राजनांदगांव। पुलिस अधीक्षक सुश्री अंकिता शर्मा के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राहुल देव शर्मा के मार्गदर्शन में यातायात पुलिस द्वारा काला शीशा लगे वाहनों के खिलाफ कार्रवाई की गई। शनिवार को यातायात प्रभारी निरीक्षक नवरतन कश्यप एवं उनकी टीम ने वाहन चेकिंग के दौरान वाहन क्रमांक एमएच 01-एई 1704 से ब्लैक फिल्म (काला शीशा) हटाते हुए मोटरयान अधिनियम की धारा 100 के तहत कार्रवाई की और 2000 रुपये का जुर्माना वसूला।
यातायात पुलिस ने बताया कि पहले भी इस प्रकार के उल्लंघन करने वाले वाहनों के विरुद्ध कार्रवाई की जा चुकी है और आगे भी यह अभियान लगातार जारी रहेगा।
यातायात विभाग ने शहर के सभी चारपहिया वाहन चालकों से अपील की है कि वे अपने वाहनों में काला शीशा या ब्लैक फिल्म का उपयोग न करें। ऐसा करने पर मोटरयान अधिनियम के तहत जुर्माना और अन्य कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
यातायात पुलिस ने नागरिकों से नियमों का पालन करनेए असुविधा से बचने और पुलिस के साथ सहयोग बनाए रखने की अपील की है।

ताज़ा ख़बर :
- डोंगरगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई : अवैध अंग्रेजी शराब के साथ आदतन अपराधी गिरफ्तार
- आईटीआई बालिका छात्रावास में चोरी : खिड़कियों के फ्रेम ले उड़े चोर, लालबाग पुलिस ने एक को दबोचा
- लालबाग पुलिस ने अवैध शराब बिक्री करने वाले को धर-दबोचा, 35 पौवा शराब जब्त
- मस्ती की पाठशाला : पारंपरिक खेलों और जुम्बा की मस्ती में डूबा संस्कारधानी का बचपन
- घुमका चुनाव के लिए कांग्रेस ने कसी कमर : ‘नगर पंचायत कांग्रेस ने बनाया, कांग्रेस ही संवारेगी’
- दिग्विजय कॉलेज की अव्यवस्थाओं पर एबीवीपी ने खोला मोर्चा, विधानसभा अध्यक्ष से प्राचार्या को हटाने की मांग
- राजनांदगांव में गूंजा ‘महाराणा प्रताप अमर रहें’, हिंदू जागरण मंच ने आरके नगर चौक में मनाई जयंती
- मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के तहत जिले में 46 जोड़े बने एक-दूसरे के जीवनसाथी
