राजनांदगांव। चतुर्थ राष्ट्रीय खेल प्रतियोगिता का आयोजन 11 से 15 नवम्बर 2025 तक ओडिशा राज्य के सुन्दरगढ़ में आयोजित किया गया है। इस प्रतियोगिता के ताइमंडो एवं कुश्ती खेल विधा में शामिल होने के लिए एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय पेण्ड्री के 8 छात्रों का चयन हुआ है। चयनित छात्रों को प्रतियोगिता में शामिल होने के पूर्व रायपुर एवं बिलासपुर में आयोजित राज्य स्तरीय कोचिंग कैम्प के लिए रवाना किया गया। संभाग और राज्य स्तरीय ताइमंडो एवं कुश्ती खेल विधा में विजयी प्रतिभागी अब राष्ट्रीय स्तर पर आयोजित प्रतियोगिता में अपने खेल का प्रदर्शन करेंगे। राज्य स्तरीय कोचिंग कैम्प में शामिल होने के लिए छात्रों के साथ विद्यालय के खेल प्रभारी साहिल दलाल तथा एस्कॉर्ट शिक्षक हितेश खत्री को रवाना किया गया। सहायक आयुक्त आदिवासी विकास सुश्री दीक्षा गुप्ता, विद्यालय के प्राचार्य मनीष कुमार एवं शाला परिवार ने छात्रों को उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए शुभकामनाएं दी है।

ताज़ा ख़बर :
- डोंगरगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई : अवैध अंग्रेजी शराब के साथ आदतन अपराधी गिरफ्तार
- आईटीआई बालिका छात्रावास में चोरी : खिड़कियों के फ्रेम ले उड़े चोर, लालबाग पुलिस ने एक को दबोचा
- लालबाग पुलिस ने अवैध शराब बिक्री करने वाले को धर-दबोचा, 35 पौवा शराब जब्त
- मस्ती की पाठशाला : पारंपरिक खेलों और जुम्बा की मस्ती में डूबा संस्कारधानी का बचपन
- घुमका चुनाव के लिए कांग्रेस ने कसी कमर : ‘नगर पंचायत कांग्रेस ने बनाया, कांग्रेस ही संवारेगी’
- दिग्विजय कॉलेज की अव्यवस्थाओं पर एबीवीपी ने खोला मोर्चा, विधानसभा अध्यक्ष से प्राचार्या को हटाने की मांग
- राजनांदगांव में गूंजा ‘महाराणा प्रताप अमर रहें’, हिंदू जागरण मंच ने आरके नगर चौक में मनाई जयंती
- मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के तहत जिले में 46 जोड़े बने एक-दूसरे के जीवनसाथी
