डोंगरगढ़। भाजपा शहर मंडल के तत्वावधान में मतदाता सूची के पुनरीक्षण (स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन एसआईआर) विशेष महाअभियान के संबंध में एक कार्यशाला का आयोजन स्टेशन रोड स्थित गुजराती भवन में किया गया।
कार्यशाला में एसआईआर के मुख्य प्रशिक्षक एवं पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष दिनेश गांधी, भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष रामजी भारती, प्रदेश सहकारिता प्रकोष्ठ संयोजक शशिकांत द्विवेदी, जिला मंत्री जैनकुमार मेश्राम, शहर मंडल अध्यक्ष जसमीत सिंह बन्नोआना और ग्रामीण अध्यक्ष अनिल सिंह प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।
कार्यशाला में वक्ताओं ने कहा कि मतदाता सूची का पुनरीक्षण लोकतंत्र को सशक्त बनाने की प्रक्रिया का महत्वपूर्ण हिस्सा है। उन्होंने कार्यकर्ताओं को बताया कि नाम जोड़ने, हटाने और संशोधन से संबंधित नियमों की पूरी जानकारी निर्वाचन आयोग द्वारा निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार दी गई है।
वक्ताओं ने बताया कि जिन नागरिकों का नाम अब तक मतदाता सूची में शामिल नहीं है, वे आवश्यक दस्तावेजों के साथ आवेदन कर सकते हैं। इसके लिए आधार कार्ड, राशन कार्ड, जन्म प्रमाण पत्र और निवास प्रमाण पत्र जैसे दस्तावेज जरूरी होंगे।
वक्ताओं ने कार्यकर्ताओं से अपील की कि वे घर-घर जाकर पात्र मतदाताओं को इस अभियान की जानकारी दें और उन्हें फॉर्म-6, 7 और 8 के माध्यम से मतदाता सूची में सही जानकारी दर्ज कराने में सहयोग करें।
कार्यक्रम में बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी, बूथ प्रभारी और कार्यकर्ता उपस्थित थे।

ताज़ा ख़बर :
- डोंगरगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई : अवैध अंग्रेजी शराब के साथ आदतन अपराधी गिरफ्तार
- आईटीआई बालिका छात्रावास में चोरी : खिड़कियों के फ्रेम ले उड़े चोर, लालबाग पुलिस ने एक को दबोचा
- लालबाग पुलिस ने अवैध शराब बिक्री करने वाले को धर-दबोचा, 35 पौवा शराब जब्त
- मस्ती की पाठशाला : पारंपरिक खेलों और जुम्बा की मस्ती में डूबा संस्कारधानी का बचपन
- घुमका चुनाव के लिए कांग्रेस ने कसी कमर : ‘नगर पंचायत कांग्रेस ने बनाया, कांग्रेस ही संवारेगी’
- दिग्विजय कॉलेज की अव्यवस्थाओं पर एबीवीपी ने खोला मोर्चा, विधानसभा अध्यक्ष से प्राचार्या को हटाने की मांग
- राजनांदगांव में गूंजा ‘महाराणा प्रताप अमर रहें’, हिंदू जागरण मंच ने आरके नगर चौक में मनाई जयंती
- मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के तहत जिले में 46 जोड़े बने एक-दूसरे के जीवनसाथी
