राजनांदगांव। पुलिस अधीक्षक सुश्री अंकिता शर्मा के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राहुल देव शर्मा एवं पुलिस अनुविभागीय अधिकारी डोंगरगांव दिलीप सिंह सिसोदिया के मार्गदर्शन में गैंदाटोला थाना पुलिस ने लापता लोगों की खोज में उल्लेखनीय सफलता हासिल की है।
थाना प्रभारी निरीक्षक कौशलेश देवांगन के नेतृत्व में अक्टूबर माह में विशेष अभियान गुमशुदा पता तलाश पखवाड़ा चलाया गया। इस दौरान पुलिस टीम ने गुमशुदा व्यक्तियों की तलाश में तेजी दिखाते हुए हैदराबाद, नागपुर एवं छत्तीसगढ़ के विभिन्न जिलों में सर्च अभियान चलाया। परिणाम स्वरूप 7 गुमशुदा व्यक्तियों को बरामद कर सकुशल उनके परिजनों के सुपुर्द किया गया।
पुलिस ने बताया कि गुमशुदा व्यक्तियों के परिजनों को सूचना देकर थाना बुलाया गया, जहां परिजनों ने अपने परिजनों को सुरक्षित देखकर राहत की सांस ली। उनके चेहरों पर खुशी साफ झलक रही थी।
इस सराहनीय कार्य में निरीक्षक कौशलेश देवांगन, सउनि मेघनाथ सिन्हा, प्रधान आरक्षक मानव सोनकर, मुरारीलाल पटेल, आरक्षक राकेश कुमार साहू एवं टीकाराम ध्रुव का विशेष योगदान रहा।
पुलिस ने बताया कि भविष्य में भी गुमशुदा व्यक्तियों की तलाश और परिजनों को राहत पहुंचाने का यह अभियान निरंतर जारी रहेगा।

ताज़ा ख़बर :
- डोंगरगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई : अवैध अंग्रेजी शराब के साथ आदतन अपराधी गिरफ्तार
- आईटीआई बालिका छात्रावास में चोरी : खिड़कियों के फ्रेम ले उड़े चोर, लालबाग पुलिस ने एक को दबोचा
- लालबाग पुलिस ने अवैध शराब बिक्री करने वाले को धर-दबोचा, 35 पौवा शराब जब्त
- मस्ती की पाठशाला : पारंपरिक खेलों और जुम्बा की मस्ती में डूबा संस्कारधानी का बचपन
- घुमका चुनाव के लिए कांग्रेस ने कसी कमर : ‘नगर पंचायत कांग्रेस ने बनाया, कांग्रेस ही संवारेगी’
- दिग्विजय कॉलेज की अव्यवस्थाओं पर एबीवीपी ने खोला मोर्चा, विधानसभा अध्यक्ष से प्राचार्या को हटाने की मांग
- राजनांदगांव में गूंजा ‘महाराणा प्रताप अमर रहें’, हिंदू जागरण मंच ने आरके नगर चौक में मनाई जयंती
- मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के तहत जिले में 46 जोड़े बने एक-दूसरे के जीवनसाथी
