Close Menu
    What's Hot

    चिखली पुलिस ने जुआ खेलते सात लोगों को पकड़ा, 31 हजार रुपए जब्त

    November 25, 2026

    390 ग्राम गांजा और स्कूटी के साथ युवक गिरफ्तार, एक अन्य आरोपी की तलाश

    November 25, 2026

    महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए ‘नई चेतना 5.0’ अभियान का शुभारंभ

    November 25, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    Facebook X (Twitter) Instagram
    टाइम्स ऑफ छत्तीसगढ़
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • छत्तीसगढ़
    • राजनीति
    • खेल
    • बिजनेस
    • शिक्षा
    • रोजगार
    • सिनेमा
    टाइम्स ऑफ छत्तीसगढ़
    Home » रजत जयंती वर्ष में मोहला में जिला प्रशासन और प्रेस इलेवन के बीच सद्भावना क्रिकेट मैच
    खेल

    रजत जयंती वर्ष में मोहला में जिला प्रशासन और प्रेस इलेवन के बीच सद्भावना क्रिकेट मैच

    timesofcgBy timesofcgNovember 6, 2025No Comments2 Mins Read
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Telegram Email

    मोहला। छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना की 25वीं वर्षगांठ के अवसर पर रजत जयंती वर्ष में जिला स्तरीय राज्योत्सव के तीसरे दिन रक्षित आरक्षी केन्द्र मॉडिंग पीड़िंग, मोहला में जिला प्रशासन और प्रेस इलेवन के बीच सद्भावना क्रिकेट मैच आयोजित किया गया।

    सद्भावना मैच का उद्देश्य प्रशासन और मीडिया के बीच आपसी सौहार्द, सहयोग और टीम भावना को बढ़ावा देना था। कलेक्टर श्रीमती तुलिका प्रजापति ने खिलाड़ियों से परिचय लिया और सभी को “बेस्ट ऑफ लक” कहकर शुभकामनाएं दीं। उन्होंने टॉस कराया, जिसमें जिला प्रशासन ने पहले गेंदबाजी करने का निर्णय लिया।

    पहले बल्लेबाजी करते हुए प्रेस इलेवन ने 37 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करते हुए पुलिस अधीक्षक श्री यशपाल सिंह और एसडीएम मोहला श्री हेमेंद्र भुआर्य ने शानदार साझेदारी कर जिला प्रशासन को जीत दिलाई। मैच की उत्साहपूर्ण कमेंट्री और खिलाड़ियों की भागीदारी ने दर्शकों को खूब भाया।

    इसके बाद जिला प्रशासन और पुलिस प्रशासन के बीच दूसरा मैच खेला गया। जिला प्रशासन ने 76 रनों का लक्ष्य बनाया, लेकिन पुलिस टीम ने वही स्कोर बनाकर मैच जीत लिया।

    कार्यक्रम के समापन अवसर पर कलेक्टर श्रीमती तुलिका प्रजापति और पुलिस अधीक्षक श्री यशपाल सिंह ने दोनों टीमों को प्रशस्ति पत्र और ट्रॉफी प्रदान की। मैन ऑफ द मैच का खिताब श्री प्रशांत शर्मा को मिला।

    कलेक्टर ने कहा कि राज्योत्सव केवल उत्सव का अवसर नहीं, बल्कि यह आपसी सहयोग, सौहार्द और एकता का प्रतीक है। सद्भावना मैच टीम वर्क, अनुशासन और सकारात्मक प्रतिस्पर्धा की भावना भी सिखाते हैं।

    इस अवसर पर अपर कलेक्टर श्री जीआर मरकाम, एसडीएम मोहला श्री हेमेंद्र भुआर्य, एसडीएम मानपुर श्री अमित नाथ योगी, डिप्टी कलेक्टर श्री डीआर ध्रुव, पुलिस प्रशासन के अधिकारी, पत्रकार और अन्य विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।

    Share. Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Telegram Email

    Related Posts

    खैरागढ़ के संरक्षण में छुईखदान में 20.88 लाख की खरीदी पर सवाल, जिला पंचायत सीईओ पर भी गंभीर आरोप

    November 25, 2026

    छत्तीसगढ़ राजपूत महासभा की खैरागढ़ इकाई गठित, पुरुष और महिला पदाधिकारियों ने ली शपथ

    November 23, 2026

    6 से 13 दिसंबर तक होगी स्व. ओमप्रकाश श्रीवास्तव स्मृति हॉकी प्रतियोगिता

    November 23, 2026

    राजनांदगांव मेडिकल कॉलेज ले जाते वक्त रास्ते में गूंजी किलकारी, एंबुलेंस में महिला ने दिया बेटे को जन्म

    November 21, 2026

    यूपी में भाजपा की चुनावी तैयारी तेज, छत्तीसगढ़ की महिला नेत्रियां फतेहपुर-जहानाबाद में सक्रिय

    November 21, 2026

    महिला हैंडबॉल में राजनांदगांव की टीम ने जीता स्वर्ण, फाइनल में बिलासपुर को 15-1 से दी शिकस्त

    November 21, 2026
    Top Posts

    चिखली पुलिस ने जुआ खेलते सात लोगों को पकड़ा, 31 हजार रुपए जब्त

    November 25, 2026

    390 ग्राम गांजा और स्कूटी के साथ युवक गिरफ्तार, एक अन्य आरोपी की तलाश

    November 25, 2026

    महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए ‘नई चेतना 5.0’ अभियान का शुभारंभ

    November 25, 2026

    समर्थन मूल्य पर धान खरीदी से किसान भागवत साहू को मिल रहा मेहनत का उचित प्रतिफल

    November 25, 2026

    धान खरीदी केंद्रों में लगेंगे स्वास्थ्य शिविर, अवैध धान पर सख्त कार्रवाई के निर्देश

    November 25, 2026

    मवेशी धरपकड़ अभियान : दो दिन में 13 मवेशी पकड़कर भेजे गए रेवाडीह कांजी हाउस

    November 25, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • YouTube
    • WhatsApp
    • Twitter
    • Instagram
    • Telegram
    copyright © 2026 टाइम्स ऑफ छत्तीसगढ़
    • Home
    • छत्तीसगढ़
    • देश
    • विदेश
    • राजनीति
    • शिक्षा
    • खेल
    • रोजगार
    • बिजनेस
    • सिनेमा

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.