई : अवैध अंग्रेजी शराब के साथ आदतन अपराधी गिरफ्तार
    • आईटीआई बालिका छात्रावास में चोरी : खिड़कियों के फ्रेम ले उड़े चोर, लालबाग पुलिस ने एक को दबोचा
    • लालबाग पुलिस ने अवैध शराब बिक्री करने वाले को धर-दबोचा, 35 पौवा शराब जब्त
    • मस्ती की पाठशाला : पारंपरिक खेलों और जुम्बा की मस्ती में डूबा संस्कारधानी का बचपन
    • घुमका चुनाव के लिए कांग्रेस ने कसी कमर : ‘नगर पंचायत कांग्रेस ने बनाया, कांग्रेस ही संवारेगी’
    • दिग्विजय कॉलेज की अव्यवस्थाओं पर एबीवीपी ने खोला मोर्चा, विधानसभा अध्यक्ष से प्राचार्या को हटाने की मांग
    • राजनांदगांव में गूंजा ‘महाराणा प्रताप अमर रहें’, हिंदू जागरण मंच ने आरके नगर चौक में मनाई जयंती
    • मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के तहत जिले में 46 जोड़े बने एक-दूसरे के जीवनसाथी
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    छत्तीसगढ़ मेल
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • छत्तीसगढ़
    • राजनीति
    • खेल
    • बिजनेस
    • शिक्षा
    • रोजगार
    • सिनेमा
    छत्तीसगढ़ मेल
    Home » संतुलित आहार से बदली जिंदगी, नन्हा मानव अब है स्वस्थ और खुशहाल
    छत्तीसगढ़

    संतुलित आहार से बदली जिंदगी, नन्हा मानव अब है स्वस्थ और खुशहाल

    chhattisgarhmailBy chhattisgarhmailOctober 29, 2025No Comments2 Mins Read
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Telegram Email

    मोहला। ग्राम रानाटोला, जिला मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी के नन्हे मानव की कहानी आज पूरे क्षेत्र में एक प्रेरणा बन गई है। एक समय था जब मानव अपनी कमजोरी और कुपोषण से जूझ रहा था, लेकिन आंगनबाड़ी के सहयोग से वह अब स्वस्थ और खुशहाल जीवन जी रहा है।
    मानव का जन्म 23 अप्रैल 2023 को हुआ था। 8 अक्टूबर 2024 को आंगनबाड़ी केंद्र में उसकी जांच की गई, तो उसकी लंबाई के हिसाब से वजन बहुत कम था, महज 6.6 किलोग्राम। शरीर कमजोर था, और खेलकूद में भी कोई रुचि नहीं थी। उसकी मां, नम्रता बाई, अपने बेटे की स्थिति से बहुत चिंतित थीं, लेकिन उन्हें यह नहीं पता था कि बच्चों के सही विकास के लिए केवल पेट भरना ही काफी नहीं है, बल्कि पोषण से भरपूर संतुलित आहार भी जरूरी है।
    आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने मानव की स्थिति को गंभीरता से लिया और उसकी मां को संतुलित आहार के महत्व के बारे में बताया। उन्हें सम्वर्धित टेक होम राशन के लाभ के बारे में समझाया गया और घर पर बच्चों के लिए पौष्टिक आहार बनाने की विधियां सिखाई गई। साथ ही, आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और आशा बहुओं ने नियमित रूप से मानव के स्वास्थ्य पर नजर रखी और उसकी हर हफ्ते जांच की।
    आंगनबाड़ी की मदद से संतुलित आहार देने और स्वच्छता के पालन के बाद, नन्हे मानव में धीरे-धीरे बदलाव आने लगा। 16 हफ्तों में उसका वजन बढ़कर 7.7 किलोग्राम हो गया और अब वह सामान्य श्रेणी में आ गया। पहले जहां वह कमजोर और थका-थका सा रहता था, वहीं अब वह सक्रिय और खेलकूद में रुचि रखने वाला बच्चा बन गया है। उसकी भूख में सुधार हुआ और शरीर में ताकत आई है।
    मानव की मां नम्रता बाई ने अपनी खुशी जाहिर करते हुए कहा, मुझे लगा था कि मेरा बेटा हमेशा कमजोर रहेगा, लेकिन आंगनबाड़ी से मिलने वाले सम्वर्धित राशन ने उसकी सेहत में शानदार बदलाव लाया। आज मेरा बेटा स्वस्थ और खुश है। मैं सभी मांओं से यह कहूंगी कि आंगनबाड़ी से मिलने वाला राशन बच्चों को जरूर खिलाएं।
    आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के निरंतर सहयोग और सही पोषण के कारण न केवल मानव की सेहत में सुधार हुआ, बल्कि उसके परिवार का आत्मविश्वास भी बढ़ा। यह बदलाव इस बात का प्रमाण है कि सही पोषण और मार्गदर्शन से बच्चों के जीवन में सकारात्मक परिवर्तन लाया जा सकता है।

    Share. Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Telegram Email

    Related Posts

    डोंगरगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई : अवैध अंग्रेजी शराब के साथ आदतन अपराधी गिरफ्तार

    May 10, 2026

    आईटीआई बालिका छात्रावास में चोरी : खिड़कियों के फ्रेम ले उड़े चोर, लालबाग पुलिस ने एक को दबोचा

    May 10, 2026

    लालबाग पुलिस ने अवैध शराब बिक्री करने वाले को धर-दबोचा, 35 पौवा शराब जब्त

    May 10, 2026

    मस्ती की पाठशाला : पारंपरिक खेलों और जुम्बा की मस्ती में डूबा संस्कारधानी का बचपन

    May 10, 2026

    घुमका चुनाव के लिए कांग्रेस ने कसी कमर : ‘नगर पंचायत कांग्रेस ने बनाया, कांग्रेस ही संवारेगी’

    May 10, 2026

    दिग्विजय कॉलेज की अव्यवस्थाओं पर एबीवीपी ने खोला मोर्चा, विधानसभा अध्यक्ष से प्राचार्या को हटाने की मांग

    May 10, 2026
    Top Posts

    डोंगरगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई : अवैध अंग्रेजी शराब के साथ आदतन अपराधी गिरफ्तार

    May 10, 20260 Views

    आईटीआई बालिका छात्रावास में चोरी : खिड़कियों के फ्रेम ले उड़े चोर, लालबाग पुलिस ने एक को दबोचा

    May 10, 20260 Views

    लालबाग पुलिस ने अवैध शराब बिक्री करने वाले को धर-दबोचा, 35 पौवा शराब जब्त

    May 10, 20260 Views

    मस्ती की पाठशाला : पारंपरिक खेलों और जुम्बा की मस्ती में डूबा संस्कारधानी का बचपन

    May 10, 20260 Views

    घुमका चुनाव के लिए कांग्रेस ने कसी कमर : ‘नगर पंचायत कांग्रेस ने बनाया, कांग्रेस ही संवारेगी’

    May 10, 20260 Views

    दिग्विजय कॉलेज की अव्यवस्थाओं पर एबीवीपी ने खोला मोर्चा, विधानसभा अध्यक्ष से प्राचार्या को हटाने की मांग

    May 10, 20260 Views
    Stay In Touch
    • Facebook
    • YouTube
    • WhatsApp
    • Twitter
    • Instagram
    • Telegram
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    • Home
    • छत्तीसगढ़
    • देश
    • विदेश
    • राजनीति
    • शिक्षा
    • खेल
    • रोजगार
    • बिजनेस
    • सिनेमा
    copyright © 2025 छत्तीसगढ़ मेल

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.