राजनांदगांव। चौकी चिखली पुलिस ने जिले में चलाए जा रहे अभियान के तहत अवैध शराब बिक्री, असामाजिक तत्व और शांति भंग करने वालों पर बड़ी कार्रवाई की है।
05 नवम्बर को मिली सूचना के आधार पर ग्राम बोरी में नाकाबंदी कर अविनाश साहू (32) को गिरफ्तार किया गया। उसके पास से 90 पौवा शोले देशी मसाला शराब (कुल 16,200 एमएलए कीमत 9000 रुपये) और मोटरसाइकिल सीजी 08-एबी 0731 (25ए000 रुपये) जप्त की गई। आरोपी शराब भट्टी में गार्ड था और ड्यूटी के बाद शराब की बिक्री करता था। उसके विरुद्ध धारा 34 (2) आबकारी एक्ट के तहत कार्रवाई की गई।
ग्राम कांकेतरा में मड़ई मेले के दौरान दुर्गादास वैष्णव (45) ने लोगों को चाकू दिखाकर डराया। पुलिस ने मौके पर आरोपी को धारदार चाकू के साथ गिरफ्तार कर धारा 25, 27 आर्म्स एक्ट के तहत कार्यवाही की।
06 नवम्बर को चौकी चिखली क्षेत्र में तामेश्वर यादव (22) ने विवाद उत्पन्न कर शांति भंग की। उसे धारा 170, 126, 135 (3) बीएनएसएस के तहत गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया।
पुलिस अधीक्षक अंकिता शर्मा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राहुल देव शर्मा और नगर पुलिस अधीक्षक वैशाली जैन के निर्देशन में अभियान लगातार जारी है। चौकी प्रभारी उप निरीक्षक कैलाश चन्द्र मरई और टीम के अन्य स्टाफ की सक्रियता से यह कार्रवाई सफल हुई।
जिले में शांति और कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए अवैध शराब, असामाजिक तत्व और गुंडा-बदमाशों के खिलाफ अभियान जारी रहेगा।

ताज़ा ख़बर :
- डोंगरगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई : अवैध अंग्रेजी शराब के साथ आदतन अपराधी गिरफ्तार
- आईटीआई बालिका छात्रावास में चोरी : खिड़कियों के फ्रेम ले उड़े चोर, लालबाग पुलिस ने एक को दबोचा
- लालबाग पुलिस ने अवैध शराब बिक्री करने वाले को धर-दबोचा, 35 पौवा शराब जब्त
- मस्ती की पाठशाला : पारंपरिक खेलों और जुम्बा की मस्ती में डूबा संस्कारधानी का बचपन
- घुमका चुनाव के लिए कांग्रेस ने कसी कमर : ‘नगर पंचायत कांग्रेस ने बनाया, कांग्रेस ही संवारेगी’
- दिग्विजय कॉलेज की अव्यवस्थाओं पर एबीवीपी ने खोला मोर्चा, विधानसभा अध्यक्ष से प्राचार्या को हटाने की मांग
- राजनांदगांव में गूंजा ‘महाराणा प्रताप अमर रहें’, हिंदू जागरण मंच ने आरके नगर चौक में मनाई जयंती
- मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के तहत जिले में 46 जोड़े बने एक-दूसरे के जीवनसाथी
