राजनांदगांव। आगामी मोहारा मेला के दौरान मेला परिसर में मांस विक्रय पर पूर्ण प्रतिबंध लगाने की मांग को लेकर विश्व हिंदू परिषद के पदाधिकारियों ने नगर निगम आयुक्त (कमिश्नर) को ज्ञापन सौंपा। परिषद ने कहा कि मोहारा मेला एक पवित्र धार्मिक और सांस्कृतिक उत्सव है, जहां हर वर्ष हजारों श्रद्धालु पूजा-अर्चना एवं दर्शन के लिए पहुंचते हैं। ऐसे में मांस विक्रय जैसी गतिविधियां श्रद्धालुओं की धार्मिक भावनाओं को आहत करती हैं।
ज्ञापन में परिषद ने मांग की कि मेला स्थल और उसके आसपास शुद्ध शाकाहारी वातावरण बनाए रखने के लिए प्रशासन विशेष निगरानी रखे। मांस, मछली या मदिरा का विक्रय मेला क्षेत्र में न हो, या आवश्यक हो तो इसे मेला परिसर से कम से कम एक किलोमीटर दूर सीमित किया जाए। परिषद ने यह भी अनुरोध किया कि पूर्व वर्षों की तरह इस बार भी प्रशासन अस्थायी रूप से मांस विक्रय पर रोक का आदेश जारी करे, ताकि मेला शांतिपूर्ण और धार्मिक मर्यादा के अनुरूप संपन्न हो सके।
आयुक्त ने प्रतिनिधिमंडल को आश्वस्त किया कि ज्ञापन में रखी गई मांगों पर गंभीरता से विचार किया जाएगा और आवश्यक कदम उठाए जाएंगे। परिषद के प्रतिनिधियों ने प्रशासन से अपेक्षा जताई कि श्रद्धालुओं की आस्था और मेला की परंपरा को ध्यान में रखते हुए उपयुक्त निर्णय लिया जाएगा।

ताज़ा ख़बर :
- डोंगरगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई : अवैध अंग्रेजी शराब के साथ आदतन अपराधी गिरफ्तार
- आईटीआई बालिका छात्रावास में चोरी : खिड़कियों के फ्रेम ले उड़े चोर, लालबाग पुलिस ने एक को दबोचा
- लालबाग पुलिस ने अवैध शराब बिक्री करने वाले को धर-दबोचा, 35 पौवा शराब जब्त
- मस्ती की पाठशाला : पारंपरिक खेलों और जुम्बा की मस्ती में डूबा संस्कारधानी का बचपन
- घुमका चुनाव के लिए कांग्रेस ने कसी कमर : ‘नगर पंचायत कांग्रेस ने बनाया, कांग्रेस ही संवारेगी’
- दिग्विजय कॉलेज की अव्यवस्थाओं पर एबीवीपी ने खोला मोर्चा, विधानसभा अध्यक्ष से प्राचार्या को हटाने की मांग
- राजनांदगांव में गूंजा ‘महाराणा प्रताप अमर रहें’, हिंदू जागरण मंच ने आरके नगर चौक में मनाई जयंती
- मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के तहत जिले में 46 जोड़े बने एक-दूसरे के जीवनसाथी
